*प्रदीप आर पांडेय चिंटू की जय शंभू का टीजर रिलीज होते ही हुआ वायरल। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह

पटना:- करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं युवा सुपरस्टार प्रदीप आर पांडेय चिंटू की फुल एक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म जय शंभू का टीजर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। फ़िल्म जय शंभू का टीजर एक्शन से भरपूर है। जिसमें एक्शन मूड में चिंटू खूब तबाही मचा रहे हैं। उनका एक्शन अवतार काफी रोमांचक लग रहा है। साथ ही देव सिंह का खूंखार खलनायक का रोल काफी खतरनाक दिख रहा है। नायक और खलनायक का जोड़ का तोड़ काफी हैरतअंगेज है। कुल मिलाकर यह टीजर फैंटास्टिक व माइंडब्लोइंग है। टीजर देखने पर यह साबित हो जाता है कि यह फिल्म काफी रिच और भव्यता के साथ बनाई गई है, जोकि भोजपुरी सिनेमा के मेकिंग का नया इतिहास लिखने वाली है। इसके पहले इस फिल्म का फर्स्ट लुक लांच किया गया था, जिसमें चिंटू एक्शन मूड में दिख रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म जय शंभू काफी शानदार फिल्म बनी है। जिसका पोस्टर एवं टीजर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक अलग सिनेमा की झलक है। फिल्म के निर्माता व निर्देशक सोनू खत्री हैं। सह निर्माता विनोद कुमार ठाकुर, सजन राय, भरत शाह हैं। कथा पटकथा रमेश बोगती, संवाद बीरू ठाकुर ने लिखा है। गीतकार उमालाल यादव, संगीतकार रजनीश मिश्रा, ओम झा, सुदाम थापा हैं। छायांकन हरी लामा, नृत्य शिशिर खाती, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, संकलन बंदे प्रसाद का है। कार्यकारी निर्माता गोपाल शाह, राम पी भीटवाल, अर्जुन केसी हैं। प्रोडक्शन मैनेजर निलेश, एकनाथ पाटिल, बनबंशी सिद्धार्थ हैं। पोस्ट प्रोडक्शन मोशन स्टूडियो तथा आई फोकस स्टूडियो में किया गया है। मुख्य भूमिका में प्रदीप आर पांडेय चिंटू, शिल्पा पोखरेल, देव सिंह, सोनू खत्री, आकांक्षा दूबे, ध्रुब कोईराला, अनूप अरोरा, कालू राणा, कृष्णा महोतोया आदि हैं।

Related posts

Leave a Comment