![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG_20200108_222823-1-840x834-1-1-1-2.jpg)
वंदना झा
पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल सेवा दिवस पर मैं सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG_20200418_000220.jpg)
आपदा के समय लोगों को पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ मदद पहुॅचाने की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। वहीँ पूर्व में भी आप लोगों ने पूरी निष्ठा से कार्य करते हुये अपने दायित्वों का निर्वहन किया है
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG_20200418_001145-840x472.jpg)
तथा लोक कल्याणकारी नीतियों के क्रियान्वयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जिस दृढ़ता एवं संकल्प के साथ आप सभी कार्य कर रहे हैं उसकी मैं सराहना करता हूॅ।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG-20200329-WA0017-840x475.jpg)
मुझे पूरा विश्वाश है कि आप सभी कोरोना संक्रमण से उत्पन्न इस संकट के समय में लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2020/04/IMG_20200421_142811-840x530.jpg)