*जनसंपर्क में रफ्तार तेज किया आभास कुमार। हर खबर पर पैनी नजर।*

डेस्क समस्तीपुर:- जिले के साहिट पंचायत वार्ड संख्या 4,5,6 गिरी टोला के स्थानीय उम्मीदवार एवं 136 सरायरंजन से लोजपा उम्मीदवार आभास कुमार झा ने सैकड़ों लोगों के साथ घर-घर जाकर सब से यही कहा कि मैं आपके प्रखंड के ही बगल में पड़ोसी गांव मऊ शेरपुर का लाल हूं। चाहे नौजवान हो या वृद्ध चाचा, भाई सब मेरे हैं आपको खोजना नहीं पड़ेगा। जब जीतकर आऊंगा तो मैं खुद आपके घर तक आऊंगा, सारे विकास का काम करूंगा। मैं पक्षपात, जात पात नहीं करूंगा। आज घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इसके…

*पाँच विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने किया मतदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

डेस्क  समस्तीपुर:- जिले में कुल दस विधानसभा सीट है। जिसमें से पांच विधानसभा सीटों पर मंगलवार 3 नवम्बर को दूसरे चरण के मतदान में समस्तीपुर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र उजियारपुर, विभूतिपुर, मोहिउद्दीननगर, रोसड़ा और हसनपुर में मतदान सम्पन्न हुआ। वहीँ कोरोना महामारी के बीच मतदान केंद्र पर काफी एहतियात के साथ सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया। सुबह सात बजे से ही काफी संख्या में मतदाता बूथ तक पहुंच कर लाइन में लग गए। चुनाव में मुद्दों की बात पर लोगों ने कहा कि इस बार के चुना…

*मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करें:- सुमित कुमार चौधरी। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- विकासशील इन्सान पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आगामी बिहार मे होने वाले विधानसभा चुनाव मे महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री मुकेश सहनी को उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुकेश सहनी वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और निषाद विकास संघ के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वहीँ मीडिया प्रभारी ने कहा कि मुकेश सहनी निरंतर आम जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। बिहार मे जब बाढ़ आई थी तो मुकेश सहनी सबसे पहले…

*आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया।हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के बिथान प्रखंड क्षेत्र के सखवा गावं में राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक पंकज प्रवीण की अध्यक्षता में किया। इस मौके पर जिला राजद के नवमनोनीत मीडिया प्रभारी बबलू कुमार को अभिनंदन किया गया। वहीँ जिला राजद मीडिया प्रभारी बबलू कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव करीब है और अब हमलोगों को सारी शिकवा शिकायत को छोड़कर राजद परिवार के लिए एकजुटता के साथ काम करना है। इस चुनाव में आलाकमान जिन्हें भी उम्मीदवार बनाकर भेजते हैं उनके लिए समर्पित भाव से हसनपुर विधानसभा…

*बढ़ौना की अर्पिता प्रीतम बनी भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री, क्षेत्र में हर्ष। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झासमस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी अर्पिता प्रीतम को भाजपा महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है। उक्त जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीतांजली ने मनोनयन पत्र जारी कर दी है। वहीँ महिला के अधिकारों को लेकर समर्पित अर्पिता पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल शिक्षा उन्नयन सहित सामाजिक सरोकार से जुङे कार्यों में समर्पित रही है। वह  फिलवक्त यूथ ब्रिगेड की महिला ईकाई की अध्यक्ष हैं। इनके मनोनयन पर राखी कुमारी, रौनक, निधी कुमारी, प्रीति सिंह, प्रतिभा भारती, शिप्रा झा, गीता कुमारी,…

*मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश बाहर से आये मजदूरों को उपलब्ध करायें रोजगार, जिनके पास जाॅब कार्ड नहीं है, उनका भी जाॅब कार्ड बनाकर कार्य उपलब्ध करायें। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिये शुरू किये गये कार्यों की एवं कोरोना वायरस केे संक्रमण सेे उत्पन्न वर्तमान स्थिति पर गहन समीक्षा की।  वहीँ ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने लाॅकडाउन के दौरान मनरेगा के अन्तर्गत शुरू किये गये कार्यों यथा- जल संरक्षण के कार्य, वृक्षारोपण के कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं अन्य कार्यों एवं कार्य स्थल प्रबंधन के संबंध में एक प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि बाहर…

*लाॅकडाउन में पुलिस दृढ़ता से कार्य करे, लोगों के साथ विनम्रता का व्यवहार करे:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

कोरोना संक्रमण की चेन तभी टूटेगी जब प्रभावित जिले की स्क्रीनिंग में कोई घर नहीं छूटेगा:- *मुख्यमंत्री।* 15 अप्रैल से पैक्सों के माध्यम से शुरू हुये गेहूॅ अधिप्राप्ति के कार्य में किसानों को कोई कठिनाई नहीं हो। रमेश शंकर झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर डोर टू डोर कैंपेन की अद्यतन स्थिति, गेहूं की अधिप्राप्ति एवं लाॅकडाउन में रोजगार सृजन को लेकर विस्तृत…

*बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने उन्हें किया नमन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें नमन करते हुये कहा है कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया। एक महान दार्शनिक, राजनीतिज्ञ, न्यायविद्, मानवविज्ञानी एवं समाज सुधारक होने के नाते बाबा साहेब एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे। उन्हें हमारे भारतीय संविधान के पिता के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री उपेन्द्र प्रसाद वर्मा के निधन पर गहरी शोक संवदेना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री उपेन्द्र प्रसाद वर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल सामाजिक बल्कि राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री राम पदारथ महतो के निधन पर गहरी शोक संवदेना व्यक्त की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं वयोवृद्ध नेता राम पदारथ महतो के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल सामाजिक बल्कि राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।