आक्रोशित कार्यकर्ता करेंगे चक्का जाम। रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के पांडेय पोखर में मनरेगा के 9 लाख रूपये फर्जीवाड़ा की जांच कर एफआईआर दर्ज करने समेत अन्य 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड मुख्यालय पर शुरू भाकपा माले का घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन मंगलवार को 7वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर इनौस जिला सचिव आशिफ होदा की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। मोके पर ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, नौशाद तौहीदी, अरशद कमाल बबलू, मो० एजाज, मो० कलीम, बासुदेव…
Category: राज्य
*जिलाध्यक्ष बंदना सिंह के नेतृत्व में विरोध जुलूस निकाला गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
बिजली विधेयक सहित किसान विरोधी तीनों काला कानून रद्द हो:- बंदना सिंह। वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल-रसोई गैस की मूल्यवृद्धि, बिजली विधेयक 2020 एवं किसान विरोधी तीनों काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को महिला संगठन ऐपवा के झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे बाजार क्षेत्र के चांदनी चौक से जिलाध्यक्ष बंदना सिंह के नेतृत्व में विरोध जुलूस निकाला गया। वहीं नेशनल हाईवे से गगनभेदी नारे के बीच जुलूस राजधानी चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस सभा…
*राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की समीक्षा बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- राष्ट्रीय लोक समता पार्टी बिहार प्रदेश के निर्देश पर मोरवा- १३५ विधानसभा चुनाव की हार की समीक्षा बैठक निजी कोचिंग संस्थान ताजपुर बस स्टैंड के समीप की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने किया। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह प्रभारी ब्रजेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हम हार जरूर गये है। लेकिन हिम्मत नहीं हारे हैं। हमारे नेता उपेन्द्र कुशवाहा का कहना है कि संगठन का मजबूती पर ही हमारा भविष्य निर्भर है।…
*नवनिर्वाचित विधायक बीरेन्द्र कुमार पासवान का अभिनन्दन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
भारत की आत्मा किसानो में बसती है।:- *राम सुमरन सिंह* रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र के रोसड़ा ग्रामीण मंडल में धन्यवाद सभा सह किसान चौपाल का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महामंत्री बिनोद कुमार ने किया व संचालन रविन्द्र झा ने किया। वहीं कार्यक्रम में सर्वप्रथम रोसड़ा के नवनिर्वाचित विधायक बीरेन्द्र कुमार पासवान को पाग, अंगवस्त्र व फूलों के माला से अभिनन्दन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम सुमरन सिंह…
*डॉक्टर एम० रहमान पर सुनील शेट्टी बना रहे है हिन्दी फिल्म। हर खबर पर पैनी नजर।*
DeskANS पटना:- बिहार की राजधानी पटना के नया टोला गोपाल मार्केट में सिविल सर्विसेज की कोचिंग क्लास चलाने वाले डा० एम० रहमान की कहानी जल्द ही सिनेमा के पर्दे पर दिखाई देगी। गरीब बच्चों के सपने को पंख देने वाले रहमान पर अभिनेता सुनील शेट्टी की प्रोडक्शन हाउस फिल्म बना रही है। इस साल के अंत तक यह फिल्म रिलीज होगी।आईएएस के इंटरव्यू में दो बार फेल होने के बाद डॉ० रहमान ने कोचिंग खोला और अब तक हजारों छात्रों को अफसर बना चुके हैं। खास बात यह है कि…
*कोरोना वैक्सीन ट्रायल का तीसरा व आखरी इंजेक्शन लेकर मानवता के लिए बेमिसाल बने रहमान। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- जब 50 लाख बीमा राशि के लिए शपथ पत्र पर हस्ताक्षर की मांग की गई तो मैं थोड़ा विचलित हुआ फिर परिवार का ध्यान आया लेकिन मानवहित और मानवधर्म का पालन करते हुए मैंने कोरोना वैक्सीन ट्रायल के लिए अपने आप को देशहित में समर्पित कर दिया। यह जज्बात शिक्षा गुरु रहमान के है जो अभी अभी पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन ट्रायल का तीसरा और आखरी इंजेक्शन लेकर मानवता के लिए बेमिसाल बन गए है। हिंदू मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल गुरु डॉक्टर रहमान वेद…
*आधार या पहचान पत्र दिखाने पर संबंधित व्यक्ति को दिया जाएगा कोरोना वैक्सीन टीका। हर खबर पर पैनी नजर।*
कोरोना वैक्सीन निबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर वैक्सीनेशन तिथि व जगह का भेजा जाएगा सन्देश। पांच दिनों में डेटा के अनुरूप वैक्सीनेशन पूरा करने का लक्ष्य वन्दना झा दरभंगा:- जिले में कोरोना वैक्सीनेशन की अंतिम प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत विभिन्न चिकित्सा संस्थानों एवं आईसीडीएस से आने वाले डेटा अपलोड किये जा रहे हैं । जिला स्वास्थ्य समिति के अनुसार अब तक 15,385 डाटा अपलोड किया जा चुका है। विभाग की ओर से दिए गए लिंक पर यह कार्य चल रहा है। इसके अंतर्गत कर्मियों के नाम, मोबाइल…
*गश्ती के दौरान दो संदिग्ध को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- रात्रि गस्ती कर रही विद्यापति थाना की पुलिस टीम एक होंडा साइन बाइक पर सवार तीन अपराधी जो मोहिउद्दीननगर की ओर से आ रहा था। रात्रि लगभग एक बजे बढौना प्राइमरी स्कूल के पास पुलिस ने बाइक सवार को रोका तो विवेक कुमार राय गाड़ी से कूद कर भाग निकला। ०१. विवेक कुमार राय पिता विशेश्वर राय ग्राम चक्ला थाना मोहिउद्दीननगर का है। दूसरा रोहित कुमार सिंह पिता विजय कुमार सिंह ग्राम छक्कन टोल कल्याणपुर का है। रोहित कुमार सिंह से पुलिस ने एक पिस्टल और एक गोली…
*जदयू कार्यकर्ताओ की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दामन बेदाग है और सदा ही बेदाग रहेगा। इसीलिए बिहार की सम्मानित जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री का ताज पहनाया है। उक्त बातें कहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं मोरवा विधानसभा के पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने सोमवार को निकसपुर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित मोरवा विधानसभा स्तरीय जदयू की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कही। वहीं श्री निषाद ने मोरवा विधानसभा में जदयू की असफलता के संबंध में चुनौती के रूप में कार्यकर्ताओं को लेने…
*पुलिसकर्मियों ने कभी शराब नही पीने की संकल्प लिया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- हलई ओपी परिसर में सोमवार को ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल की अध्यक्षता में शराब निषेध के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे ओपी अध्यक्ष ने सभी पुलिसकर्मियों को जीवन में कभी भी शराब नहीं पीने एवं शराब पीने से समाज के लोगों को मना करने की शपथ लेते हुए, हर हाल में शराबबंदी को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर शंभू प्रसाद यादव , लालकृष्ण यादव, प्रवीण कुमार सक्सेना, ब्रह्म देव तुरी, रामप्रवेश चौधरी, देवेन्द्र पासवान, अरुण पासवान, करण कुमार, सहित दर्जनाधिक…
