*उपायुक्त नैन्सी सहाय ने दीदी कैफे का किया उद्घाटन। हर खबर पर पैनी नजर।*

स्वरोजगार से जुड़ महिलाएं बनेंगीं स्वाबलंबीः उपायुक्त।

विवेक कुमार यादव

रांची:- उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय के द्वारा सखी मंडल की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए आज देवीपुर प्रखण्ड मुख्यालय में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान ’’दीदी कैफे’’ का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जेएसएलपीएस की दीदीयों को सशक्त व स्वावलंबी बनाने हेतु प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से उन्हें जोड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर हो सके।


साथ हीं दीदी कैफे के संचालन के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ दीदी कैफे का संचालन पूरी तरह से सखी मंडल की दीदीयों द्वारा किया जायेगा। इससे देवीपुर प्रखण्ड मुख्यालय में कार्यरत कर्मियों एवं वहां आने-जाने वाले लोगों को दीदी कैफे के माध्यम से शुद्ध भोजन मिलेगा साथ हीं दीदी कैफे के संचालन से सखी मंडल की दीदीयों को रोजगार के नये विकल्प से जोड़ कर उनके आय के स्त्रोत में वृद्धि भी की जा सकेगी।


इसके अलावे उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने कहा कि इस प्रकार का एक छोटा सा प्रयास एक साथ कई महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा कर देता है, इसका जीता-जागता उदाहरण आजीविका दीदी कैफे की महिलाएं हैं। आने वाले समय में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न गांव की महिलाओं को प्रशिक्षित कर दीदी कैफे के रोजगार से जोड़ा जाएगा। इससे वे न सिर्फ आत्म निर्भर होकर स्वरोजगार करेंगी बल्कि अपने आय से अपने घर परिवार के लिए कुछ बचत कर पायेगी। यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि हम सभी के साझा प्रयास से अब सखी मंडल की महिलाएं सशक्त होकर स्वाबलंबी हो रही हैं एवं दूसरों को भी अपने पैरों पर खड़ा होकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर रही हैं।

Related posts

Leave a Comment