*डाॅ० हेम की 17वीं पुण्य तिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा।

समस्तीपुर:- जिले के प्रोफेसर काॅलोनी स्थिति डाॅ० हेम शोध संस्थान में बुधवार को डाॅ० जय नारायण मिश्र ‘हेम’ की 17वीं पुण्य तिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आर०एन०ए०आर० काॅलेज के व्याख्याता प्रो० अरूण कुमार मिश्र ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डाॅ० जय नारायण मिश्र ‘हेम’ साहित्य के सच्चे साधक थे। वीमेंस काॅलेज में व्याख्याता रहते हुए उन्होंने दर्जनों पुस्तकों की रचना की। जोकी आज भी लोगों के लिए अनुकरणीय है।

उन्होंने पूरा जीवन हिन्दी साहित्य के लिए समर्पित कर दिया। उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रध्दांजलि अर्पित की गई। समारोह को डाॅ. मनीष कुमार, डाॅ. नीरज मिश्रा, अभय कुमार, नीरज भारद्वाज, राकेश कौशिक, आचार्य सुमंत झा, आलोक कुमार, डाॅ. गौतम कुमार, देव कुमार, सुशील पोद्दार, राहुल कुमार, उत्कर्ष मोदगल, राधा देवी, दीपक रामास्वामी आदि ने संबोधित किया। संचालन आशुतोष कुमार मिश्रा ने किया।

Related posts

Leave a Comment