*जमीनी विवाद में हुई मारपीट, थाने में प्राथमिकी दर्ज। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के सिंघिया थाना के राजघाट निवासी रविंद्र कुमार ने जमीनी विवाद में मारपीट व जबरदस्ती जमीन जोत लेने की घटना को लेकर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इस घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि मैं अपने खतियानी जमीन जो मेरे पिता स्व० राम पुकार यादव के नाम से जमीन है जिसे जोतकर गेंहू बोया। उसी जोत के जमीन पर जबरन लाठी के बल पर मो० जमाल व मो० कौशर दोनों पिता मो० सहमत ग्राम बरणा, थाना कुशेश्वरस्थान…

*मुफ्त जांच सह चिकित्सा परामर्श शिविर का होगा आयोजन, सिविल सर्जन ने पत्र जारी कर दिया निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।*

बैनर पोस्टर के माध्यम से किया जाएगा जागरूक। रमेश शंकर झा मधुबनी:- अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह दिवस के अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर मधुमेह सप्ताह मनाया जाता है। प्रतिवर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है तथा 14 नवंबर से 21 नवंबर तक एक सप्ताह मनाया जाता है लेकिन इस बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा मधुमेह सप्ताह नवंबर में ना मना कर दिसंबर में मनाया जा रहा है, क्योंकि दीपावली एवं छठ को लेकर शिविर में कम लोगों के आने की संभावना थी। इसको लेकर सिविल सर्जन ने…

*किसान चौपाल का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- किसान चौपाल का आयोजन कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के लखनपुर बदिया में किया गया। किसान चौपल का उद्घाटन करते मुखिया  संजू कुमारी राय ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हित योजना को आम किसानों तक पहुंचाने से पहले ही उपर बंदरबांट हो जाता है। समय पर अनुदानित खाद एवं बीज का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। मुखिया ने कृषि विभाग की लपरवाही पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कृषि समन्वयक पंचायत में समय नहीं देते हैं जिससे किसानों की समस्या का…

*ट्रक के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद, चालक गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के  दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 ढेपुरा स्थित स्वर्ग लाइन होटल के समीप से आज गुरुवार की सुबह उत्पाद विभाग पटना की टीम के द्वारा गुप्त सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस की सहायता से उक्त स्थल पर 18 चक्के की ट्रक में भारी मात्रा में शराब बरामद किया है।वंही ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान पंजाब राज्य के फरीद कोट जिला के सादिक थाना क्षेत्र के गुरुप्रीत सिंह के पुत्र परवेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीम की नेतृत्व एएसपी…

*प्रोफेसर राय के निधन से दुखी: डॉ दुर्गेश। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजकुमार राय समस्तीपुर::- समस्तीपुर के जाने-माने पत्रकार एवं इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रोफेसर रामेश्वर राय की कल अचानक निधन हो जाने से समस्तीपुर कम्युनिस्ट पार्टी को बड़ी झटका लगा है ।श्री राय समस्तीपुर के ट्रेड यूनियन नेता के रूप में जाने जाते रहे हैं,साथ ही साथ किसी भी दल के नेताओं से उतना ही प्रेम मोहब्बत था, जितना अपने पार्टी से। जिसके कारण हर दलों के नेताओं के  दिल के धड़कन रामेश्वराय के निधन से काफी दुखी है। जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं पूर्व बिहार राज्य…

*जल मीनार रहते हुए भी जनता पानी के लिए है परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के प्रांगण में जल मीनार रहते हुए भी पंचायत की जनता पानी के लिए परेशान है। जबकि मात्र वार्ड संख्या 8 में वार्ड सदस्य के योजना द्वारा  समरसेबल की व्यवस्था करवाई गई है। वहीं वार्ड संख्या- 3, 4, 9 एवं 10 के कुछ अंशों में ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। जबकि पंचायत में वार्डों की संख्या 15 हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कल्याणपुर उत्तर पंचायत की, जहां देखने से लगता है कि सरकार…

*बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोगों में आक्रोश। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के भुसवर पंचायत के वार्ड संख्या- 11 में बिजली विभाग के लापरवाही के कारण हजारों की नुकसान आम उपभोक्ताओं को हुई। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। लोग सड़क पर उतर कर विभाग के इस रवैये को लेकर विरोध जताने की बात कह रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पंचायत में ट्रांसफार्मर से महज 10 मीटर की दूरी पर पोल से बिजली की तार गिर गई। एकाएक वोल्टेज बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी। लेकिन बिजली विभाग इस पर…

*मानवाधिकार दिवस मनाने का मकसद आमजनो के अधिकारों के प्रति जगरूक करना है। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- अंतररास्ट्रीय मानवाधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीब कुमार साह ने समस्तीपुर जिले के गंगापुर स्थित निजी स्कूल के प्रंगण में मानवाधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं लोगो को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानवाधिकार दिवस मनाने का मकसद आमजनो के अधिकारों के प्रति जगरूक करना है। मानवाधिकार में आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य और शिक्षा के अधिकार भी सामिल है। मानवाधिकार वे मूल भूत अधिकार है जिनसे मनुष्य को नस्ल, जाती, राष्ट्रीयता, धर्म, लिंग आदि के आधार पर प्रताड़ित नहीं किया जा सकता और उन्हे उनका…

*लाइफ इंश्योरेंस के माध्यम से बनाया अपना मुकाम। हर खबर पर पैनी नजर।*

DkDesk समस्तीपुर:- जिले के  विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के महिषी पंचायत के रामाकांत राय ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर लाइफ इंश्योरेंस के एमडीआरटी का पद पाकर अपना मुकाम बनाया। शुरुआती दौर में इन्होने कल्याणपुर एवं इससे सटे इलाकों के सुविधा हेतु एलआईसी का प्रीमियम कलेक्शन सेंटर खोला। जिसके माध्यम से लोगो को पैसा जमा करना आसान हुआ। इसके दौरान इन्हे काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। वहीं एलआईसी को ही जीवन का कैरियर मानकर कड़ी मेहनत करते रहे। उसी कड़ी मेहनत के बल पर एलआईसी के क्षेत्र में…

*मुख्यमंत्री ने धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान अधिप्राप्ति हेतु समीक्षात्मक बैठक हुई। इस बैठक के दौरान सहकारिता सह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने अपने प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया कि धान अधिप्राप्ति का न्यूनतम लक्ष्य इस वर्ष 45 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। साथ ही साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रूपये प्रति क्विंटल तथा ए ग्रेड धान का 1888 रूपये प्रति क्विंटल रखा गया है।…