*बूथ जीतो चुनाव जीतो का नारा है बुलंद, जदयू ने दिखाई एकजुटता। हर खबर पर पैनी नजर।*

विहान सिंह राजपूत

नवगछिया:- जनता दल यूनाइटेड नवगछिया संगठन जिला के बिहपुर विधानसभा का सम्मेलन विधानसभा प्रभारी प्रकाश मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम का संचालन शमीम मुन्ना ने किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद कहकशाँ प्रवीण, गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, विधान परिषद् सदस्य संजीव कुमार सिंह, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी पंचम श्रीवास्तव, संगठन प्रभारी चंद्रभूषण राय थे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू सभी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत कर रहा है।

इस सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार और मजबूती पर जोर दिया गया। राज्य सभा सांसद कहकशाँ प्रवीण ने कहा कि संगठन ने बूथ स्तर के कार्यकर्ता को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। अब सबको मिलकर बूथ जीतो चुनाव जीतो का जो नारा दिया गया है उसे कामयाब करना है। नीतीश कुमार ने विकास के साथ-साथ समाज सुधार के क्षेत्र में अनेकों काम किया है, महिलाओं को पहचान नीतीश कुमार ने दिया है इसलिए महिलाओं को आगे बढ कर बूथ स्तर पर जिम्मेदारी लेनी है। पर्यावरण असंतुलन को कम करने के लिए बिहार के मुखिया ने अनोखा कार्यक्रम “जल जीवन हरियाली” चलाया है।

इस बार 19 जनवरी को पर्यावरण सुरक्षा के लिए मानव श्रृंखला में सभी शामिल हों। गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार हो और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के बीच प्रचारित प्रसारित करना है। विधान परिषद् सदस्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि राजनीतिक संगठन भी सामाजिक संगठन का काम कर सकती है ये नीतीश कुमार ने अपने समाजिक सुधार कार्यक्रम के द्वारा बताया। क्षेत्रीय संगठन प्रभारी पंचम श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू ने काफी कम समय में बूथ स्तर पर पहुंच बनाई है। उम्मीद है आगे भी हम इसी तरह बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे। जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि समय के पूर्व सभी बूथ पर बूथ अध्यक्ष और बूथ सचिव का चयन हुआ इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। मौके पर बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद् सदस्य बुलंजी चौधरी, जिला द्वारा मनोनीत बिहपुर विधानसभा प्रभारी उमेश चंद्र पटेल, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष अनिल पटेल, खरीक प्रखंड अध्यक्ष ललन महतो, मुन्ना जायसवाल, रंजीत मंडल,

कृष्णकिंकर मंडल, अरूण कुमार सिंह, सुदामा बाबू, शिवशंकर चौधरी, महिला सेल की जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह, मीडिया सेल जिला संयोजक रवि कुमार, युवा जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल, अति पिछडा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेमलाल दास, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, बिहपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष नवीता रानी, बिहपुर विधानसभा के मीडिया सेल प्रभारी सुरज कुमार व दिलखुश कुमार, गौतम यादव, मीडिया सेल गोपालपुर विधानसभा प्रभारी प्रिंस कुमार, राजकुमार भगत व अन्य मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment