*मुख्यमंत्री ने जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा

पटना:- ख्मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी मुलतः बिहार के रहने वाले थे। वे प्रसिद्ध कानूनविद और बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे।

उनके निधन से विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

Leave a Comment