![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0011-840x630.jpg)
पप्पू कुमार पूर्वे
जयनगर/मधुबनी:- जिले के जयनगर में सुबह स्वास्थ्य के ख्याल से टहलने वाले युवाओं ने एक बहुत ही अच्छी पहल की है जो काबिले तारीफ है। ऐसे युवको ने मिलकर एक मॉर्निंग वॉक ग्रुप बनाया। फिर इन युवाओं ने कुछ अच्छा करने की ठानी। ग्रुप के सदस्यों ने मिलकर प्रकृति की रक्षा के लिए वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0014-840x630.jpg)
इन युवाओं ने चौबीसवें सप्ताह से इस पुनीत कार्य को करते आ रहे हैं।इसी कड़ी में जयनगर के अनुमंडल में स्थित पार्क के इर्दगिर्द में मॉर्निंग वॉक ग्रुप के युवाओं ने मॉर्निंग वॉक के दौरान चौबीसवें सप्ताह में भी पेड़ लगाने का कार्यक्रम किया ।आज जिस तरह से प्रदूषण में बेतहाशा वृद्धि हो रही है उसी के अनुरूप पर्यावरण को बचाने हेतु पेड़ लगाओ अभियान के तहत इसकी शुरूआत किया गया था।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0013-840x473.jpg)
पेड़ लगाओ अभियान के तहत समाज के लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को जयनगर के विभिन्न जगहों पर पेड़ लगाया जा रहा है और इस कार्य को निरन्तर जारी रखा जायेगा।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0015-840x473.jpg)
इस अवसर पर जयनगर के अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने कहा कि मनुष्य को वृक्षों के महत्व को समझना चाहिए। वे उनके मित्र हैं जो सुख-दुख में उनकी मदद करेंगे और हमें सब को एक वृक्ष तो अवश्य लगाना चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति हर वर्ष कम से कम एक पेड़ लगाये तो प्रति वर्ष करोड़ो पेड़ लग जाएगें।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191229-WA0016-840x630.jpg)
वृक्ष हें तो हम हैं। इसलिए सब लोग वृक्ष लगाएं और इस पावन कार्य में सहभागी बनें।मॉर्निंग वॉक ग्रुप के द्वारा जो पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है।जो पर्यावरण के संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य है।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश पासवान ने कहा कि पेड़-पौधे जलवायु को संतुलित रखते हैं।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191216-WA0009-840x835.jpg)
वृक्ष लगाने से पर्यावरण दूषित होने से बचेंगे। मनुष्य द्वारा निकाली गयी जहरीली कार्बनडाइ ऑक्साइड को वृक्ष स्वयं शोषित कर जीवन दायी ऑक्सीजन देते हैं।इसलिए वृक्षों की रक्षा करना, पौधों को लगाना महत्वपूर्ण कार्य हैं।इस अवसर पर शंकर शरण ओमी(अनुमंडल पदाधिकारी),कैलाश पासवान(नगर पंचायत अध्यक्ष),राज कुमार सिंह (जदयू प्रखंड अध्यक्ष), मोहन राय,उपेंद्र नायक,अरविंद तिवारी,दीपक सिंह, पप्पू कुमार राय, संतोष कुमार शर्मा,प्रशांत झा ,पप्पू कुमार पूर्वे,विवेक ठाकुर,मोहम्मद आशिक,संजीव कुमार यादव ,लक्ष्मण कुमार, नबल किशोर कुमार ,सुमित राउत,अशोक कुमार यादव,सोनू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/12/IMG-20191206-WA0006-840x658.jpg)
इस अवसर पर मॉर्निंग वॉक ग्रुप, जयनगर के इस नेक कार्य की चर्चा चारों तरफ सुनने को मिल रही है। हमें इस मुहिम से सिख लेकर अन्य क्षेत्रों में भी प्रयास कर अमल में लाना चाहिए।