*साखमोहन गांव में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मिलन समारोह मनाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के साखमोहन गांव में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मिलन समारोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता महंत राम भजन दास ने किया। इस मौके पर अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बेगूसराय लोक सभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ० शंभू कुमार ने कहा की समाज में लोग आपस में मिलकर रहे, हम सभी ईश्वर की संतान है, किसी के साथ भेद भाव नहीं करना चाहिए, एक दूसरे के अधिकार की रक्षा और अपने कर्त्तव्य का पालन करे। झगड़े का दूरगामी परिणाम…

*विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक तहखाना से शराब बरामद, एक हुआ गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

तहखाना से शराब निकालता चौकीदार हरेराम। विनय भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर गांव स्थित एक घर के भीतर तहखाने बनाकर रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को पुलिस ने किया बरामद। वहीँ कारोबारी दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि राजेश कुमार फरार बताया गया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने दिया। उन्होंने बताया कि घर के भीतर फर्श के नीचे तहखाने बनाकर शराब रखकर अवैध कारोबार की जा रही थी । कुल 239 कार्टन में रखे 6811 बोतल से विभिन्न…

जल जीवन हरियाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए सक्सेस मिशन स्कूल विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन।

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के आह्वान पर जल जीवन हरियाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के उद्देश्य से शहर के सक्सेस मिशन स्कूल विद्यालय परिवार के द्वारा छात्र छात्राओं के जागरूकता रैली को महावीर चौक पर संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल ने कहा कि जल जीवन हरियाली के अस्तित्व पर खतरे का बादल मंडरा रहा है। परिणामस्वरूप बाढ़ , सुखार एवं भूकम्प जैसे त्रासदियों के हम सिकार हो रहे हैं। हम सब को प्रकृति एवं पर्यावरण को संतुलित…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मानव श्रृंखला के दिन प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने टाउन हॉल में मानव श्रृंखला के दिन प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक किया। सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिया। वहीँ जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं आरक्षी अधीक्षक विकास बर्मन ने कहा दिनांक 19 जनवरी 2020 को 11:30 बजे से 12:00 बजे तक राज्यव्यापी मानव श्रृंखला का निर्माण होना है। इसके लिए समस्तीपुर जिला में 732 किलोमीटर का रूट मार्ग निर्धारित किया गया है। वहीँ लगभग (15,00,000) पंद्रह लाख मानव बल के द्वारा समस्तीपुर जिला में मानव श्रृंखला बनाई जा रही है। इसके साथ…

*फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से लाखों रुपए की लूट। हर खबर पर पैनी नजर।*

गन पॉइंट पर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, सभी अपराधी भागने में सफल, मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार। रमेश शंकर झा/ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले में अपराधियों ने एक बार और प्रशासन को धता देते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है। जी हां जिला के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से अपराधियों ने हमला करके लाखों रुपए लूट लिया। यह घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब ऑफिस खुलने के बाद कैश का मिलाया…

*जिले में अपराधियों का तांडव जारी, फिर दहला जिला समस्तीपुर। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गाँव मे अपराधियों ने मारी गोली, हुआ जख्मी। जहाँ संजय सिंह को गोली लगने से जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बरबट्टा गांव के रहने वाले संजय कुमार सिंह को सूचना मिली कि गांव के कुछ व्यक्ति उनके पिताजी को खेत पर बांधकर रखे हुए हैं सूचना पर जैसे ही संजय अपने खेत पर पहुंचा कि युवक बिना कुछ पूछे संजय सिंह पर गोली चला दिया,…

*ममता हुई शर्मसार, नवजात के शव को कुत्ते ने नोंच खाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा/अविनाश राय समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय में गुरुवार को एक बार फिर ममता शर्मसार हुई। जब एक नवजात के शव को कुत्ता नोच-नोच कर खाता दिखा। कुत्ते को नवजात के शव को नोचते देख सड़क से जाती महिलाओं ने जन्म देने वाली अनजान मां को कोसती रही। चारो ओर ममता की शर्मसार होने की चर्चा होती रही। मिली जानकारी के अनुसार अनुमंडल अस्पताल से सटे व्यापार मंडल रोड से रामपुर जलालपुर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे स्थित पोखर में पड़े नवजात शिशु के शव को…

*पुलिस ने एक नवविवाहित महिला का शव किया बरामद, हत्या या आत्महत्या, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। हर खबर पर पैनी नजर।*

ठाकुर वरुण कुमार, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना गांव से पुलिस ने एक लाश बरामद किया है। जिसकी पहचान गुंजन देवी उम्र19 वर्ष पति सुधीर राम के रूप में किया गया है। वहीँ प्रथम दृष्टि में ही लाश को देखने से फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पिता बेगमपुर निवासी नरेश राम उम्र 45 वर्ष एवं माता का आरोप है कि उनके दामाद सुधीर राम और बेटी के सास-ससुर ने मिलकर मेरे बेटी को फांसी लगाकर मार दिया है। लेकिन फिलहाल…

*9 कुण्डिय शक्ति महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा। हर खबर पर पैनी नजर।*

हरिनंदन गोस्वामी भागलपुर:- पीरपैंती प्रखंड के ग्राम मोहनपुर जाली टोला में नौ कुंडिय शक्ति महायज्ञ के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा शोभा यात्रा निकाली गई। इस कलश शोभा यात्रा में महिलाओं सहित पुरुष ने सम्मिल होकर हजारों की संख्या में उपस्थित थे । यज्ञ स्थल से विधिपूर्वक कलश लेकर पैदल चल कर उत्तर वाहिनी भवानीपुर गंगा घाट पहुंच कर जल भर पुनः छेत्र का भ्रमण करते हुए विधि पूर्वक यज्ञ स्थल पहुंच कर कलश सौंपा गया। इस यज्ञ श्री श्री 1008 श्री हरि नारायणचार्यजी महाराज के परम शिष्य बाल…

*स्वर्ण व्यवसाई अपहरण व हत्या का उद्भेदन पुलिस ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

ललन कुमार पटना:- राजधानी के दानापुर स्वर्ण व्यवसाई अपहरण और हत्या का खुलासा पटना पुलिस ने कर दिया मामला दानापुर थाना अंतर्गत का है जहां 10 जनवरी को स्वर्ण व्यवसाई का अपहरण हत्या की नियत से कर लिया गया था. इस मामले में दिनांक 16 .1 2020 को इस मामले का उद्भेदन करते हुए एसएसपी पटना उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस हत्या के मुख्य अभियुक्त आशीष कुमार सहित तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इनके पास से एक देसी कट्टा एक ऑटोमेटिक पिस्टल 33 जिंदा कारतूस…