DkDesk समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंड में कार्तिक पुर्णिमा के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। इस मौके पर लोग गंगा किनारे बच्चों का मुंडन भी करवाया। वहीं लोग ने माँ गंगा की पूजा अर्चना की। गंगा किनारे लोगों की सुरक्षा हेतु एसडीआरएफ के जवान नाव पर तैनात दिखे। वहीं कोरोना संक्रमण के कारण इस बार गंगा किनारे कम भीड़ भाड़ दिखायी दिया। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने हेतु सड़क पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।
Category: आस्था
*सामा-चकेवा भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाई-बहन के अगाध प्रेम का प्रतीक अलौकिक सामा- चकेवा पर्व पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। वहीं पटोरी के गंगा नदी, नरहन, सिंघिया घाट के गंडक नदी,कल्याणपुर के दैता पोखर,बैती नदी एवं मुस्तफापुर के विभिन्न पोखरो में बहनों ने भाईयों के खुशी की दुआ मांगते हुए नम आंखों से सामा- चकेवा का विसर्जन किया। बता दें कि सामा-चकेवा बिहार का अलौकिक लोकनाट्य पर्व है, जो प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की सप्तमी से पूर्णमासी तक मनाया जाता है। इस…
*मंत्री मुकेश सहनी ने पूजा अर्चना कर कहा सीएम से मिलकर पर्यटक स्थल का दर्जा दिलाऊंगा। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के इन्द्रवारा में बाबा केवल महाराज के दरबार मे बिहार सरकार के माननीय मंत्री सह विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पूजा अर्चना कर परिसर में उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए कहा की बाबा केवल धाम राज्य में निषाद एकता का प्रतीक एवं निषाद समाज का अमूल्य धरोहर है। वहीं बाबा केवल महाराज जी के मंदिर परिसर के लिए हमने जो सपना देखा है वो निश्चित रूप से साकार करेंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर…
*सभी दुर्गा पूजा समितियों को किया गया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय के एनएच 28 के पास निजी होटल के सभागार में शारदीय नवरात्र दुर्गोत्सव 2020 के तहत शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्र के सभी पूजा समिति को विजुअल आर्ट फाउंडेशन के द्वारा सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अभिनेता राजन कुमार ने किया। कार्यक्रम में आये विशिष्ट अतिथि के रूप पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद, जदयू नेत्री स्वीटी प्रिया, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जदयू जिलाध्यक्ष शारिक रहमान लवली, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश पासवान, उपमुख्य पार्षद चन्दन प्रसाद, रालोसपा नेत्री सुनीता शर्मा, अभिनेता आमिया कश्यप, पूर्व जज…
*भाई बहनों के पवित्र पर्व है सामा चकेवा। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- दीपावली और छठ महापर्व के संपन्न होने के साथ ही भाई बहनों के पवित्र प्रेम का लोक पर्व सामा चकेवा जिले के विभिन्न क्षेत्रो में शुरू हो गया। यूं तो ग्रामीण महिलाएं व युवतियां विभिन्न जगहों पर अपने-अपने तरीके से समा चकेवा से जुड़े कहानियों के बारे में बताती है, मगर इससे जुड़े सभी कहानी का भाव एक ही जैसा दिखता है। कथाओं के अनुसार सामा कृष्ण की पुत्री थी। जिनपर अवैध सम्बन्ध का गलत आरोप लगाया गया था। जिसके कारण सामा के पिता कृष्ण ने गुस्से में…
