*प्रधान सचिव वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानाध्यापकों से हुए रूबरू। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड संसाधन केंद्र के कंप्यूटर कक्ष में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव गिरवर दयाल सिंह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लगभग सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से रू-ब-रू हुए।

इस कार्यक्रम में प्रधान सचिव ने सभी उपस्थित प्रधानाध्यापकों को विभाग से जुड़े कई आवश्यक तथ्य बताएं तथा सभी प्रधानाध्यापकों ने भी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के विषय में शीघ्रता से निष्पादन का मांग रखा।

प्रधान सचिव ने आश्वासन देकर इस कार्यक्रम को समाप्त किया। इस कार्यक्रम में बी०आर०पी० मनोरंजन कुमार के साथ लगभग सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित हुए।

Related posts

Leave a Comment