*वीसी के जरिए जिलाधिकारी ने से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी कार्यालय में कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन केंद्र की व्यवस्था की प्रखंड वार समीक्षा किया। वहीँ समीक्षा के मुख्य बिंदु प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन केंद्र में स्थापित रजिस्ट्रेशन डेस्क, सीसीटीवी, ध्वनि विस्तारक यंत्र, खाने पीने की व्यवस्था और साफ-सफाई की व्यवस्था थे। इस आशय की जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप के द्वारा प्रेस को मिला।

Related posts

Leave a Comment