डी के, डेस्कसमस्तीपुर:- पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। ज्ञात हो कि सोसायटी फार प्रीर्जवेशन आफ हेल्दी इंवायरमेंट एंड इकॉलाजी एंड हेरीटेज आफ आगरा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित चार वर्गों में अंतर्राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता मोहिउद्दीननगर में आयोजित किया गया। वहीँ प्रतियोगिता की मॉनीटरिंग गुगल मीट द्वारा मुख्य संयोजक डॉ० राणा जी मेहता ने किया। प्रतियोगिता जुनियर वर्ग में पर्यावरण बचाओ, सीनीयर वर्ग में धरती बचाओ, सुपर सीनियर वर्ग में अल्टरनेट उर्जा का उपयोग एवं सुपरमैन वर्ग में कुछ भी था। वहीँ नौ…
Category: समस्तीपुर
*एक माता ने दो बच्चे के साथ लगाई फांसी, एक पुत्र बाल-बाल बचे। हर खबर पर पैनी नजर।*
जकी अहमद समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां अपने दो पुत्रों के साथ एक महिला फांसी के फंदे पर झूल गई। जिसमें महिला सहित एक पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक बेटे के पैर के नीचे से कुर्सी नहीं हटने से उसकी जान बच गई। घटना की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। यह घटना साहिट पंचायत के वार्ड संख्या एक की है। घटना में बचे बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को जानकारी मिली। वहीँ घटना…
*तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 के तृतीय चरण का मतदान आज समस्तीपुर जिले के 5 विधानसभा क्षेत्र में यथा 131 कल्याणपुर, 132 वारिसनगर, 133 समस्तीपुर, 135 मोरवा विधानसभा क्षेत्र में 2126 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। वहीँ सुबह-सुबह मतदान प्रतिशत काफी धीमा रहा, जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया लोगों का रुझान भी बढ़ता गया और मत प्रतिशत बढ़ता गया।मतदान की प्रक्रिया पर सुबह 4:00 बजे से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन के नेतृत्व में जिले के कर्मी एवं पुलिस…
*कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का जायजा आईजी अजिताभ कुमार ने ली। हर खबर पर पैनी नजर।*
कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए सुबह से ही लाइन में खड़े दिखे मतदाता। नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में अंतिम चरण के चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी। वहीँ कोविड-19 के दौर में तमाम सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। आज सुबह 7 बजे से पहले ही काफी संख्या में मतदाता अपनी लाइन में लगकर वोटिंग का इंतजार कर रहे थे। वहीँ कल्याणपुर की सीट पर सबकी नजर है।कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से योजना और उद्योग…
*जिले के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में हुई मतदान। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के पाँच विधानसभा क्षेत्र समस्तीपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, सरायरंजन और मोरवा में अंतिम चरण के चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत सुबह से शुरू गई थी। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो यहां कुल 2126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां से 87 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला यहां के करीब साढ़े चौदह लाख मतदाता करने जा रहे हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। वहीँ सुबह से ही काफी संख्या में…
*वर्ष 2025 तक भारत को टीवी मुक्त बनाने का लक्ष्य, अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नं० पर करें संपर्क। हर खबर पर पैनी नजर।*
अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-11-6666 पर कर सकते हैं संपर्क। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पोस्टर जारी कर दी जानकारी। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले को यक्ष्मा मुक्त बनाने के लिए टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग और पहचान तथा शीघ्र संभावित उपचार गंभीर मरीजों के लिए उपयुक्त रेफरल अस्पताल में भेजने की व्यवस्था हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर की गई है। यह जानकारी भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पोस्टर जारी कर दिया है। भारत सरकार ने 2025 तक टीबी की बीमारी को खत्म…
*मतदाता की पहचान के लिए आंगनबाड़ी सेविका, बीएलओ एवं टोला सेवक को प्रतिनियुक्ति की गई है। हर खबर पर पैनी नजर*
डी के डेस्क समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड कार्यालय के परिसर में शुक्रवार को मोरवा विधानसभा एवं समस्तीपुर विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव में पर्दानशीं मतदाता की पहचान एवं मतदाता पर्ची के लिए आंगनबाड़ी सेविका, बीएलओ एवं टोला सेवक को प्रतिनियुक्ति किया गया है। इस दैरान उन्हें परिचय पत्र एवं अग्रिम राशि प्रदान की गई। वहीँ प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के मोरवा विधानसभा के लिए कुल 11 पंचायतो के 112 मतदान केंद्र एवं समस्तीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 133 के लिए कुल…
*राष्ट्रीय प्रश्नोंत्तरी युवा संचार २०२० के प्रमंडलीय प्रतियोगिता में जिले के ०६ प्रतिभागी हुए चयनित। हर खबर पर पैनी नजर।*
डी के (डेस्क) समस्तीपुर:- बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं रेड रिबन क्लब पटना के तत्वावधान में आयोजित युवा संचार 2020 में समस्तीपुर जिले का ऑनलाइन प्रतियोगिता 06 नवम्बर को संपन्न हुआ। उक्त जानकारी एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी सह रेड रिबन क्लब के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ० लक्ष्मण यादव ने देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के पांच कॉलेजों में से दस प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए चुना गया था। जिसमें छह प्रतिभागी तीन कॉलेजों से चयनित हुए। आदर्श, आयुष प्रियम डीबीकेएन कॉलेज नरहन, गुलाम रसुल,…
*वाहन अनियंत्रित होकर गिरी खाई में। हर खबर पर पैनी नजर।*
धर्मेन्द्र कुमार समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना अंतर्गत सिंघिया दलसिंहसराय पथ पर दाहू चौक के नजदीक शाम करीब 4:30 बजे एक अल्टो कार खाई में गिर गई। वहां पर उपस्थित लोगों ने बताया कि अल्टो में चार लोग सवार थे। ड्राइवर तो ऊपर में ही गाड़ी छोड़ कर निकल गया बाकी तीन लोग गाड़ी के साथ नीचे खाई में गिर गए। वहां पर उपस्थित लोगों ने दौड़कर गाड़ी को सीधा किया। वहीँ अल्टो सवार के बारे में लोगों ने बताया कि सारे लोग नशे की हालत में लग रहे थे।…
*चुनाव कार्य में पुलिस मित्र का भी योगदान। हर खबर पर पैनी नजर।*
धर्मेन्द्र कुमार समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र को ताजपुर थाना एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी वाहन जप्त करने की कार्रवाई समेत चुनाव के अन्य कार्यो में सुरक्षा के लिए लगाया गया है। वहीँ वाहन कोषांग प्रभारी सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि लगभग 110 वाहन को जप्त कर चुनाव कार्य में लगाया गया है। वाहन जप्ती कार्य में पुलिस मित्रो का काफी सहयोग रहा है। वहीँ चुनाव कार्यो में पुलिस मित्र महेश कुमार सहनी, राहुल कुमार, राम कुमार झा, पिंकी कुमारी, सफीना खातुन, ममता…
