ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बिजली विभाग में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। वहीँ लोग सालों से आवेदन लेकर घूम रहे हैं लेकिन उनके समस्याओं का निष्पादन तो दूर आवेदन भी नहीं लिया जाता है। सबसे ज्यादा शिकायत बिजली बिल को लेकर के है। जिसमें की उपभोक्ताओं के द्वारा बताया गया है की लगभग डेढ़ दो वर्ष से बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का निष्पादन नहीं किया गया है। वहीँ एस०डी०ओ० से पूछे जाने पर…
Category: बिहार
*सीएए, एनआरसी एवं एनपीए के खिलाफ एनआरयू बनाने की मांग पर इनौस ने किया युवा मार्च व सभा। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- सीएए, एनआरसी एवं एनपीआर के खिलाफ एन आर यू बनाने की मांग पर इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने युवा मार्च निकाला। वहीँ मार्च सरकारी बस स्टैंड से शुरू होकर स्टेडियम गोलंबर, समाहरणालय पर प्रदर्शन के बाद पुनः बस स्टैंड में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखी तख्तियां, झंडे, बैनर लहरा रहे थे। वह आक्रोशपूर्ण नारे भी लगा रहे थे। बस स्टैंड में आहूत सभा की अध्यक्षता इनौस जिलाध्यक्ष रामकुमार ने किया तथा संचालन…
*पछिया हवा ने बढ़ाई कनकनी, लोग हुए परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।
पद्माकर लाल समस्तीपुर/विद्यापतिनगर:- हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस ठंड के आगे गर्म कपड़े बेअसर हो रहे है। सोमवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीँ आसमान में बादल भी छाए रहे। पछिया हवा कनकनी पैदा करती रही। आज सोमवार का दिन भी बर्फीली हवाओं की चपेट में रहा। ठंड के मारे लोग घरों में दुबके रहे है। जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से निकले। दिन में हल्की धूप से लोगों ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की। वहीँ कड़ाके की ठंड…
*आइसा प्रखंड कमिटी के मुख्य पदधारकों की बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र में आइसा प्रखंड कमिटी के मुख्य पदधारकों की बैठक आइसा जिला सह सचिव जितेंद्र सहनी की अध्यक्षता में हाई स्कूल के मैदान में सम्पन हुआ। इस बैठक में 29 दिसंबर को CYSS के शादिक राजा के द्वारा अखवार में भेजा गया खबर को भ्रामक बताते हुए आइसा अध्यक्ष मो० जावेद ने कहा कि वह आइसा के साथ थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया इस प्रकार की खबर को उछाले जाने से वह आहत हैं। इस बैठक में उपस्थित में मो०…
*बूथ जीतो चुनाव जीतो का नारा है बुलंद, जदयू ने दिखाई एकजुटता। हर खबर पर पैनी नजर।*
विहान सिंह राजपूत नवगछिया:- जनता दल यूनाइटेड नवगछिया संगठन जिला के बिहपुर विधानसभा का सम्मेलन विधानसभा प्रभारी प्रकाश मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम का संचालन शमीम मुन्ना ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद कहकशाँ प्रवीण, गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, विधान परिषद् सदस्य संजीव कुमार सिंह, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी पंचम श्रीवास्तव, संगठन प्रभारी चंद्रभूषण राय थे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू सभी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत कर रहा है। इस सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन का…
*विधानसभा चुनाव भले ही अगले वर्ष होने हैं, लेकिन अभी से बयानबाजी शुरू है। हर खबर पर पैनी नजर।*
संजीव मिश्रा भागलपुर/सबौर:- बिहार में विधानसभा चुनाव भले ही अगले साल होने हैं लेकिन इसे लेकर अभी से ही बयानबाजी का दौर शुरू गया है । चुनाव लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एक न्यूज चैनल से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चुनाव में सीटों के बंटवारे से लेकर NRC पर अपनी पार्टी के स्टैंड पर बात की. सीट बंटवारे को लेकर किशोर ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सीटों के बंटवारे को लेकर JDU के प्रस्ताव पर जरूर विचार करना चाहिए.…
*नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में किया गया रोड शो……। हर खबर पर पैनी नजर।*
ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर जिला अंतर्गत कल्याणपुर क्षेत्र में बिरसिंहपुर चौक जूना अखाड़ा के द्वारा एक रोड शो नागरिकता संशोधन विधेयक के समर्थन में निकाला गया। यह रोड शो मुक्तापुर गुमती से लेकर प्रखंड कार्यालय तक किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं के द्वारा इस विधेयक के विषय में जगह जगह पर जानकारी दी गई तथा लोगों को इस विधेयक के समर्थन में जागरूक किया गया। इस रोड शो की अध्यक्षता विजय ठाकुर शंकर ठाकुर निवर्तमान कल भाजपा मंडल महामंत्री के द्वारा किया गया। इस रोड शो में सैकड़ों लोगों…
*बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिला युवा कॉंग्रेस के द्वारा हाजीपुर मे हुई बिहार युवा कॉंग्रेस के पुर्व प्रदेश महासचिव राकेश कुमार यादव की अपराधियों के द्वारा निर्मम हत्या के विरोध मे अम्बेडकर स्थल के निकट बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कॉंग्रेस के अध्यक्ष एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने की। वहीँ जिला युवा अध्यक्ष एखलाकुर रहमान सिद्दीकी ने कहा की जिस तरह पुर्व युवा प्रदेश महासचिव राकेश कुमार यादव की हत्या अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या की गई। इससे साफ जाहिर होता है…
*नागरिकता संशोधन कानून के सर्मथन में भाजपा घर घर जाकर विपक्ष के द्वारा फैलाये जा रहे झूठ का पर्दाफाश करेगी। हर खबर पर पैनी नजर।*
सुभाष कुमार बेगुसराय/बखरी:- नागरिकता संशोधन कानून के सर्मथन में भाजपा घर घर जाकर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे झूठ का पर्दाफाश करेगी। ये बातें बिहार सरकार के पूर्व गन्ना राज्यमंत्री भाजपा नेता अशोक महतो ने कही। वे नवगठित नगर मंडल की प्रथम बैठक को संबोधित कर रहे थे। नगर अध्यक्ष अमरनाथ पाठक की अध्यक्षता में आहुत बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान और बाद में बने बांगलादेश में वहां के अल्पसंख्यकों को दारूण यंत्रणा झेलनी पङ रही थी। अफगानिस्तान…
*पहली बार स्वच्छता मिशन के तहत पेंट माई सिटी की शुरुआत जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कीया। हर खबर पर पैनी नजर।*
प्रदीप कुमार झा बांका:- जिले में पहली बार स्वच्छता मिशन के तहत पेंट माई सिटी की शुरुआत की गई। इसकी शुरुआत जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने नव निर्मित गांधी चौक पर गाँधी जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित एवं गुब्बारे को उड़ाकर किया। इनके साथ बांका के सांसद गिरधारी यादव, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे। वही पदाधिकारियों ने दीवारों पर अपने हाथों से पेंट किया तथा बच्चों के साथ मिलकर बांका की जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए…
