नागरिकता संशोधन विधेयक पर विपक्ष के द्वारा की जाने वाली गंदी राजनीति को देशवासियों के साथ विश्वासघात:- केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे। हर खबर पर पैनी नजर।

बिट्टू कुमार भागलपुर:- नागरिकता संशोधन विधेयक किसी चोर दरवाजे से नहीं लाया गया बल्कि संसद के दोनों सदन में लंबी चर्चा के उपरांत ही सर्वसम्मति से यह बिल पास हुआ। इसके बावजूद संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाकर जिस तरह विपक्ष हाय तौबा मचा रहा है यह समझ से परे है। यह बातें केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। वहीं उन्होंने नागरिकता संशोधन विधेयक पर विपक्ष के द्वारा की जाने वाली गंदी राजनीति को देशवासियों के साथ विश्वासघात करार दिया…

*ग्रामीण हाट के जीर्णोद्धार के प्रति प्रशासन उदासीन। हर खबर पर पैनी नजर।*

अमित कुमार झा बांका/रजौन:- जिले में कई ऐसे क्षेत्र हैं जो काफी पिछड़े हैं और वहां प्रतिदिन बाजार नहीं लगता हैं। ऐसे क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन बाजार लगाई जाती हैं, जहां आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग अपनी उपज बेचने के लिए जाते हैं और वहां खरीददारों की भी भीड़ होती हैं. लेकिन ऐसे बाजारों मे न तो दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए बेहतर जगह मिलती हैं और न ही शुद्घ पेयजल, छांव आदि का इंतजाम होता हैं. हालात यह हैं कि बारिश के दिनों में दुकानदारों…

सच का सामना करने से घबराते हैं सुशील मोदीः- *बेलाल।* हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर:- जिले के छात्र प्रदेश अध्यक्ष बेलाल राजा ने बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर सच से घबराने का आरोप लगाया है और कहा कि सुशील मोदी अपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह ही सच का सामना नहीं कर सकते हैं। वहीँ बेलाल राजा ने कहा कि नीतीश कुमार हों या सुशील मोदी वह सवालों से घबराते हैं क्योंकि बीते पंद्रह सालों में सत्ता में रहते हुए दोनों की अजब-गजब जोड़ी ने बिहार को रसातल में पहुंचा डाला है। उन्होंने ने कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार…

*रेलवे के जेई और एस एस ई के द्वारा कला दिवस मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- अखिल भारतीय स्तर पर भारतीय रेल के हरेक तकनीकी इकाइयों तथा मुख्यालयों पर रेलवे के जेई और एस एस ई के द्वारा कला दिवस मनाया गया। जो रेलवे इंजीनियर के शीर्ष संगठन एआइआरइएफ के आह्वान पर रेलवे बोर्ड के आत्मघाती निर्णय के विरूद्ध शांतिपूर्ण मौन प्रदर्शन था । विदित है कि रेलवे बोर्ड ने रेल संचालन के तकनीकी उन्नयन और पूर्ण संंरक्षा की दृष्टि से संरक्षा टास्क फोर्स गठित किया था। जिसकी रिपोर्ट सन् 2017 में सौंप दी गई थी। इसके साथ ही यह संभावना…

*दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र में समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभा-कक्ष में एक गैर-सरकारी सरकारी संस्था “निदान” के द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को बाल विकास के हित में उत्तम स्वास्थ्य, उत्तम शिक्षा, साफ-सफाई, बाल संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रशिक्षक गुलशन प्रवीण ने आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य संचालित किया।

*प्रधान सचिव वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानाध्यापकों से हुए रूबरू। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड संसाधन केंद्र के कंप्यूटर कक्ष में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव गिरवर दयाल सिंह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लगभग सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से रू-ब-रू हुए। इस कार्यक्रम में प्रधान सचिव ने सभी उपस्थित प्रधानाध्यापकों को विभाग से जुड़े कई आवश्यक तथ्य बताएं तथा सभी प्रधानाध्यापकों ने भी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के विषय में शीघ्रता से निष्पादन का मांग रखा। प्रधान सचिव ने आश्वासन देकर इस कार्यक्रम को समाप्त किया। इस कार्यक्रम में बी०आर०पी० मनोरंजन कुमार…

*ठंड ने आम जन-जीवन को कंपकंपाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के लगभग सभी प्रखंडों में एक जैसा हाल है। जी हां! आम जनता ठंड से बेहाल है। इस ठंड ने संपूर्ण जन-जीवन को कंपकंपी के साथ अस्त-व्यस्त करके रख दिया है। वहीं जहां ठंड कितनी बढ़ी हुई है जिला प्रशासन तथा स्थानीय प्रखंड के प्रखंड प्रशासन सोए हुए हैं। लोग अपनी व्यवस्था से अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वहीं स्थानीय प्रशासन चुपचाप हाथ पर हाथ समेटे सोई हुई है, कहीं भी सरकार के द्वारा ठंड को लेकर…

*सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में महिला व बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार और चाईल्ड लाईन इन्डिया फाउण्डेशन मुम्बई के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र एवं चाईल्ड लाईन सब सेन्टर पटोरी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ए० एन० कालेज, पटोरी के निकट स्थित डाॅ० भीमराव अम्बेडकर कल्याण छात्रावास के सभागार में बाल सुरक्षा के लिए स्वयं सेवक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीँ चाइल्ड लाइन आकस्मिक फोन सेवा के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए टीम…

*देश के प्रतिभाशाली युवा शख्सियतों को सम्मानित करना ही मुख्य उद्देश्य:- राजेश यादव। हर खबर पर पैनी नजर।*

विवेक यादव दिल्ली:- भारत के राजधानी नई दिल्ली के क्रिम्स लोटस वेदा इंटरनेशनल ऑडिटोरियम, पीतमपुरा में पुर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के जंयती के अवसर पर देश के होनहार व प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार का दुसरा संस्करण आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राजनीतिक, व्यापार, भाषा, स्वास्थय, मिडिया, कॉरपोरेट, दिव्यांगत राजनीतिक प्रर्यावरण, फैशन, आर्मी व पुलिस क्षेत्रों में अपनी विशेष योगदान देने वाले को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, ब्रांड एम्बेसडर व अभिनेता गोपाल…

*मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा की समस्तीपुर:- जिले के समाहरणालय स्थित जल जीवन हरियाली, दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन तथा नशा मुक्ति अभियान हेतु दिनांक 19 जनवरी 2020 को मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। वहीँ मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए जन जागरूकता अभियान के लिए एक जागरूकता रथ का जत्था के साथ समाहरणालय समस्तीपुर से रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ को विनय कुमार राय अपर समाहर्ता समस्तीपुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। वहीँ यह जागरूकता रथ समस्तीपुर जिले के सभी प्रखंडों एवं प्रत्येक प्रखंड के कम से कम…