रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- कोटा से आज छात्रों को लेकर चलेगी ट्रेन समस्तीपुर के सासंद प्रिंस राज ने जान कारी देते हुए कहा की लोक सभा स्पीकर ओम बिरला से कोटा मे समस्तीपुर के फसें छात्रों को लेकर बात कि थी।उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के अभिभावकों के द्वारा दी गई जानकारी देते हुए कहा था कि अभी तक बिहार के 12 हजार छात्रो को भेजा जा चुका है। बचे हुए छात्रों को जल्द भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने सासंद को आश्वासन दिया था। प्राथमिकता के आधार पर समस्तीपुर…
Author: Editor en jefe
*कैद है मीडिया,जनता है विवश, रालोसपा बैठें धरना पर, मनाएं काला दिवस। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के रालोसपा पार्टी द्वारा बिहार की लचर स्वास्थ्य व शासन-प्रशासन व्यवस्थाओं के कारण एवं कोविड१९ (Covid19) संकट व इससे उत्पन्न समस्याओं से निपटने में नाकाम साबित हो रही है बिहार की निरंकुश सरकार तथा सरकार द्वारा मीडिया पर प्रतिबंध करने के कारण राज्यव्यापी धरना देकर काला दिवस मनाया गया। वहीँ समय दोपहर 10 बजे से 12 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर रालोसपा प्रदेश महासचिव बेलाल राजा अपने साथीयों के साथ सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए वारिसनगर विधानसभा अन्तर्गत…
*पेड़ पौधे भी मां के सामान होते हैं:- पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- मातृ दिवस के अवसर पर पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने अपनी मां कुमोदनी देवी के साथ पौधरोपण किया। वहीँ त्रिपुरारी ने कहा कि धरती पर कहीं जन्नत है तो वह मां के आंचल में है। धरती पर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति का अस्तित्व उसकी मां के कारण ही है मां के स्नेह, संस्कार से मानवता का गुण हम सीखते हैं। हमारे हर,आचार, विचार भाव के पीछे मां के द्वार आरोपित दिए संस्कार के बीज होते हैं। मां एक अनमोल रत्न है जिसका कोई मोल नहीं, इस…
*रालोसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश रालोसपा महासचिव स्वीटी प्रिया के नेतृत्व में आवासीय परिसर में अपने-अपने बाहों में काला पट्टी बांधकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए धरना देकर काला दिवस मनाया। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- विश्व व्यापी कोरोंना महामारी के इस विकट परिस्थिति में हर मोर्चे पर विफल नीतीश सरकार की नाकामयाबी को लेकर रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर आज रालोसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश रालोसपा महासचिव स्वीटी प्रिया के नेतृत्व में आवासीय परिसर में अपने- अपने बाहों में काला पट्टी बांधकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए धरना देकर काला दिवस मनाया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश रालोसपा महासचिव स्वीटी प्रिया ने राज्य सरकार पर अपने हमलावर तेवर में कहा कि सुशासन बाबु की सरकार…
*रमजान की आमद है रहमतें बरसाने वाला महीना, आओ आज सब खताओं की माफ़ी मांग लें, दर-ए-तौबा खुला है इस महीने में। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने में रमजान मनाया जाता है। इसे मौसम-ए-बहार या नेकियों का महीना नाम से भी जाना जाता है। रोजे को अरबी में सोम कहते हैं। जिसका मतलब है रोकना। रोजा यानि तमाम बुराइयों से परहेज करना। रमजान के महीने को तीन भागों में बांटा जाता है। दस दिन के पहले भाग को रहमतों का दौर बताया गया है। साथ ही दस दिन के दूसरे भाग को माफी का दौर कहा जाता है।…
*डीजीपी बिहार और डीएम समस्तीपुर के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बना कर लोगों को गुमराह करने वाला युवक गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के पतैली पूर्वी पंचायत के वार्ड नं० 7 से एक युवक को उजियारपुर पुलिस ने सरकारी अधिकारियों के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बना कर चलने के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक डीजीपी बिहार और डीएम समस्तीपुर के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बना कर लोगों को गुमराह कर रहा था। बताया जाता है कि डीएम समस्तीपुर के ट्विटर अकाउंट पर एक समस्या अपने फर्जी डीएम समस्तीपुर के ट्विटर अकाउंट से भेजा था। जिसके बाद जिला प्रशासन…
*कोरोना संकट पर विमर्श हेतु वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कल होगी सर्वदलीय बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुझाव पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के द्वारा सभी राजनीतिक पार्टियों के विधायक दल के नेताओं से सम्पर्क कर कोरोना संकट पर बिचार विमर्श हेतु आवश्यक बैठक कल दिनांक- 05/05/2020 को अपराह्न 4.30 बजे वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत की गयी है। इस बैठक में भाग लेने हेतु जदयू, भाजपा, राजद, काॅग्रेस, लोजपा, हम तथा माले के विधायक दल के नेताओं से सम्पर्क हो चुका है। वहीँ विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि जो जहाॅ…
*मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हमलोगों के सुझाव पर बिहार के रहने वाले प्रवासी जो बाहर फंसे हुए हैं चाहे छात्र हों या फिर मजदूर हों, उन्हें रेलगाड़ी के माध्यम से वापस लाया जा रहा है। इसके लिये उन्होंने केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से यह सिलसिला जारी है। इस व्यवस्था से लोगों को आने में सहूलियत हो रही है। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने जान-बूझकर कोई घोषणा इस संबंध में नहीं की है…
*वीसी के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव स्वास्थ्य, अपर सचिव आपदा प्रबंधन, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचन्द्र डू ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों के साथ-साथ अद्यतन स्थिति पर मीडियाकर्मियों के साथ संवाद कर जानकारी दी।सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री के स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है…
*मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा। हर खबर पर पैनी नजर।*
रंजीत कुमार पटना:- मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है, इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा आज 36 में दिन भी पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों में 700 व्यक्तियों को भोजन का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था वरिष्ठ समाजसेवी श्री ईश्वर लाल अग्रवाल राहुल अग्रवाल के द्वारा की गई थी भोजन के साथ साथ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए इसी उद्देश्य के साथ मारवाड़ी सेवा…
