रमेश शंकर झा पटना:- लोगों की भारी मांग को देखते हुए ‘सबकी रसोई’ ने 20 शहर से बढ़ाकर 33 शहर में जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराने का फैसला किया है।इसके तहत प्रतिदिन 1.50 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य था, लेकिन ‘सबकी रसोई’ के हेल्पलाइन नंबर 6900869008 पर आ रही लोगों की मांग को देखते हुए 1.50 लाख भोजन प्रतिदिन के लक्ष्य से अधिक अब 1.80 लाख से ज्यादा लोगो को भोजन प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा रहा है। I-PAC 7 दिन में ही 10 लाख से अधिक भोजन…
Category: बिहार
*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को बैसाखी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य वासियों एवं देशवासियों को बैसाखी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी का पर्व किसानों के जीवन में उमंग और उल्लास का संदेश देता है। फसल तैयार होने पर खुशी व्यक्त करने वाला यह पर्व देश के विभिन्न भागों में विविध लोक पर्वों के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस पर्व पर हमें समाज में समरसता तथा पारस्परिक सौहार्द्र बढ़ाने और समर्पण की भावना से सेवा का संकल्प लेना चाहिए। वर्तमान में कोरोना…
*जिला अस्पतालों एवं अनुमण्डलीय अस्पतालों में सामान्य मरीजों का उपचार शुरू करने का दिया निर्देश:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
सबसे पहले आपातकालीन सेवा तथा संस्थागत प्रसव का कार्य होगा शुरू, तत्पश्चात ओ०पी०डी० सेवा होगी आरंभ। गहन रूप से स्क्रीनिंग एवं टेस्टिंग का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, हाॅटस्पाॅट के अगल-बगल के जिलों में भी सघन स्क्रीनिंग एवं टेस्टिंग कराने का निर्देश। वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ गहन समीक्षा की। वहीँ प्रधान सचिव स्वास्थ्य संजय कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा…
*कुछेक बड़े बैनर व राष्ट्रीय चैनलों के बात छोड़ दे तो अधिकांश मीडिया हाउसों की अर्थव्यवस्था लॉकडाउन ने बिगाड़ दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वरिष्ठ पत्रकार अनूप नारायण सिंह पटना:- बिहार की राजधानी पटना के कुछेक बड़े अखबारों व कुछ राष्ट्रीय चैनलों के बात छोड़ दे तो अधिकांश मीडिया हाउसों की अर्थव्यवस्था भी कोरोना के कारण उत्पन्न लॉक डाउन ने बिगाड़ कर रख दिया है। विज्ञापन बंद है इस कारण से आय भी बंद है। इनमें कार्यरत अधिकांश पत्रकार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की तरह जिनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। बावजूद इसके पूरी कर्मठता के साथ अपने काम में लगे हुए है। कई ऐसे मीडिया हाउस है जहां पत्रकारों को…
*प्रदीप आर पांडेय चिंटू की जय शंभू का टीजर रिलीज होते ही हुआ वायरल। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह पटना:- करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं युवा सुपरस्टार प्रदीप आर पांडेय चिंटू की फुल एक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म जय शंभू का टीजर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। फ़िल्म जय शंभू का टीजर एक्शन से भरपूर है। जिसमें एक्शन मूड में चिंटू खूब तबाही मचा रहे हैं। उनका एक्शन अवतार काफी रोमांचक लग रहा है। साथ ही देव सिंह का खूंखार खलनायक का रोल काफी खतरनाक दिख रहा है।…
दिल में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो तमाम बाधाओं के बावजूद इंसान अपनी मंजिल को प्राप्त कर ही लेता है:- *अभिनेत्री प्रिया श्री चौहान* हर खबर पर पैनी नजर।
अनूप नारायण सिंह पटना:- कहते हैं कि दिल में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो तमाम बाधाओं के बावजूद इंसान अपनी मंजिल को प्राप्त कर ही लेता है। इस कहावत को वास्तविकता के धरातल पर अक्षर सः सत्य सिद्ध कर दिखाया है बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिया श्री चौहान ने एक साधारण संपन्न परिवार से आने वाली प्रिया ने इस मिथक को भी तोड़ा है कि छोटे शहरों की लड़कियां बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड में आगे नहीं बढ़ सकती है। वहीँ प्रिया के पिता आर्मी में अधिकारी थे इस कारण…
*महेंद्र नाथ मंदिर पर होती है सबकी मनोकामनाएं पूर्ण। हर खबर पर पैनी नजर।*
अनूप नारायण सिंह पटना:- बिहार का बाबा महेंद्रनाथ मंदिर प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। नेपाल के राजा महेंद्र वीर विक्रम सहदेव ने मेंहदार में खूबसूरत मंदिर को बनवाया और इसका नाम महेंद्रनाथ रखा था। सीवान से लगभग 32 किमी दूर सिसवन ब्लॉक के मेंहदार गांव में स्थित भगवान शिव के महेंद्रनाथ मंदिर का निर्माण नेपाल नरेश महेंद्र ने 17वीं सदी में करवाया था। मंदिर आपपास के क्षेत्र के लोगों के अलावा देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। मेंहदार धाम बिहार का पर्यटक और ऐतिहासिक स्थल है। लगभग…
*रोटरी क्लब समस्तीपुर के सदस्य के द्वारा गरीब और जरूरतमंदों के बीच साबुन, मास्क आदि का वितरण करने के साथ साथ घर मुहल्ले को सेनेटाइज करने का कार्य किया जा रहा हैं। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:-जिले में कोरोना वायरस के विरूद्ध जारी राष्ट्रव्यापी जंग में हर समर्थ व्यक्ति समाज के जरूरतमंद तबके की सहायता करने में जुटा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय विश्व प्रसिद्ध संस्थान रोटरी क्लब समस्तीपुर के सदस्य भी सक्रिय है। गरीब तबकों और सड़क किनारे बसर कर रहे लोगों को बीच साबुन, मास्क आदि का वितरण करने के साथ साथ घर मुहल्ले को सेनेटाइज करने का कार्य किया जा रहा हैं। इसी बीच रोटेरियन सुनीता केडिया ने रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी…
*जिला राजद उपाध्यक्ष मो० अरमान सदरी ने राज्य पशुपालन निदेशालय से जांच के लिए टीम गठित करने तथा दवा छिड़काव का कार्य शुरू करने की मांग की। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड सहित सम्पूर्ण जिले में एक माह से कौओं की हो रही लगातार मौत ने पर्यावरणविदों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी चिंता में डाल दिया है। इस कौवे की मौत किस बीमारी से हो रही है, इसका खुलासा तो नहीं हो सका है। लेकिन कौओं के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीँ ताजपुर प्रखंड क्षेत्र में एक माह के दौरान विभिन्न स्थानों पर कौओं की मौत अज्ञात बीमारी से हो गई है। अचानक कौए पेड़ से गिर कर मर…
*विधायक सह राजद के प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कोरोना महामारी के वजह से लॉकडाउन के कारण बिहार के फंसे हुए मजदूरों को समुचित सहायता व राहत मुहैया करने का आग्रह किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह राजद के प्रांतीय प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने हरियाणा एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कोरोना महामारी के वजह से लागू लॉकडाउन के कारण वहां फसे हुए उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों को समुचित सहायता व राहत मुहैया करने का आग्रह किया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि लॉकडॉउन में उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनो मजदूर वहां फसे हुए है, जो भुखमरी के कगार पर पहुँच चुके हैं। उजियारपुर के विधायक…
