वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के आह्वान पर एक मई मजदूर दिवस के अवसर पर आज सुबह 10 से 12 बजे तक सामाजिक दूरी बना कर अपने घर पर ही राजद नेता नागमणि ने अनशन पर बैठा। उन्होंने कहा अनशन का मुख्य उद्देश्य बिहारी छात्र, मजदूर एवं युवा जो बिहार से बाहर अन्य प्रदेशों में फंसे हुए हैं। जिनकी वापसी के लिए केंद्र सरकार के सहमति के बाबजूद भी बिहार सरकार लाने में आनाकानी कर रही है। वहीँ…
Category: बिहार
*रालोसपा प्रदेश महासचिव स्वीटी प्रिया ने महिला एवं पुरुष मजदूरों के बीच खाद्य सामग्री व मास्क वितरण किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- विश्व व्यापी कोरोना संक्रमण को देखते हुए भिक्षाटन कर एकत्र की गई राशी एवं सामग्री को लेकर रालोसपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एक मई विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव एवं पंचायतों के मजदूरों के बीच सूखा राशन राहत वितरित किया। वहीँ मजदूर वंचितों को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश रालोसपा महासचिव स्वीटी प्रिया ने कहा कि मजदूर के हक की लड़ाई के लिए रालोसपा सदैव समर्पित होकर आवाज बुलंद करती…
*अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु मजदूरों के बीच मास्क व साबुन वितरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के नागरबस्ती में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक एवं अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु मजदूरों के बीच मास्क व साबुन वितरण किया गया। इस अवसर पर औसेफा के निदेशक देव कुमार ने कोविड 19 महामारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि देश दुनिया को नयी ऊँचाई पर पहुँचाने में मजदूरों का अहम योगदान है। उसका आज उपेक्षा किया जा रहा है। इस…
*सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव ने बताया कि कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के नोडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों के साथ-साथ अद्यतन स्थिति पर मीडियाकर्मियों के साथ संवाद कर जानकारी दी। सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के स्तर पर लगातार…
*मुख्यमंत्री राहत कोष में किया गया अंशदान। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाॅ० एल०बी० सिंह के द्वारा चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के राज्य कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख 25 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।
*मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव एवं वरीय अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुये बताया कि राज्य के बाहर से आने वाले लोगों की पहले स्क्रीनिंग करायी जायेगी, उसके पश्चात उन्हें उनके गंतव्य जिले तक पहुॅचाकर संबंधित प्रखण्ड स्तरीय क्वारंटाइन केन्द्र पर रखा जायेगा। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रखण्ड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर…
*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि विकास, औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता को बढ़ाने में श्रमिकों की मेहनत एवं ताकत की बड़ी भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। श्रम एवं श्रमिकों का सम्मान हमारी संस्कृति का अंग है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवश्यक…
*वीसी के जरिए जिलाधिकारी ने से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी कार्यालय में कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड स्तरीय…
*युवा लोजपा जिला अध्यक्ष ने कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए दिन रात अपने परिवार को छोड़कर काम कर रहे कर्मियों को पाग चादर से सम्मानित किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र में युवा लोजपा के जिला अध्यक्ष सह खरसंड पूर्वी के मुखिया रविशंकर सिंह ने कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग जीतने के लिए दिन रात अपने परिवार को छोड़कर अस्पताल में काम कर रहे सभी स्वास्थ कर्मी को पाग चादर से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सभी समस्तीपुर जिला में इसलिए सुरक्षित है क्योंकि इनके जैसे कई स्वास्थ कर्मी दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिनका फलस्वरूप अभी हमलोग बिहार…
*समस्तीपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर उर्फ गोविंद को तिरहुत जोनल कमिटी का चेयरमैन बनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रबंधन समिति ने समस्तीपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर उर्फ गोविंद को उनके अनुभव व कार्य-कुशलता को ध्यान में रखते हुए उन्हें तिरहुत जोनल कमिटी का चेयरमैन बनाया। वहीँ कोरोना महामारी के कारण घरेलू टूर्नामेंट के आयोजन में हो रहे विलम्ब को देखते हुए निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु बीसीए के प्रबंधन समिति ने टूर्नामेंट कमिटी के अंतर्गत आठ जोनल कमिटी का गठन किया। इसी में तिरहुत कमिटी का सबसे महत्वपूर्ण पद चेयरमैन की जिम्मेवारी समस्तीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के…
