*मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हमलोगों के सुझाव पर बिहार के रहने वाले प्रवासी जो बाहर फंसे हुए हैं चाहे छात्र हों या फिर मजदूर हों, उन्हें रेलगाड़ी के माध्यम से वापस लाया जा रहा है। इसके लिये उन्होंने केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से यह सिलसिला जारी है। इस व्यवस्था से लोगों को आने में सहूलियत हो रही है। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने जान-बूझकर कोई घोषणा इस संबंध में नहीं की है…

*वीसी के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य, अपर सचिव आपदा प्रबंधन, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचन्द्र डू ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों के साथ-साथ अद्यतन स्थिति पर मीडियाकर्मियों के साथ संवाद कर जानकारी दी।सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री के स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है…

*मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है, इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा आज 36 में दिन भी पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों में 700 व्यक्तियों को भोजन का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था वरिष्ठ समाजसेवी श्री ईश्वर लाल अग्रवाल राहुल अग्रवाल के द्वारा की गई थी भोजन के साथ साथ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए इसी उद्देश्य के साथ मारवाड़ी सेवा…

*सभी राज्यों के साथ आवश्यक समन्वय बनाया जाय ताकि बिहार आने वाले इच्छुक लोगों को कोई समस्या न हो। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे उपायों एवं राज्य के बाहर से आ रहे इच्छुक लोगों की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी राज्यों के साथ आवश्यक समन्वय बनाया जाय ताकि बिहार आने वाले इच्छुक लोगों को कोई समस्या न हो। उन्होंने कहा कि बाहर से आ रहे लोगों को जिला मुख्यालय एवं संबंधित प्रखण्ड…

*मुख्यमंत्री ने जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- ख्मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी मुलतः बिहार के रहने वाले थे। वे प्रसिद्ध कानूनविद और बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को…

*रोजेदारों के बीच खाद्यान्न सामग्री वितरण कर पेश कर रहे मिशाल। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोरोना वायरस महामारी के बीच ऐसी भी हैं जो राहत देने के साथ ही एकता का संदेश भी देती है। ऐसी ही सामाजिक सद्भाव से जुङे कार्यों के प्रति अदम्य जीजिविषा के साथ युवाओं की टोली जरूरतमंद लोगों के लिए दरियादिली दिखा रहे हैं। कोरोना के खतरे के बीच भी लोगों के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले यूथ ब्रिगेड के संयोजक सह सामाजिक कार्यकर्ता पदमाकर सिंह लाला पर संक्रमण काल में जरूरतमंदों के मदद का जुनून सवार है। लॉकडाउन के चलते आर्थिक रुप से…

*कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद हो चुका है पूजा-पाठ, बिगड़ती जा रही परिवार के हालात। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के द्वारा आॅनलाइन बैठक आहूत की गई। जिसमें चर्चा की गई कि देश में लगभग एक करोड़ से भी ज्यादा ब्राह्मणों का ऐसा वर्ग है जो कर्मकांड के सहारे अपना जीवन यापन करता है। ऐसे में उन्हें त्यौहार, व्रत, शादी-विवाह, मुंडन व यज्ञोपवीत के मौके पर ही कमाने का मौका मिलता है। जिसके बाद वह अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं। किसी के आगे हाथ नहीं फैलाते विप्र ब्राह्मण। बतादें इस बार नवरात्रि में होने वाली विप्र ब्राह्मणों की कमाई कोरोना…

*राजद के प्रदेश सचिव ने कहा कि बिहार से बाहर फँसे लोगों को वापस लाने के लिए सरकार के पास अभी तक कोई ठोस योजना नहीं है। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- राजद के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने कहा है कि बिहार से बाहर फँसे लोगों को वापस लाने के लिए सरकार के पास अभी तक कोई ठोस कार्य योजना नहीं है। जिन नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है उनके मोबाइल या तो स्विच ऑफ है या किन्ही कारणों से लग नहीं रहे है। जब तक सभी बिहारवासी वापस नहीं आ जाते तब तक सरकार द्वारा संचालित 24*7 कार्यरत एक समर्पित केंद्रीकृत युद्ध कक्ष और वैकल्पिक हेल्पलाइन्स होनी चाहिए। जहाँ हर कॉल रिसीव…

*विधायक ने बाहर से लाए जा रहे मजदूरों से ट्रेन का किराया वसूले जाने पर बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बिहार के बाहर से लाए जा रहे मजदूरों से ट्रेन का किराया वसूले जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार नैतिकता और कर्तव्यपरायणता की सारी मर्यादा भूल चुकी है। नीतीश कुमार केवल एक हजार रुपया देने का ढिंढोरा पीट रहे हैं। वहीँ राजद के प्रांतीय प्रवक्ता ने कहा कि 2008 में जब कोसी नदी ने अपनी सीमाएं लांघ भयंकर तबाही मचा लाखों लोगों का जीवन…

*जिला पदाधिकारी ने निम्न बिंदुओं पर समीक्षा की और उनके संबंध में दिशा निर्देश दिए। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- समाहरणालय के वीसी कक्ष में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने निम्न बिंदुओं की समीक्षा की और उनके संबंध में दिशा निर्देश दिए। सभी प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन कैंप की स्थापना इनमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की स्थिति, कैंपों में खाने-पीने एवं साफ-सफाई जैसे सुविधाओं की उपलब्धता, सभी आवासित व्यक्तियों के लिए डिग्निटी किट…