नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आज फिट इंडिया साइकिल रैली, जल जीवन हरियाली युवा क्लब के द्वारा हरपुरवा पंचायत से करुआ गांव से लेकर मधुरापुर टारा होते हुए मोहनपुर लदौरा तक निकाली गई। जिसमें युवा एवं युवती द्वारा नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया, कि इस कोविड 19 में अपने शरीर को निरंतर शारीरिक व्यायाम करने से ब्लड सरकुलेशन चलती रहती है। जिससे आप स्वस्थ रहते हैं साइकिल चलाने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत…
Category: बिहार
*दिनदहाड़े अपराधी ने एक व्यक्ति को गोली मार कर की हत्या, एक को ग्रामीणों ने पकड़ा। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज़…
नवीन कुमार वर्मा। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। वहीं एक तरफ मुख्यमंत्री सुशाशन व्यवस्था कायम करने की बात कर रहे है। हर दिन जिले में घटना पर घटना को अंजाम देने में अपराधी जूट गए हैं। पुलिस शराब के पीछे भाग रही है ताकि नए साल के जश्न पर लगाम लगाया जा सके। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर बांध किनारे बदमाशो ने गुरूवार को दिन दहाड़े एक युवक को गोली मार दिया। युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।…
*बिना जांच गर्भवती महिला को परिवार नियोजन के लिए लगाई बेहोशी की सुई। दोषी पर कार्रवाई कि जाएगी सिविल सर्जन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें बीते बुधवार को परिवार नियोजन ऑपरेशन में एक पाँच माह की गर्भवती महिला को परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए आशा के द्वारा ले जाया गया। जहां ऑपरेशन रूम में ऑपरेशन के लिए सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला को बेहोशी का सुई देकर महिला को बेहोश भी कर दिया गया। लेकिन जब डॉक्टरों ने ऑपरेशन बेड पर महिला के पेट में ट्यूमर या बच्चा होने की आशंका…
*हथियार के बल पर गैस एजेंसी संचालक से लाखो की हुई लूट। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के एनएच २८ बंगरा थाना क्षेत्र के सलेमपुर छज्झा चौक के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पिस्टल की बल पर गैस एजेंसी संचालक से लगभग (150000 रु०) एक लाख पचास हजार रु० लूट लिया। वहीं ग्रामीणों के अनुसार अपराधी एक मोटरसाइकिल पर दो की संख्या में थे। लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का जब पीछा किया गया तो अपराधियों ने ताबड़-तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गया। सूचना पाकर घटना स्थल पर ताजपुर थानाध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह एवं बंगरा थानाध्यक्ष…
*टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
शिक्षक संघ की बैठक संपन्न। DkDesk समस्तीपुर:- टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोप गुट समस्तीपुर की बैठक स्थानीय निजी कोचिंग संस्थान, पावर हाउस चौक, समस्तीपुर में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने एवं संचालन जिला महासचिव जयप्रकाश भगत ने किया। इस बैठक में सर्वप्रथम कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत कर पूरे साल के संघ के कार्यों की चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने जिले के सभी प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक के विद्यालयों को बच्चों के लिए जल्द खोलने की मांग सरकार से की साथ…
*मोहिउद्दीनननगर के उपप्रमुख बने मो० सिराज। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर क्षेत्र से दो बार से उपप्रमुख के चुनाव लड़ चुके मो० सिराज को अंतत: उपप्रमुख का ताज मिल ही गया। वही प्रखंड परिसर में हुए उप प्रमुख चुनाव में महज एक वोट से चुनाव जीतकर उपप्रमुख बने। पंचायत समिति भवन में उपप्रमुख के पद के लिए चाक चौबंद व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के पर्यवेक्षक जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार थे। वहीं एसडीओ पटोरी जफर आलम निर्वाची पदाधिकारी थे। उपप्रमुख पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये। मो० सिराज…
*ऐप से होगी एंबुलेंस सेवा 102 की निगरानी, ऑनलाइन कर सकते हैं ट्रेस। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
वन्दना झा मधुबनी:- मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई तरह की नई-नई योजनाएं, उपकरण लगाए जा रहे हैं, साथ ही स्वास्थ सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य स्वास्थ्य समिति ने मरीजों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एक नया मोबाइल एप लॉन्च किया है। जिसके तहत 102 एंबुलेंस सेवा की निगरानी की जाएगी। इस एप्लीकेशन में एंबुलेंस की रियल टाइम की ट्रैकिंग कर सकेंगे। 102 एंबुलेंस अब अपनी आसानी से हर किसी के लिए सुलभ…
*कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता लाने में मीडिया ने निभाई अहम भूमिका:- सिविल सर्जन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
वन्दना झा पूर्णिया:- कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में तैयारियां की जा रही है। 15 जनवरी 2021 के बाद से टीकाकरण के प्रथम चरण की शुरुआत जिले में की जाएगी। उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ० उमेश शर्मा ने बुधवार को सदर अस्पताल के प्रतिरक्षण सभागार में सेंटर फ़ॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग से कोविड टीकाकरण पर आयोजित मीडिया कार्यशाला के दौरान कही। वहीँ डॉ० शर्मा ने बताया की कोरोना संक्रमण काल में मीडिया ने लोगों को जागरूक करने में अहम् भूमिका अदा की है। उन्होंने लोगों को टीकाकरण के…
*महामारी के बावजूद वाणिज्य कर विभाग द्वारा राजस्व संग्रहण में प्राप्त किया सकारात्मक वृद्धि। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..
वन्दना झा पटना:- उपमुख्य मंत्री द्वारा वाणिज्य-कर विभाग के कर संग्रहण की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक के क्रम में राज्य कर आयुक्त सह सचिव डाॅ० प्रतिमा के द्वारा वाणिज्य-कर विभाग के उद्देष्य एवं कार्यों के संबंध में विस्तृत रुप से प्रस्तुतीकरण दिया गया। बिहार माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 लागू होने के पश्चात् विभाग के आई०टी० के आधारभूत संरचनाओं में हुई उल्लेखनीय प्रगति के बारे में उपमुख्य मंत्री को जानकारी दी गयी। वहीं वाणिज्य-कर विभाग द्वारा जीएसटी के वैधानिक पहलुओं में समय-समय पर किये गये परिवर्तन के बारे…
*स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन फीता काट कर किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज़…
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बुधवार को समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा पंचायत के वार्ड संख्या- 03 में 9.5 लाख रुपये की लागत से विधायक निधि से नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन नारियल फोड़ कर व फीता काट किया। इस मौके पर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का प्रयास किया हूं। उन्होंने कहा कि विकास मेरी प्रतिबद्धता है। इस से पहले भी क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों और वार्डों में विकास की रोशनी पहुंचाने का…
