*सर्वश्रेष्ठ बीएलओ होंगे पुरस्कृत:- बीडीओ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DVG समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखण्ड क्षेत्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रखण्ड क्षेत्र के एक एवं जिले के 10 बीएलओ को समस्तीपुर जिलाधिकारी के द्वारा निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 25/ 01/ 2021 को नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत करेंगे। इसके लिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी ने प्रखण्ड क्षेत्र के 134 मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारिओं में से मतदान प्रक्रिया में बढ़ चढ़ कर और अच्छे कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ बीएलओ के रूप में मतदान केंद्र संख्या 253 के बीएलओ सह शिक्षक…

*सभी सरकारी कार्यालयों में मनायी जाएगी मतदाता दिवस:-बीडीओ। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DVG समस्तीपुर:- जिले के खानपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए आज प्रखण्ड क्षेत्र के 134 बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी एवं संचालन लाल बाबू ने किया। वहीं बैठक में उपस्थित बीएलओ को सम्बोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय है। इसे बरकरार रखने की आवश्यकता है। इसके लिए जरूरी है कि मतदाता मतदान की प्रक्रिया में भाग लें हेतु मतदाताओं को…

*कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज… 

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के  विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के मऊ बाजार लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में शनिवार को राधाकृष्ण साह फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मोरवा विधायक रणविजय साहू ने किया। वहीं विधायक रणविजय साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है। आप सबों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हूं। हरसंभव मदद के लिए हम तैयार रहेंगें। उन्होंने कहा कि पूर्व मुखिया राधाकृष्ण साह मानवीय भावनाओं के सागर थे। उन्होंने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण…

*युवा संवाद कार्यक्रम में विधायक का हुआ अभिनंदन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर में युवा पीढ़ी ऊर्जावान है। युवाओं में अपार संभावनाएं दिखाई दे रही है। हर क्षेत्र में युवा अपना परचम लहरा कर दुनिया भर में भारत का नाम रौशन कर रहे हैं। बुजुर्गों का यह दायित्व है कि वह युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें। युवा ही समाज और देश का भविष्य बदल सकते हैं। उक्त बातें मोरवा विधायक रणविजय साहू ने कहीं। उन्होंने शनिवार को मऊ बाजार में यूथ बिग्रेड द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधों…

*गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में सिपाही पद की लिखित परीक्षा रविवार को एक पाली में होगी। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में सिपाही पद की 236 रिक्तियों के लिए जारी किये गये विज्ञापन संख्या 02/2020 के क्रम में अभ्यिर्थियों की लिखित परीक्षा दिनांक- 24/01/2021 रविवार को एक पाली में 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न तक आयोजित की जायेगी। वहीं परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों का रिपोर्टिग टाईम 09:00 बजे पूर्वाहन है। परीक्षाथियों का परीक्षा केन्द्र/हाॅल/कक्ष का प्रवेश ई-प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र के बिना किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार विभिन्न योजनाओं की जांच की गई। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर के निर्देशानुसार आज दिनांक 23/01/2021 शनिवार को सभी वरीय प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा अपने-अपने आवंटित प्रखंड में विभिन्न योजनाओं की जांच की गई। वहीं आवंटित प्रखंड में वरीय प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा निम्न बिंदुओं पर जांच की कार्रवाई की जा रही है:- ०१. प्रखंड अंतर्गत दो उर्वरक विक्रेताओं के दुकान की जांच की गई। जांच के क्रम में आम लोगों से बात कर पता किया गया कि उर्वरक उचित मूल्य एवं सही मात्रा में लिया जा रहा है अथवा नहीं। ०२. प्रखंड अंतर्गत…

*प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने दिया कार्रवाई करने का निर्देश। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के  अजना पंचायत के वार्ड संख्या- 4 में नल- जल योजना में अनियमितताओं के लेकर प्रवीण कुमार ने बीडीओ को आवेदन दिया था। जिसको जांचोपरांत अनियमितता पाई गई।  उसके बाद बीडीओ ने करवाई करने का आदेश दिया मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य तीनो पर। इसमे वार्ड सदस्य के द्वारा निजी लाभ को देखते हुए निजी जमीन पर कार्य किया गया है। इसके अलावा भी कई प्रकार की अनियमितता पाई गई है।

*जनता दरबार में कई जमीनी समस्याओ का हुआ निष्पादन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना परिसर मे जमीन से संबंधित मामले को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 3 नए मामले सामने आए, पुराने 16 मामले थे। जिनमें से कुल 5 मामले का निष्पादन किया गया है। इस मौके पर अंचलाधिकारी अभय पद दास, थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह, अमीन विकास कुमार, रामजी दास शिवचद दास सहित आदि लोग उपस्थित थे।

*आगामी चुनाव में भाजपा करेगी उम्मीदवार घोषित। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के  चकमेहसी मंडल के सोरमार भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश महतो ने किया। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री प्रभात कुमार ने बताया कि पंचायतीराज चुनाव में भाजपा जिला परिसद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए प्रत्याशी घोषित करेगी। इसके लिए सभी पंचायतो में कार्यकर्ताओं को लग जाना है। वहीं जिला प्रवक्ता सह विधानसभा…

*मुखिया ने थाने में दिया आवेदन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के चकमेहसी थाने के सैदपुर पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने चकमेहसी थाना में आवेदन देकर 26 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय त्योहार गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में असामाजिक तत्वों के द्वारा व्यवधान डालने की आशंका जताई है। आवेदन में पिछले साल 15 अगस्त को भी व्यवधान डालने की बात लिखी है। इसमे कुछ राजनीतिक दलों के लोगो को भी शामिल होने की असंका जताई है। यह बहुत ही निंदनीय है।