*सूचना का अधिकार विषय पर आयोजित की गई सेमिनार। ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर समस्तीपुर:- जिले के राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के किसान सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के द्वारा एक दिवसीय *सूचना का अधिकार* विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार के मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश (सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश) सह सूचना आयुक्त बिहार सरकार उपस्थित थे। इस सेमिनार की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव रंजन सहाय ने की तथा मंच का संचालन अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुचित्रा सिंह के द्वारा किया गया। इस सेमिनार के मंच पर मुख्य अतिथि के अलावा राघवेंद्र…

*रोटरी क्लब समस्तीपुर सिटी के तत्वाधान में बाबा विश्वनाथ डिग्री कॉलेज के परिसर में गरीब और असहाय के बीच कंबल वितरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले में रोटरी क्लब समस्तीपुर सिटी के तत्वाधान में बाबा विश्वनाथ डिग्री कॉलेज के परिसर में गरीब और असहाय के बीच कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुप्रसिद्ध डॉ० आर० आर० झा, सचिव धर्मेश रंजन, प्रसिडेंट एलेक्ट अमृता कुमारी, कोषाध्यक्ष डॉक्टर मुकुंद प्रसाद, चार्टर्ड अकाउंटेंट गिरधारी अग्रवाल, अरुण कुमार, रंजीत पाल पपु, खेमका विमल केडिया, प्रोफ़ेसर ओम प्रकाश शर्मा के अलावे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस कड़ाके की ठंड में करीबन एक सौ से अधिक गरीब बुढ़वा के बीच…

*सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इंडियन रोड कांग्रेस का 80वां वार्षिक अधिवेशन। हर खबर पर पैनी नजर।*

विवेक यादव पटना:- पथ निर्माण विभाग के द्वारा आयोजित इंडियन रोड काँग्रेस का 80वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 19 से 22 दिसंबर 2019 तक आयोजित हुए इस अधिवेशन में एज हजार स्थानीय प्रतिनिधियों के अतिरिक्त देश व विदेश के दो हजार से अधिक प्रतिनिधियों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ हिस्सा लिया। पटना में आयोजित हुए आईआरसी के 80वें वार्षिक अधिवेशन में तकनीकि प्रदर्शनी के साथ- साथ तकनीकि वार्षिक सत्र के बैठक का भी आयोजन किया गया। इस बैठक…

*विद्यापतिधाम स्टेशन कार्यालय को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम। पद्माकर लाला समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

पद्माकर लाला समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- हाजीपुर-बछबाड़ा रेल खंड पर अवस्थित विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन कार्यालय को हथियारबंद बदमाशों निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। रविवार की अल सुबह उस समय लूट की घटना को अंजाम दिया गया जब डयूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के दो जवान स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी का निरीक्षण कर रहे थे । तभी अचानक हथियारबंद बदमाशों ने स्टेशन कार्यालय में लूटपाट कर दिया घटना को अंजाम दे कर आसानी से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब  4 बजकर 20 मिनट…

*वर्ष 2019 के सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक के सम्मान से सम्मानित हुए डॉ राजेश कुमार सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*

विवेक यादव मधेपुरा:- ज़िले में वर्ष 2019 के सर्वश्रेष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक के सम्मान से सम्मानित चिकित्सक डॉ राजेश कुमार सिंह की कहानी बाधा पर विजय के समान है।बिहार के अत्यंत पिछड़े मधेपुरा जिला के आलमनगर प्रखंड के खुरहान गांव में विजय बहादुर सिंह के घर पुत्र रत्न के रूप में जन्मे डॉ राजेश कुमार सिंह आज ग्रामीण युवाओं के लिए आदर्श है। उन्होंने अपने अदम्य साहस कठिन परिश्रम के बल पर सफलता का मुकाम ही नही बनाया है बल्कि हजारों लाखों लोगों के लिए आशा की किरण के रूप में…

*शहर में भीषण डाका, अपराधियों ने नगदी समेत लाखों रुपए लूटे, विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट भी किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुरः- जिले के मशहूर दंत चिकित्सक डॉ उदय शंकर झा के यहां बीती देर रात सशस्त्र अपराधियों के गिरोह ने  लूटपाट कर नगदी समेत 5 लाखसे अधिक के आभूषण एवं कीमती सामान लूटकर चले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर चार संदिग्ध अपराधियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। डॉक्टर के परिजनों के मुताबिक यह घटना देर रात लगभग 3:30 बजे सुबह की है।बताया गया है कि  दंत चिकित्सक का क्लीनिक शहर के बंगाली टोला में स्थित है,…

*चुनाव की तैयारी में जुटे समाजसेवी रजनीकांत पाठक। हर खबर पर पैनी नजर।*

विवेक यादव दरभंगा:- स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव की तैयारी में जुटे समाजसेवी रजनीकांत पाठक का अंदाज वोटरों के सर चढ़कर बोल रहा है विगत 6 माह से रजनीकांत पाठक बेगूसराय समस्तीपुर मधुबनी दरभंगा के गांव-गांव में जाकर युवा स्नातक वोटरों को जागृत कर रहे हैं साथ ही साथ उन्हें उनके मताधिकार के बारे में भी बता रहे हैं.दरभंगा।इस बार दरभंगा स्नातक चुनाव 2020 में युवा समाजसेवी रजनीकांत पाठक का नाम तेजी से उभरा है। मूल रूप से बखरी के निवासी रजनीकांत पाठक सोशल वेलफेयर में मास्टर डिग्री हैं। सामाजिक…

*बिहार बंद के दौरान मीडिया पर हुए हमले की वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने की घोर निंदा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

  विवेक यादव पटना बिहार। पटना:- बिहार बंद के दौरान पत्रकारों एवं विडिओ जर्नलिस्ट पर हुए हमले को लेकर मीडिया जगत में आक्रोश खुल कर सामने आ रहा है. वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने इस घटना की तीखी आलोचना की है. पटना में WJAI कार्यालय में एक आकस्मिक बैठक आयोजित कर इस घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए घटना के दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि बंद समर्थकों के द्वारा मीडिया पर हमला करना यह दर्शाता है कि इन कार्यकर्ताओं पर नेताओं…

*आधुनिक उपकरणों और नई तकनीकियों से रूबरू हो रहे देश व विदेश के लोग। हर खबर पर पैनी नजर।*

विवेक यादव, पटना : इंडियन रोड कांग्रेस के बिहार, पटना में 10 वर्ष बाद पुनः आयोजित 80वें अधिवेशन में दुनियाभर के लोग शामिल हो रहे हैं। इस वार्षिक तकनीकि प्रदर्शनी में देश – विदेश के विशेषज्ञों द्वारा सड़क सुरक्षा एवं परिवहन क्षेत्र में चल रहे शोध और निर्माण में नई तकनीक के उपयोग पर चर्चा की जा रही है। इस अधिवेशन का मुख्य आकर्षण सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी है। विदित हो कि इंडियन रोड कांग्रेस ने देश के विभिन्न राज्यों सहित पुरे बिहार में…

*इंडियन रोड कांग्रेस के 80वें वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। हर खबर पर पैनी नजर।*

विवेक यादव पटना बिहार। पटना:- सड़क एवं पुल के निर्माणके साथ – साथ उसके रखरखाव का भी नियम बनना चाहिए और इसकी जिम्मेवारी सरकार को लेनी चाहिए। सड़क के निर्माण के समय उसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए, समय सीमा के अंदर कार्य पूरा होना चाहिए और सड़क के रखरखाव की पूरी जिम्मेवारी होनी चाहिए। इन्हीं तीन महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखकर सरकार तेजी से काम कर रही है। उक्त बातें बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग द्वारा आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के…