DkDesk समस्तीपुर:- जिले के जी०एम०आर०डी० कॉलेज मोहनपुर की छात्रा सह राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका कुमारी अनामिका पंडित का चयन 26 जनवरी 2021 को राजपथ, नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए किया गया। संपूर्ण बिहार से मात्र पांच छात्र और पांच छात्राओं का चयन हुआ है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से एक छात्र और एक छात्रा का चयन हुआ है। विदित हो कि कुमारी अनामिका पंडित अति पिछड़ा वर्ग और निर्धन परिवार से आती है। इससे पूर्व आगरा में आयोजित विशेष शिविर में…
Category: बिहार
*पुल के पहुंच पथ के लिए सीओ व जेई ने सर्वे किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर विधायक की पहल पर वर्षों से लंबित मरवा घाट पुल के एप्रोच पथ जल्द बनने की आस जगी है। विदित हो कि करीब सात वर्षो से मरवा घाट पुल के एप्रोच पथ का मामला नवनिर्वाचित विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रयासों से शीघ्र बनने वाला है। इसके बन जाने से करीब लाखों की आवादी लाभान्वित होंगे। आज इस एप्रोच पथ को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार, अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन ने स्थल का सर्वेक्षण किया। किन लोगों की भूमि इस एप्रोच…
*पहले सरकारी एवं निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मी को दिया जाएगा टीका, टॉल फ्री नं० जारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा दरभंगा:- कोविड-19 के प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए डाटा अपलोड किया जा रहा है। प्रथम चरण में निजी क्लीनिक एवं सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाना है। यदि किसी कर्मी का नाम छूट गया है या किसी स्वास्थ्यकर्मी को अपना नाम जुड़वाना है, तो 29 दिसम्बर तक अपना नाम जुड़वा लें। इसके लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसमें टोल फ्री नंबर एवं हंटिंग लाइन की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है, जो निम्नलिखित हैं टोल फ्री नंबर:- 1800 345…
*केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जीएवीआई बोर्ड के सदस्य नामित हुए। हर खबर पर पैनी नजर।*
2021 से 31 दिसंबर 2023 तक करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व। रमेश शंकर झा मधुबनी:- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन को ग्लोबल एलायंस फॉर वैक्सिीन एंड इम्यूनाइजेशन (जीएवीआई) द्वारा जीएवीआई बोर्ड के सदस्य के रूप में नामित किया गया है. वह अब दक्षिण पूर्व क्षेत्रीय कार्यालय सहित पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रीय कार्यालय का प्रतिनिधत्व करेंगे। वर्तमान में कमान की बागडोर म्यांमार के मिंट हटवे के पास है। जीएवीआई के सदस्य के रूप में डॉ० हर्षवर्धन 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2023 तक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आमतौर पर…
*कैंसर से जंग हार गए सेवानिवृत्त शिक्षक के पुत्र। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के मिश्रोलिया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सह जदयू नेता राम चंद्र महतो के 50 वर्षीय पुत्र सुरेश प्रसाद का निधन लंबी बीमारी के दौरान हरियाणा में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हो गया।बताया गया है कि सुरेश बीते तीन-चार महीनों से कैंसर जैसी बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज हरियाणा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था जहां उन्होंने आखिरी सांसे ली। आपको बताते चलें कि सुरेश कुमार एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर करीब 20 वर्षों से कार्यरत थे। उनके मृत्यु की…
*सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस बल तो अतिक्रमणकारी ने लिया एक सप्ताह का समय। हर खबर पर पैनी नजर।*
टिंकू कुमार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कनोजर पंचायत के वार्ड नंबर एक में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रास्ते को अवरुद्ध करने को लेकर कमलेश्वर सहनी पिता सज्जन सहनी ने अंचलाधिकारी को आवेदन दिया था। वहीं आज मंगलवार को अंचलाधिकारी, चकमेहसी पुलिस और पुलिस बल द्वारा जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंची तो अतिक्रमण कारी ब्रह्मदेव राय पिता सज्जन राय ने एक सप्ताह का समय लीया है।
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में खनन विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में खनन विभाग की जिला टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय परिसर में की गई। इस बैठक में जिला खनन पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिया गया। ०१. ईट भट्ठा वाला जमीन कमर्शियल (Commercial) कराया गया है अथवा नहीं, अगर नहीं किया गया है तो उसे वन टाइम्स फी (One Time Fee) देकर कमर्शियल (Commercial) कराने का निर्देश दिया। ०२. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को वैध एवं अवैध ईट…
*स्पोर्टस एंड कल्चरल बिहार स्टेट चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
समस्तीपुर बना ओवरऑल चैम्पियन। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- खेल से हमें प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता मिलती है।खेल हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। उक्त बातें बीडीओ प्रकृति नयनम ने कहीं। वह विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर (उतर) मिर्जापुर परिसर स्थित स्टेडियम में विद्यापतिनगर फुटबॉल क्लब व यूथ बिग्रेड द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स एंड कल्चरल बिहार स्टेट चैम्पियनशिप का उद्घाटन करने के उपरांत खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद…
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के वॉटर ए०टी०एम० की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक का आयोजन की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर निर्देश दिया गया। ०१. पंचायत भवन तथा पंचायत सरकार भवन का बिजली, पानी तथा अन्य सुविधाओं से संबंधित प्रभार पंचायत सचिव को देने का निर्देश दिया। ०२. अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय बाजार समिति मनियारपुर, विद्यापतिनगर के प्रभार में रहेंगे। ०३. आंगनवाड़ी केंद्र का बिजली, पानी तथा अन्य सुविधाओं से…
*नवविवाहित दंपतियों को आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर गिफ्ट कर रही हैं नई पहल किट। हर खबर पर पैनी नजर।*
जनसंख्या नियंत्रण के लिए लागू की नई पहल किट। वन्दना झा समस्तीपुर:- बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए भारत सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अनेक योजनाएं चला रही है। इसी संदर्भ में नई लहर, नया विश्वास-संपूर्ण जिम्मेदारी से परिवार विकास की तर्ज पर भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत अब जनसंख्या नियंत्रण रखने के लिए नवविवाहिताओं को जोड़ने को लेकर नई पहल किट योजना शुरू की है। नवविवाहित जोड़ों को शादी में नाते-रिश्तेदारों से मिलने वाले पारंपरिक उपहार के अलावा स्वास्थ्य विभाग एक नया तोहफा दे…
