*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने विशेष जिला बैंकर्स समिति की बैठक की। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में पीएम किसान के लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से केसीसी के संतृप्ति हेतु एक विशेष जिला बैंकर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एलडीएम अजय कुमार, डीडीएम नाबार्ड जयंत विष्णु और जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह उपस्थित थे। वहीँ बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार ने 24 फरवरी 2020 तक देश भर में अतिरिक्त एक करोड़ के सिटी जारी करके पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड लाभार्थियों की…

*समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सभी निकासी व व्ययन पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सभी निकासी व व्ययन पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया। वहीँ सभी आवंटन के संबंध में डॉस (ddos) से कहा गया कि उसे निकासी कर लें, किसी भी आवंटन लैप्स नहीं हो तथा 05 मार्च 2020 तक यह निकासी कर यह सुनिश्चित करेंगे। वहीँ 25 मार्च के बाद किसी भी प्रकार की निकासी जिला अधिकारी के विशेष अनुमति के बिना नहीं की जाएगी। इसके पश्चात ट्रेज़री ऑफिसर (treasury officer) के द्वारा आवंटन, भुगतान संबंधित लाभुकों को…

*विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय में मुख्यमंत्री नल जल योजना एवं नाली गली योजना व मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आपूर्ति एवं अंचल संबंधी कार्यों की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा किया गया। इस बैठक के मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, एसडीओ दलसिंहसराय, ए डी एस एस एवं दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के सभी वीडियो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे। ०१.…

*डाॅ० हेम की 17वीं पुण्य तिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा। समस्तीपुर:- जिले के प्रोफेसर काॅलोनी स्थिति डाॅ० हेम शोध संस्थान में बुधवार को डाॅ० जय नारायण मिश्र ‘हेम’ की 17वीं पुण्य तिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आर०एन०ए०आर० काॅलेज के व्याख्याता प्रो० अरूण कुमार मिश्र ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डाॅ० जय नारायण मिश्र ‘हेम’ साहित्य के सच्चे साधक थे। वीमेंस काॅलेज में व्याख्याता रहते हुए उन्होंने दर्जनों पुस्तकों की रचना की। जोकी आज भी लोगों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने पूरा जीवन हिन्दी साहित्य…

*रालोसपा की महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मिशन 2020के तहत रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के निर्देश पर प्रदेश रालोसपा अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भूदेव चौधरी ने रालोसपा के प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए रालोसपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी प्रिया को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।उनके मनोनयन से उजियारपुर एवं विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के रालोसपा कार्यकर्ताओं सहित उनके समर्थकों के बीच हर्ष व्याप्त है। रालोसपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बी के सिंह,समस्तीपुर जिला रालोसपा अध्यक्ष अनन्त कुशवाहा,प्रदेश उपाध्यक्ष राम दयालु महतो ,उजियारपुर प्रखंड रालोसपा अध्यक्ष…

*समरसता दिवस के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि। हर खबर पर पैनी नजर।*

मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखण्ड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बाबू साहेब झा के नरहन स्थित आवासीय परिसर में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में बुधवार को मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबू साहेब झा ने और संचालन शिवचंद्र प्रसाद सिंह ने की । कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । वक्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । कहा कि वर्तमान की…

*दिव्यांग संघ ने बैठक कर अधिकारियों से किया जवाब तलब, मनरेगा पदाधिकारी के वेतन पर लगा रोक। हर खबर पर पैनी नजर।*

ब्यूरो ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति भवन के प्रांगण में प्रखंड के दिव्यांग संघ की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार भी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य निशक्तता आयुक्त शिवाजी कुमार उपस्थित थे। वहीं प्रखंड स्तरीय दिव्यांग संघ की बैठक में प्रखंड के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी। परंतु बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य विभाग प्रभारी व कल्यणपुर थाना के पदाधिकारी के बाद एक भी प्रखंड के…

*क्या है राष्ट्रीय पेंशन योजना..? हर खबर पर पैनी नजर।*

ब्यूरो ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- क्या है नेशनल पेंशन योजना? आइए जानते हैं इसे सरल भाषा में रामलाल जो कि एक छोटा व्यापारी है, उसने अपने उम्र के 25 वें वर्ष में राष्ट्रीय पेंशन योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें उसने अपने 60 वर्ष की आयु होने तक प्रतिमाह 1000 रुपए जमा करवाया। यानी उसने 35 वर्षो में कुल 2 लाख 40 हज़ार (240000) रुपए अपने पेंशन खाते में जमा करवाया। इन 35 वर्षों में रामलाल के 2 लाख 40 हज़ार रुपये 8 प्रतिशत के चक्रवृद्धि से 23…

*किसान लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू, आदेश जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- भारत सरकार ने पूरे भारतवर्ष में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत पीएम किसान कार्यक्रम चलाया है। जिसमें सभी किसानों को दो हजार करके साल में तीन किस्त मिलने हैं। अब इसी कार्यक्रम अंतर्गत किसानों को एक और सौगात का आगाज भारत सरकार ने कर दिया है। जिसके तहत पी.एम. किसान के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ प्रदान किया जाएगा। अर्थात् जिन किसानों को P.M. KISAN का लाभ मिल रहा है तथा उनके नाम पर कोई किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)…

*दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत पर स्थानीय विधयक ने दिया बधाई। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को बधाई देता हूं। बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में धन और बल का प्रयोग किया। दिल्ली की जनता ने नफरत की राजनीति को परास्त किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी ने सारे सांप्रदायिक मुद्दे उठाए तो वहीं आम आदमी पार्टी ने सारे विकास के मुद्दे उठाए, इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल के विकास के मुद्दों की जीत हुई है। वहीँ विधायक ने कहा है कि दिल्ली चुनाव…