वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी के 96वीं जयंती के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
Category: बिहार
*केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के माँ के निधन पर लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज़ ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की माँ विमला देवी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। पटना के पारस अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।वहीं निधन की खबर मिलने के बाद एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज केन्द्रीय मंत्री के घर जाकर उनकी माँ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि रविशंकर जी के माता के निधन से बहुत मर्माहत हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शान्ति एव परिजनों को इस दुःख की…
*बीएसएसआर यूनियन का द्विवार्षिक सम्मेलन 27 दिसंबर को होगा। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन इकाई समस्तीपुर का द्विवार्षिक सम्मेलन 27 दिसंबर 2020 को रघुनाथ सिंह नगर पंजाबी कॉलोनी समस्तीपुर में होने जा रहा है। द्विवार्षिक सम्मेलन में समस्तीपुर में कार्यरत सभी दवा कंपनियों में कार्यरत दवा प्रतिनिधि जो आमतौर पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के नाम से जाने जाते हैं भाग लेंगे। दवा प्रतिनिधियों के द्विवार्षिक सम्मेलन में सचिव तथा कोषाध्यक्ष के द्वारा किए गए पिछले वर्ष के कार्यभार का एवं लेखा जोखा का ब्यौरा प्रतिवेदन सदस्यों के बीच में प्रस्तुत कर पिछले कार्यों पर चर्चा तथा भविष्य…
*पूर्व प्रधानमंत्री सह कवि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशाशन दिवस मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
टिंकू कुमार। समस्तीपुर:- जिले के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री सह कवि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशाशन दिवस चकमेहसी मंडल कार्यालय सोरमार में मंडल अध्यक्ष प्रशान्त कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर संघ प्रचारक बलिराम मिश्र, उमाशंकर ठाकुर, अभिषेक बजरंगी, विनय ठाकुर, मनीष शर्मा, आशुतोष आशु, अनीश त्रिवेदी, अश्विनी ठाकुर, रूपेश तिवारी, रमेश ठाकुर, कृष्ण कुमार झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*लोजपा नगर कार्यालय पर भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह कार्यकर्ताओं ने मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के लोजपा नगर कार्यालय मे भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस जयंती समारोह कि अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यो को याद किया। इस जयंती समारोह के मौके पर लोजपा जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने कहा की भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुमुखी प्रतिभा के धनी महापुरुष थे। उनके बारे मे कुछ कहना सुर्य को दीप…
*डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में धमाकेदार एंट्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
ANSDESK पटना:- डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में धमाकेदार एंट्री करने जा रहा है अरनव मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड। अरनव मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ 15 जनवरी 2021 से होने जा रहा है यह बिहार का पहला हाईटेक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म होगा जो एक न्यूज़ इवेंट एजेंसी के रूप में भी कार्य करेगा बिहार के 38 जिलों में इस के प्रतिनिधि पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी मौजूदगी का एहसास कराएंगे बिहार की खबरों को पूरी प्रमुखता के साथ अरनव मीडिया अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ ही साथ अपना बिहार न्यूज़,सिटी…
*युवती अपहरण कांड का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार से 16 महीने पहले अपहृत एक युवती की बरामदगी अब तक नहीं हुई है। जहां प्रशासन की परेशानी बढ़ गयी है, वहीं दूसरी ओर अपहृता के स्वजन भी चितित हैं। बताया जाता है कि शादी की नीयत से अपने पड़ोसी द्वारा अपहरण किए जाने की शिकायत की थी। थाने में कांड संख्या 93/19 के तहत मामला दर्ज होने के बाद सक्रियता में आई पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी किया। इधर इस मामले का नामजद अभियुक्त मऊ बाजार निवासी परम…
*तेल टैंकर से 281 कार्टन विदेशी शराब सहित एक पिकप जप्त। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:-जिले के आदर्श थाना ताजपुर क्षेत्र के मोरवा जाने वाली सड़क के किनारे में रामपुर महेशपुर के पास स्थित एक गाछी में भारी मात्रा में बिदेशी शराब बरामद किया है।मिली जानकारी के मुताबित बुधवार की रात डीएसपी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लावारिस टैंकर में भरा 281 कार्टून विदेशी शराब सहित एक पिकअप गाड़ी को भी जप्त कर लिया है। पुलिस के द्वारा छापामारी की भनक मिलते ही शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। वहीं छापेमारी दल में डीएसपी प्रीतिश कुमार, डीआईयू की टीम…
*साईकिल चोर के आतंक से परेशान है छात्र-छात्राएं। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर में पिछले कई दिनों से ताजपुर बाजार में साईकिल चोरों का गिरोह सक्रिय होने के कारण लगातार कई कोचिंग मे पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं की साईकिल गायब कर चुके है। जिससे परेशान बच्चों को पढ़ाई करने के लिए दूर देहात से पढाई के लिए बाजार आने जाने वाले बच्चों को पढ़ाई बाधित हो जाते है। समय से आने जाने में कठिनाई का सामना करना पर रह है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, ताजपुर हॉस्पिटल चौक के पास दो लड़के को शक के आधार…
*अपराधियों का तांडव जारी, मुखिया को गोली मार किया घायल, रेफर। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले में इन दिनों अपराधियों का तांडव जारी है, बेखौफ अपराधियों के द्वारा सरेआम घटना को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन इस पर कोई विशेष लगाम लगाने में सक्षम नहीं दिख रही है। अपराधी खुल्लम-खुल्ला घटना को अंजाम देने के बाद बेफिक्र होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। बताते चलें कि बीते दिन भी वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही पंचायत के मुखिया राजेश सहनी को अपराधियों ने गोली मार दिया। वहीं मुखिया अपने पंचायत भ्रमण पर थे और अपने मोटरसाइकिल से घर लौट रहे…
