*मंडल स्तरीय 66वां रेलवे सप्ताह पुरस्कार २०२१ संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

RSJ/DESK, समस्तीपुर:- जिले में कोरोना महामारी के प्रोटोकाॅल को ध्यान में रखते हुए 66वां मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय रेल सप्ताह पुरस्कार 2021का आयोजन ललित कला केन्द्र, अधिकारी क्लब परिसर में मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी द्वारा समस्तीपुर मंडल के 09 राजपत्रित अधिकारी, 165 कर्मचारी को एकल रूप से तथा 07 सामूहिक पुरस्कार में 28 कर्मचारी सहित कुल 202 रेलकर्मियों को उनके पिछले वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्षन के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शरीक होने से पूर्व पुरस्कृत होने वाले समस्त कर्मियों का कोरोना संक्रमण को…

*कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार कमी आ रही है। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

RSJ/DESK, दरभंगा:- जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार कमी आ रही है। चिकित्सक व कर्मियों के लिए यह राहत की खबर है। विभागीय मिली जानकारी के अनुसार विगत 2 दिन से कोरोना संक्रमण के मात्र दो मामले सामने आए हैं। वहीं शनिवार एवं रविवार को एक-एक कोरोना  संक्रमण के नए केस की जानकारी मिली है। इस प्रकार विगत दो दिनों से दो नए केस मिले हैं। वहीं डीएमसीएच में भी लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हुई है। कोरोना वार्ड में 14 व आईसीयू में 6 मरीज़…

*राज्य स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

RSJ/DESK, मधुबनी:- जिले को यक्ष्मा मुक्त बनाने के लिए सदर अस्पताल के यक्ष्मा कार्यालय में एनटीईपी (नेशनल ट्यूबक्यूलोसिस एलिमेशन कार्यक्रम) के अंतर्गत निक्षय पोषण राशि डीबीटी एवं टीबी नोटिफिकेशन के संबंध में राज्य स्तरीय जूम वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के यक्ष्मा कार्यालय के सीडीओ सहित सभी कर्मी सम्मिलित हुए।  बैठक में बताया गया की विभाग द्वारा प्राइवेट एवं पब्लिक प्लेस से टी.बी.मरीज का नोटिफिकेशन किया जा रहा है साथ ही निर्देश दिया गया की मरीज का नोटिफिकेशन करते हुए बैंक खाता विवरणी,…

*ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जा रहा हैं टीकाकरण महाभियान। हर खबर पर पैनी नजर* इंडिया पब्लिक न्यूज…

RSJ/DESK दरभंगा:- जिले में टीकाकरण महाअभियान के तहत आज ग्रमीण क्षेत्र के लोगों को टीका दिया जा रहा है। इसके तहत प्रखंडों में 127 टीकाकेन्द्र बनाये गए हैं। वहीं सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू किया गया। अभियान को सफल करने के लिए डीएम डॉ० त्यागराजन एसएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश  दिए और कहा कि अभियान के तहत दिये गये लक्ष्य को हर- हाल में पूरा करना होगा। दिये गये लक्ष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को इसकी पूरी तैयारी कर लेने…

*संवरेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शैक्षणिक स्तर। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

ईसीसीई विषय पर सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। वंदना झा, समस्तीपुर:- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने की दिशा में अब नयी पहल की गयी है। इसके लिए राज्य में ‘सुनंदिनी’ कार्यक्रम की शुरुआत हुयी, जिसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ई०सी०सी०ई० ( प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) विषय पर 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स और 1 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा। वहीं  गुरुवार को राज्य के अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग ने ‘सुनंदिनी’ कार्यक्रम की वर्चुअल शुरुआत की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा क्षमता वर्धन…

*गर्भवती महिलाएं भी ले सकती हैं कोविड-१९ का टीका, टीका पूरी तरह से सुरक्षित। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले में कोरोना संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर हर रोज नये निर्देश जारी किये जा रहें है। अब केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका लगवाने से जुड़ी गाइडलाइंस जारी कर दीं। जिसमें कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन गर्भवतियों के लिए भी सुरक्षित है और उन्हें भी दूसरे लोगों की तरह संक्रमण से बचाती है। इस गाइडलाइंस के मुताबिक, वैक्सीनेशन के लिए उन्हें कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वह वैक्सीनेशन सेंटर पर…

*हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, अपराधियों को हथियार व कारतूस सहित किया गिरफ्तार। हर खबर पर पहल नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

RSJ, DESK, समस्तीपुर:- जिले के पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 97 कारतूस व 6 मोबाइल किया बरामद, तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार। जहां पुलिस ने 20 सितंबर 2020 को प्रॉपर्टी डीलर रिंकू चौधरी की हत्या मामले का किया खुलासा। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 97 कारतूस और 6 मोबाइल फोन भी किया बरामद। इस हत्याकांड मामले को लेकर सदर डीएसपी…

*हरियाली मिशन के निदेशक ने कार्यों का लिया जायजा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

जीविका दीदियों को किया प्रेरित। RSJ, डेस्क, समस्तीपुर:- पर्यावरण संरक्षण को लेकर समस्तीपुर की जीविका दीदियां काफी सजग हैं। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा 8 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में गड्ढा खोदो एवं पौधरोपण कार्यों की समीक्षा के लिए हरियाली मिशन बिहार के निदेशक संजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को समस्तीपुर का भ्रमण किया। वहीं श्री सिंह ने अपने भ्रमण के दौरान जीविका के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक के दौरान…

*संघर्षों के बल पर विशिष्ट पहचान बनाई है सोनपुर के ओम कुमार सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

ANS DESK, सोनपुर:- दो दशक के लंबे संघर्ष के बाद बिहार की राजनिति में सशक्त पहचान बनाई है ओम कुमार सिंह ने। महज 25 वर्ष की अल्पायु में ही अधिवक्ता सघ सोनपुर अनुमंडल न्यायालय के अध्यक्ष बनने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता सह सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के भावी प्रत्याशी ओम कुमार सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वह महज 25 वर्ष की अल्पायु में ही इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचने वाले एकमात्र सदस्य हैं इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी इनके नाम को भेजने की तैयारी…

*बिहार के चर्चित शख्सियत हैं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

ANS DESK, पटना:- कोरोना कहर और लॉकडाउन के बावजूद सोशल मीडिया पर बिहार में अगर सबसे ज्यादा कोई ऐक्टिव है, जिसके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स है, जिसके पोस्ट सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं तो वह शख्सियत हैं बिहार सरकार गृह विभाग में विशेष सचिव वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव। संकट की इस घड़ी में बिहार के लोगों और खासकर युवाओं को प्रोत्साहित करने वाले पोस्ट इनके टाइमलाइन पर नजर आते हैं सोशल मीडिया पर हो रही छोटी-छोटी सार्थक गतिविधियों पर भी इनकी नजर होती है समाज के उत्थान के लिए…