*विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा।

समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय में मुख्यमंत्री नल जल योजना एवं नाली गली योजना व मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आपूर्ति एवं अंचल संबंधी कार्यों की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा किया गया।


इस बैठक के मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, एसडीओ दलसिंहसराय, ए डी एस एस एवं दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के सभी वीडियो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे। ०१. शहर में गुजरने वाली नदियों के साफ-सफाई पर विचार विमर्श किया गया। वहीँ बलान नदी के किनारे अतिक्रमण को रोकने तथा हटाने पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा सुझाव साझा किया। बलान नदी के संबंध में उद्गम स्थल का चुनाव तथा फेज वन के कार्य को जल्द से जल्द आरंभ करने पर विचार विमर्श किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी को क्षेत्र के पंचायतों से जमीन की सूची की मांग की गई जिसमें वेस्ट मैनेजमेंट के लिए कार्य किया जाएगा।

  • डंपिंग साइट (Dumping site), 2. सेवेरागे प्लांट (Sewerage Plant), 3. Desiltation, 4. एनक्रोचमेंट (Encroachment), 5. ड्राइव, पाथवे, प्लांटेशन (Drive, Pathway, Plantation) के निर्माण के संबंध में निर्देश दिया गया। वहीँ नगर पालिका कार्यपालक को फाइन कर अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाने का निर्देश दिया। भूमि सुधार उप समाहर्ता को इस संबंध में सीमांकन का कार्य शीघ्र करने को कहा गया। ०२. मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दिया। ०३. नल जल योजना को शत प्रतिशत पूर्ण करने का लक्ष्य फरवरी माह में रखा गया है तथा इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारियों के द्वारा रिपोर्ट मांगा गया तथा एमबी अप टू डेट करने को कहा गया। ०४. फरवरी का लक्ष्य 90% तथा मार्च 2020 में शत-प्रतिशत पूर्ण होगा गली नाली योजना। ०५.बिजली कनेक्शन से संबंधित कार्यों पर भी समीक्षा की गई। ०६. आरटीपीएस के द्वारा राशन कार्ड का आवेदन एक्सपायर होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारियों से जवाब पूछा गया और निर्देश दिया गया कि इससे संबंधित काम आगे से कोई भी आवेदन एक्सपायर होगी तो, होगा कार्यवाही। ०७. डीलर ऑथेंटिकेशन के संबंध में रैंडम इंस्पेक्शन कर जांच करने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को किया गया। ०८. लापरवाही होने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। ०९. बेनिफिशियरी वेरीफिकेशन का ट्रांसफर के मामलों की भी समीक्षा की गई।
    १०. प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान लापरवाह आवास सहायक तथा आवास पर्यवेक्षक को सेवा मुक्त करने का आदेश दिया गया। ११. अनुमंडल लोक शिकायत निवारण के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने 60 कार्य दिवस से अधिक लंबित मामलों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दलसिंहसराय को कड़ी फटकार लगाते हुए अभिलंब निष्पादन करने को कहा तथा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया।

Related posts

Leave a Comment