*काली मंदिर परिसर में रामचरित मानस पाठ का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

Dk
DESK

समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र के हनुमाननगर काली मंदिर परिसर में प्रखंड स्तरीय रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन हुआ। वहीं मुख्य वक्ता महंत रामऔतार दास ने विस्तार से राम के चरित्र का वर्णन किया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार झा ने किया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि राम का अवतार न सिर्फ मनुष्य में बल्कि सभी जीवों और यहां तक कि निर्जीव में भी लोकप्रिय है।

रामतरितमानस में निहित तत्वों को आत्मसात करने से जीव चैतन्य हो जाते हैं। राम के माध्यम से यह स्पष्ट करता है कि साक्षात भगवान होते हुए भी राम को जीवनभर दुःखों का सामना करना पड़ा।

अतः दूसरे जीवों को कठिन परिस्थितियों अथवा जीवन में प्रतिकुलता की स्थिति में घबड़ाना नहीं चाहिए। रामचरितमानस वक्ता में सुरेन्द्र झा, राजीव झा, विन्देश्वरी सिंह, प्रवीण झा, अमित झा, संजय झा आदि रहे।

वहीं प्रखंड रामायणी संघ की ओर से असामाजिक तत्वों द्वारा दिल्ली स्थित एक प्राचीन मंदिर को कथित तौर से तोड़े जाने पर तीव्र निंदा की।

सम्मेलन के बाद अखंड रामचरितमानस पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राम प्रवेश राय, मनोज झा, संजीव ठाकुर, ब्रजेश सिंह,अमरनाथ राय,विनोद राय,कंतलाल साह आदि सक्रिय थे।

Related posts

Leave a Comment