प्रत्येक सप्ताह में बुधवार एवं शुक्रवार को आंगनवाड़ी केन्द्रों पर वीएचएसएनडी का आयोजन:- *कार्यक्रम पदाधिकारी ममता वर्मा।* हर खबर पर पैनी नजर।

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- सामुदायिक स्तर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर करने में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) अहम भूमिका अदा कर रहा है। इसके साथ ही गर्भावस्था पंजीकरण से लेकर प्रसव पूर्व जाँच, प्रतिरक्षण, पोषण एवं स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं सामुदायिक स्तर पर उपलब्ध कराने में सफ़ल हो रहा है। वहीं वीएचएसएनडी को और प्रभावी बनाने के लिए इसके उद्देश्यों में सन्निहित सम्पूर्ण स्वास्थ्य परामर्श पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसके नियमित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों के देख-रेख…

दिसंबर माह के अंत तक पोषण पुनर्वास केंद्र का पुनः संचालन किया जाएगा:- *सिविल सर्जन डॉ० सत्येंद्र कुमार गुप्ता।* हर खबर पर पैनी नजर।

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- कुपोषित बच्चों को बेहतर देखभाल प्रदान करने के लिए बच्चों को 14 दिन से 1 माह तक की बेहतर देखभाल एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवा प्रदान कर स्वस्थ समाज निर्माण में पोषण पुनर्वास केंद्र का अहम योगदान होता है, अति-कुपोषित बच्चों के लिए यह संजीवीनी साबित माना जाता है। वर्तमान में जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र कोविड संक्रमण के चलते 3 महीने से बंद है। वहीं सिविल सर्जन डॉ० सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया दिसंबर माह के अंत तक पोषण पुनर्वास केंद्र का पुनः संचालन किया…

*मृतिका कृष्णा देवी के पति को विधायक राजेश कुमार सिंह ने सौपा चेक। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के नंदनी गांव निवासी रविंद्र पासवान की पत्नी कृष्णा देवी की मौत पिछले वर्ष बेगूसराय में सड़क हादसे में हो गयी थी। वहीं बुधवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार‌ रू० का चेक स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने मृतका के पति रविंद्र पासवान को सौंपा। इस मौके पर बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, रवीश कुमार सिंह सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे।

*कोविड-१९ वैक्सीनेशन को लेकर टॉस्क‌ फोर्स‌ का गठन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- कोविड-१९ वैक्सीनेशन को लेकर प्रखंड परिसर में बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी। जिसमें टॉस्क फोर्स का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष बीडीओ, सीएससी प्रभारी सचिव, सदस्य प्रमुख, सीडीपीओ व अन्य‌ लोग को शामिल किया गया।

*विकास‌ के सभी कार्य शीघ्र पुरे किए जाएंगें:- विधायक‌ राजेश कुमार सिंह। हर खबर पर पैनी नजर।*

क्षेत्र में चल रहे विकास‌ कार्य की समीक्षा बैठक हुई। DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहीउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र में अधूरे पड़े एवं किए गए विकासात्मक कार्यों की समीक्षात्मक बैठक स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के आवासीय परिसर में कार्यपालक अभियंताओं की टीम द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न योजनाओं को शीघ्र पूरा करने एवं आधी अधूरी योजनाओं को सम्मिलित करने का निर्देश विधायक राजेश कुमार सिंह ने दिया है। इस मौके पर अभियंताओं की टीम‌ ने शीघ्र दिसंबर से पहले कार्य पूरा करने की बात कही। वहीं विधायक श्री सिंह ने सख्त…

*प्रोफेसर सह संपादक के निधन पर शोक व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- प्रोफ़ेसर रामेश्वर राय के निधन पर अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) जिला कमेटी समस्तीपुर की ओर से कामरेड रामविलास शर्मा की अध्यक्षता में भाकपा कार्यालय दलसिंहसराय में शोक सभा की गई। जिसमें वक्ताओं ने यह राज्य नेता जनशक्ति प्रेस के संपादक प्रेस रिपोर्टर समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रोफेसर कॉमरेड रामेश्वर राय के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कॉमरेड रामेश्वर राय भाकपा जिला परिषद जिला कार्यकारिणी सदस्य के साथ एटक के राज्य परिषद मेंबर थे। वह काफी मेहनती, जुझारू, कर्मठ नेता थे। वह हमेशा मजदूर…

*कोरोना से वचाव हेतु सरकार के निर्देशानुसार वैक्सीन लगाने की तैयारी शुरू होगा:- बीडीओ। हर खबर पर पैनी नजर।*

हारेगा कोरोना, जीतेगी मानवता:- जिलापार्षद। DkDesk समस्तीपुर:- जिले के खानपुर में कोरोना से वचाव हेतु सरकार के निर्देशानुसार वैक्सीन लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर  प्रखण्ड कार्यालय स्थित सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखण्ड कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक आहूत की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी ने की जबकि संचालन डॉ० राणा नितेश कुमार सिंह ने किया। इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारी, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से कोरोना का वैक्सीन…

*प्राइवेट विद्यालय संघ के एक दिवसीय धरना संपन्न हुआ। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले में संगठन को मजबूत बनाने और इसे व्यापक विस्तार देने की जरूरत है। स्वयंसेवी संस्था संघ आपके हर कदम पर आपके साथ खड़ा मिलेगा। बुधवार को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामल अहमद के आह्वान पर निजी विद्यालय संघ के एक दिवसीय धरना के दौरान एनजीओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के नाम पर विगत 9 माह से सारे विद्यालय बंद हैं। ऐसे में निजी विद्यालयों की दशा खस्ताहाल हो गई है। वहीं सरकार को न…

*बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा शहर के गांधी चौक के पास बिजली विभाग की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा। इसे बिजली विभाग की लापरवाही कहें या फिर मजबूरी। गांधी चौक वार्ड संख्या:- 16 रोसड़ा एसएच- 55 रोड में विभागीय लापरवाही के चलते कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है। दरअसल यहां पोल तो हैं मगर बिजली तार नीचे लटका हुआ हैं। पोल पर विद्युत के नंगे तार को लटका दिया गया है। आपको बता दें कि रोसड़ा एसएच 55 रोड गांधी चौक के पास जब ओवर लोड…

*नल-जल योजना के लगभग 15 लाख रु० गबन कर लेने का मामला प्रकाश में आया, पदाधिकारी ने वार्ड सदस्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश पंचायत सचिव को दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

Dk, Desk समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के हसनपुर प्रखंड के बडग़ांव पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-15 के वार्ड सदस्य द्वारा नल जल योजना के लगभग 15 लाख रुपये गबन कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर हसनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनियालाल यादव ने वार्ड सदस्य पूजा कुमारी के विरुद्ध अंतिम नोटिस तामिला के उपरांत प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश पंचायत सचिव को दिया। उन्होंने बताया कि छ: माह पूर्व पंचायत कार्यालय से नल जल योजना की करीब 15 लाख 42 हजार 200 रुपये…