पुरुष नसबंदी अधिक सुरक्षित व सरल है:- सिविल सर्जन नसबंदी कराने पर 3000 रू मिलता है प्रोत्साहन राशि। रमेश शंकर झा मधुबनी:- जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 23 नवंबर से 6 दिसंबर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस पखवाड़ा के तहत लोगों में पुरुष नसबंदी को लेकर उक्सुकता दिखी, जिसमें 6 पुरुषों ने नसबंदी कराई। वहीं नसबंदी पखवाड़े को लेकर सामुदायिक कार्यक्रम से प्रेरित होकर कई लोगों…
Category: बिहार
*प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु की सूचना देने पर दी जाएगी प्रोत्साहन राशि। हर खबर पर पैनी नजर।*
सुमन कार्यक्रम के तहत अब गर्भवती महिलाओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए किया जा रहा प्रयास। इस योजना के तहत प्रसव के छह महीने के बाद तक प्रसूति एवं नवजात शिशु को निःशुल्क इलाज करने का है प्रावधान। रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- संस्थागत प्रसव के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में प्रसूति महिलाओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि कभी-कभी महिलाओं को जान भी गँवानी पड़ती है। किन्तु अब प्रसूति महिलाओं को इन परेशानियों…
*कोरोना योद्धा अकील लगातार कई महीनों से संदिग्ध मरीजों के साथ फ्रंट पर खड़े। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा दरभंगा:- दरभंगा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में प्रतिनियुक्त मेडिकल लैब टेक्नीशियन अकील अहमद वैश्विक महामारी कोरोना कि विषम परिस्थितियों में भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगो कि सेवा कर रहे हैं। जब से ज़िला में कोरोना महामारी ने दस्तक दी है, तभी से कोरोना योद्धा अकील लगातार कई महीनों से संदिग्ध मरीजों के साथ फ्रंट पर खड़े रहकर कोरोना जांच कार्य में लगे हुए है। हायाघाट पीएचसी में लैब टेक्नीशियन के मूल पद पर कार्यरत अकील को कोरोना महामारी के मद्देनजर अप्रैल महीने में…
*पंचायत भवन परिसर में इन्कलाबी नौजवान ने की सभा। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर पंचायत भवन के प्रांगण मे इंकलाबी नौजवान सभा का समस्तीपुर एवं दरभंगा जिला स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन, उन्नीस लाख रोजगार नहीं तो हर महीने दस हजार रूपये एवं किसान विरोधी काला कानून वापस लेने के सवाल पर हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि प्रो० उमेश कुमार भाकपा माले जिला सचिव, मुख्य वक्ता नीरज कुमार राष्ट्रीय महासचिव इनौस, वक्ता सुधीर कुमार राज्य सचिव इनौस, रंजीत राम राज्य कार्यकारिणी सदस्य इनौस एवं पूर्व प्रत्याशी कल्याणपुर, फूलबाबू सिह प्रत्याशी वारिसनगर, बेचन कुमार, आसिफ होदा, केसरी यादव…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने किया पीएचसी का औचक निरीक्षण। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने औचक निरीक्षण किया। वहीं जिलाधिकारी को देखते ही पूरे पीएचसी में चिकित्सक से लेकर कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। सभी लोग अपने अपने जगह पर भागने लगे। वहीं जिलाधिकारी ने पूरे पीएचसी का गहराई से निरीक्षण किया। जिसमे अनेको कमिया पाई गई। जिसको लेकर चिकित्सक और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और निर्देश दिया कि सारे कमियों को अविलंब ठीक किया जाय नही तो कार्रवाई की जाएगी।
*सीओ ने जमीनी विवाद को सुलझाया । हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना परिसर में कई महीनों बाद शनिवार शिविर लगाया गया। जिसमें एक विवाद को सुलझाया गया और दूसरे विवाद को आगे का समय दे दिया गया। इस शिविर में दर्जनों लोग शामिल हुए।इस तरह से अगर अधिकारी, पदाधिकारी जमीनी विवाद सुलझाने पर ध्यान देना शुरु किये तो इससे जुड़े अनेको घटना दुर्घटना बन्द हो जाएगा। वहीं जमीन विवाद के कारण आये दिन हत्या, लूट, आगजनी, आपस मे मारपीट जैसे घटना घटित होती रहती है। इस शिविर में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी अभय पद…
*महिला ने छेड़खानी का लगया आरोप, थाने में दिया आवेदन। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाने में महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए आवेदन थानाध्यक्ष को दिया। वहीं कल्याणपुर थाने के बगल की एक महिला प्रदीप चौधरी की पत्नी पिंकी चौधरी ने स्थानीय थाना अध्यक्ष को आवेदन देते हुए कहा है कि कल्याणपुर गांव के एक युवक ने मेरे साथ मारपीट करते हुए छेड़खानी का प्रयास किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि आवेदन में कल्याणपुर गांव के निर्भय कुमार को अभियुक्त बनाई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
*बकाया मजदूरी मांगने गई महिला के साथ किया मारपीट। हर खबर पर पैनी नजर।*
नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीनाथ पारण गांव की श्रमिक उपेंद्र सहनी की पत्नी उर्मिला देवी ने स्थानीय थाना चकमेहसी में प्राथमिकी संख्या 233/20 दर्ज कराते हुए उमा सहनी, सरवन कुमार, मिनी देवी, शीला देवी, उमेश सहनी सभी श्रीनाथ पारण निवासी को अभियुक्त बनाते हुए कहां है कि मैं मोरसर गांव में नल-जल योजना में काम का बकाया 5000रु० मांगने गई। उसी को लेकर पांचों अभियुक्तों ने मुझे भद्दी भद्दी गाली देते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर मेरे दाहिने हाथ…
*किसान विरोधी कृषि कानून की वापसी के लिए राज्यव्यापी चक्का जाम। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर में विरोधी तीनो कृषि कानून की वापसी के लिए राज्यव्यापी चक्का जाम का मिला जुला असर खानपुर प्रखंड क्षेत्र में भी देखने को मिला। इसी कड़ी में आज इलमासनगर पेट्रोल पम्प के नजदीक समस्तीपुर से बहेरी जानेवाली मुख्य सड़क को CPIML,और CPI नेता एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा संयुक्त रुप से पार्टी, किसान महासभा और खेग्रामस के बैनर तले शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। वहीं किसान विरोधी कृषि कानून की वापसी के लिए सभा को संबोधित करते हुए खानपुर प्रखंड सचिव प्रेमानंद सिंह ने कहा कि…
*जल्द शुरू होगा नए चिकित्सा भवन में सेवा:-बीडीओ। हर खबर पर पैनी नजर।*
बेहतर चिकित्सा सेवा हेतु सरकार कटिबद्ध:-जिलापार्षद। DkDesk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का चार मंजिला इमारत बनकर तैयार, जल्द शुरू किया जाएगा चिकित्सा सेवा। बतादे की खानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के मोतहा स्थित 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी माह इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित हो जाएगा। इसी परिप्रेक्ष्य में आज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी, जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ० प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से भवन का निरीक्षण किया। इस…
