*मंदिर की ओर से चलाया जा रहा है गरीबों के बीच भोजन एवं राशन वितरण अभियान। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- विगत 15 दिनों से अखंड वासिनी मंदिर के ओर से चलाया जा रहा है गरीबों के बीच भोजन एवं राशन वितरण का अभियान। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गया राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान गरीबों को हो रहे दैनिक जनजीवन में परेशानियों को देखते हुए ।गोलघर स्थित अखंड वासिनी मंदिर के तरफ से जरूरतमंद गरीब एवं लाचारों के बीच डिटॉल साबुन,मास्क,सैनिटाइजर तथा पैकेट बंद भोजन सामग्री का वितरण किया गया। अखंड वासिनी मंदिर के पुजारी विशाल तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण…

*युवा लोजपा नेता ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर युवा लोजपा नेता राजा पासवान ने कहा कि बाबा साहब ने भारत के संविधान को निर्माण किया। उन्होंने हमेशा दलित, गरीब, पीड़ित और शोशीत समाज के वर्गों के लिए लड़ते रहे।आज उनके जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके पदचिन्हों पर चलने का काम करेंगें। जय हिंद जय भारत।

*बजरंग दल प्रखंड के सयोंजक ने संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड के बजरंग दल प्रखंड सयोंजक आनन्द कुमार बजंरगी ने संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पर उन्हें नमन करते हुये कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया। एक महान दार्शनिक, राजनीतिज्ञ, न्यायविद्, मानवविज्ञानी एवं समाज सुधारक होने के नाते बाबा साहेब एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे। उन्हें हमारे भारतीय संविधान के पिता के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने भारतीय संविधान…

*लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु निजी वाहनों पर लगाई रोक:-जिला पदाधिकारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। वहीँ जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी से राशन कार्ड निर्गमन कार्य की प्रगति की जानकारी ली और…

*अखंड भारत को कोरोना मुक्त भारत बनाएं:- कुंदन कुमार राय। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के लाल कुंदन कुमार राय ने प्रधानमंत्री के आह्वान के सपोर्ट मे आठवीं मिथिला पेंटिंग बनाई। तीन मई तक लाॅकडाउन में सात सूत्र से कोरोना के चेन का नाश प्रधानमंत्री ने लाॅकडाउन को जनता को कोरोना से बचाने व कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए तीन मई तक बढ़ा दिया है। साथ ही साथ उनहोंने सात सूत्र भी दिये।१.बुजुर्गों का ख्याल रखें। २.सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करें व घर में बने मास्क पहने।३.आयुष विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।४.आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें।५.गरीब…

*पर्यावरण प्रेमी ने पौधरोपण कर, किया अंबेडकर जी की स्मृति शेष पर माल्यार्पण। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के नत्थूद्वार गांव निवासी पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा के भतीजा यशराज, भतीजी श्वेता कुमारी, शिवानी कुमारी ने हाथों में पौधा लेकर भारत रत्न संविधान निर्माता, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया की इन बच्चों ने उत्सुकता पूर्ण अपने हाथों में पौधा लिए यह संदेश देने का काम किया है। देश प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है पर्यावरण को संतुलित रखना सभी…

*जुड़ शीतल का पर्व मिथिला का पावन पर्व माना जाता है:- कुमोधनी देवी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जुड़ शीतल का पर्व मिथिला का पावन पर्व माना जाता है, जहां मां अपने पुत्र को शीतल जल देकर आरोग्य व शीतलता का आशीर्वाद देती है। वहीँ खानपुर प्रखंड क्षेत्र के नत्थूद्वार पंचायत में आज एक मां ने पेड़ पौधों के जड़ों में शीतल जल डालकर पेड़ पौधों को शीतलता का आशीर्वाद दिया। कुमोधनी देवी कहती है कि पेड़ पौधे पुत्र के समान है। एक पेड़ सौ पुत्रों के समान है। इनकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। वैसे भी सतुआनी व जुड़ शीतल…

*बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने उन्हें किया नमन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें नमन करते हुये कहा है कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया। एक महान दार्शनिक, राजनीतिज्ञ, न्यायविद्, मानवविज्ञानी एवं समाज सुधारक होने के नाते बाबा साहेब एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे। उन्हें हमारे भारतीय संविधान के पिता के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी…

*लॉकडाउन के बावजूद सोशल मीडिया को हथियार बनाकर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ख्याति सिंह सारण प्रमंडल में लोगों की सेवा के लिए तत्पर। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- सिवान के बसंतपुर गोरियाकोठी महाराजगंज में सीमा सील होने के बाद बंद हुई राहत सामग्री वितरण कार्य, मसरख, बनियापुर, इकमा, माझी, तरैया, पानापुर में युद्ध स्तर पर बांटे जा रहे हैं अनाज। कोरोना के कहर लॉकडाउन के बावजूद सोशल मीडिया को हथियार बनाकर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ख्याति सिंह सारण प्रमंडल में लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। इलाके के 300 से ज्यादा पंचायतों को उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से सहायता ग्रुप से जुड़ा है आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ख्याति सिंह ने बताया…

*लॉकडाउन के बीच जिम में वक्‍त गुजार रहे अभिनेता अभय तिवारी। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- कोरोना के खिलाफ बड़ी जंग में संपूर्ण देश मे लॉकडाउन का आज 20वां दिन है। ऐसे में यकीनन घरों में वक्‍त गुजारना आसान नहीं होता, लेकिन तमाम देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर कोरोना को हराने के लिए अपने घरों में हैं। इसका असर फिल्‍मी सितारों पर भी खूब देखा जा रहा है। सबों ने इस वक्‍त को अपने – अपने तरीके से काटा है। वहीं, भोजपुरी अभिनेता अभय तिवारी ने तो खुद को जिम के ही हवाले कर दिया है। उन्‍हें जिम में…