*जान जोखिम में डाल कर हमारे जीवन की रक्षा करने वाले डाक्टरों, नर्सों और पुलिस कर्मियों पर हमला निंदनीय है।‬ हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोरोना वायरस महामारी को रोकने के कार्य में लगे चिकित्सक, पुलिस सहित अन्य कर्मियों पर देश के कई जगहों पर विगत दिनों हुई हमले की घटनाओ पर युवा समाजसेवी – सह -रेलवे ट्रेड यूनियन (ECRKU) नेता एस०के०निराला ने गहरी नाराजगी जताते हुए इसकी तीव्र निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसवालों पर हमले की खबरें आ रही हैं। कई जगहों से पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। वहीँ एस०के० निराला ने कहा कि अपनी…

*मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा दिवस पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल सेवा दिवस पर मैं सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आपदा के समय लोगों को पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ मदद पहुॅचाने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। वहीँ पूर्व में भी आप लोगों ने पूरी निष्ठा से कार्य करते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन किया है तथा लोक कल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई…

*न्यायाधीश ने महादलित बस्तियों में चलाया जागरूकता अभियान, बांटे खाद्य सामग्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

महादलित बस्ती में खाद्य सामग्री का वितरण किए न्यायाधीश। वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत में अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति की ओर से कोरोना को लेकर यूथ ब्रिगेड के सौजन्य से महादलित बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दरम्यान सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री सहित सर्फ,मास्क,हैंडवाश,सेंनेंटाइजर,रूमाल आदि का वितरण किया गया। राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति व यूथ ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस जागरूकता अभियान का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष सह अपर जिला…

*वीसी के जरिए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला में अन्य जिला के कोरोना वायरस पॉजिटिव केस…

*अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के हाँसा पंचायत के नागरबस्ती गांव में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीँ कोरोना वायरस महामारी से आर्थिक तंगी को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक एवं अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लगभग सौ जरुरतमंद गरीब लोगों, विकलांगों एवं विधवा महिलाओं के बीच खाद्य सामग्री वितरण किया गया। वहीँ बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रभारी जिला एवं…

*पॉजिटिव पॉलिटिक्स के साथ औराई में मिसाल बने हैं:- डा० सादात ख़य्याम। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह मुजफ्फरपुर:- कारगिल लड़ाई में अपने पिता के बल पर इतिहास रचने वाले बिहार के लाल डा सादात ख़य्याम इन दिनों मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सेवा में जी-जान से जुटे हुए हैं प्रचार माध्यमों से दूर यह लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं साथ ही साथ जहां कहीं से भी किसी व्यक्ति के भूखे रहने की खबर आ रही है वहां तक मदद भेजवा रहे है। अपने अनूठे कार्यों के बल पर यह सामाजिक चेतना के साथ ही साथ कौमी एकता की भी…

*राष्ट्रीय स्तर पर डब्ल्यूएचओ के दिशा निर्देश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होगा:- हन्नान मोल्ला। हर खबर पर पैनी नजर।*

राज कुमार राय नई दिल्ली:- 21 अप्रैल 2020 को सुबह 10.30 बजे, 5-10 मिनट के लिए नारे लगाते हुए, घरों से डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों को जारी रखते हुए, घरों से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। किसान और कामकाजी लोग जीवन को बनाए रखने के लिए राशन और आय समर्थन की मांग करते हैं। अखिल भारतीय किसान सभा अपने सभी सदस्यों और देश भर के किसानों और ग्रामीण मज़दूर वर्ग से अपील करती है कि वे 21 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे पाँच से दस मिनट के लिए दरवाजे की क़दम…

*लॉकडाउन का पालन करने से न सिर्फ आप कोरोना से सुरक्षित रहेंगे बल्कि अन्य बीमारियों से भी सुरक्षित रहेंगे:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगातार साढ़े पाॅच घंटे तक कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की हमलोगों का कमिटमेंट पूरे तौर पर है, लॉकडाउन का पालन और सोशल डिस्टेंसिंग ही हमें कोरोना संक्रमण से बचाएगा राशन कार्डधारियों को सड़ा चावल या खाद्यान्न की निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न की शिकायत आने पर कड़ी कार्रवाई हो  पटना:- एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण से उत्पन्न स्थिति…

फेक न्यूज पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है:- *मुख्यमंत्री।* हर खबर पर पैनी नजर।

वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डी०एम०, एस०पी० के साथ की समीक्षा। संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव/प्रमण्डलीय आयुक्त/आई०जी०/डी०आई०जी० भी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, कोरोना के साथ अन्य बीमारियों के इलाज की अस्पतालों में हो समुचित व्यवस्था। प्रभावित जिलों में पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर डोर टू डोर स्क्रीनिंग अभियान में तेजी लायें। पल्स पोलियो अभियान की तरह ही एक-एक परिवार को इसमें कवर करें। राशन कार्डधारियों को समय पर राशन मिले, इस…

*कैरम चैंपियन काजल की अपील, कोरोना से जीतना है तो घरों में रहें।* हर खबर पर पैनी नजर।

एजाज अली चनपटिया/प०च०:- कोरोना के कहर के चलते लॉक डाउन के बीच चनपटिया निवासी विश्व कैरम चैम्पियन सह जिले के लोकसभा चुनाव की ब्रांड एम्बेसडर काजल कुमारी ने सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों से घरों पर ही रहने के लिए अनुरोध की है। काजल ने कही कि अपने आप को और अपने परिवार को बचाने के लिए घर पर ही रहना जरूरी है। किसी भी एक लापरवाही के लिए देश को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। सोशल डिस्टेंसिग ही कोविड-19 वायरस से बचने का एकमात्र उपाय है। साथ…