वन्दना झा समस्तीपुर:- केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिनांक- 26 नवंबर 2020 को होने वाली एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की शत-प्रतिशत सफलता हेतु आज संध्या समस्तीपुर प्रधान डाकघर पर बासुदेव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ की आपात बैठक किया गया। जिसमें केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा लिए गए इस निर्णय की ध्वनि-मत से सराहना की गई एवं सभी सदस्यों ने शत-प्रतिशत अपनी भागीदारी देने का निर्णय लिया। इस अवसर पर संघ के प्रवक्ता शैलेश कुमार सिंह ने केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी आर्थिक, औद्योगिक नीतियों और…
Category: राजनीतिक
*युवा शक्ति स्थापना समारोह का आयोजन होगा। हर खबर पर पैनी नजर।*
जकी समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय स्थित निजी होटल मे आगामी 30 नवम्बर 2020 को सेंटर फ़ॉर सोशल इक़्वीटी इंकलूजन के युवा शक्ति कार्यक्रम का स्थापना समाहरोह का आयोजन होगा। बताया जाता है की उक्त संस्था द्वारा युुुवाओ को पढ़ने लिखने के लिए जागरुक किया जाता है। इतना ही नहीं उक्त संस्था द्वारा इन पावर मेंट के लिए जागरुक करने के अलावा सांसकृतिक कार्यक्रम कराया जाता है तथा युवाओं को मुफ्त में शिक्षा दिया जाता है। इसे अमली जामा पहनाने के लिए प्रत्येक पंचायत में युवा एवं युवतियां काम कर रही…
*संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल का समर्थन में है एसएफआई। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- भारत का छात्र फ़ेडरेशन (SFI) जिला कमिटी ने दिनांक 26/11/2020 को अखिल भारतीय स्तर पर केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल का समर्थन करती है। जिला के सभी यूनिट एवं एरिया इकाईयों को हड़ताल मे शामिल होकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार श्रमिक कानूनों मे संशोधन कर मजदूरों के मौलिक अधिकारों पर हमला किया है तो कृषि कानूनों मे उलट-फेर कर देश के अन्नदाताओ पर कर्ज का बोझ लाद कर आत्महत्या करने पर मजबुर किया है। केन्द्र सरकार…
*आंदोलन को सफल बनाने को लेकर किया गया विचार विमर्श। हर खबर पर पैनी नजर।*
Dk Desk समस्तीपुर:- जिले के सिंघिया प्रखंड के वामपंथी मोर्चा एवं महागठबंधन के घटक दलों तथा इंसाफ मंच के सभी पदधारकों के बीच विचार विमर्श किया गया। जिसमें 26 नवंबर को प्रस्तावित आम हड़ताल को सफल बनाने पर जोर दिया गया और कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार से 44वां श्रम कानून को खत्म करने, किसान विरोधी कानून को वापस लेने, स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, न्यूनतम वेतन 21000 रु० घोषित करने, आंगनबाड़ी मिडडे मील कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने एवं बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने…
*पूर्व प्रत्याशी सिद्धार्थ क्षत्रिय ने विधायक राजेश सिंह को मंत्री बनाने की मांग सरकार से किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहीउद्दीननगर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सिद्धार्थ क्षत्रिय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनता के फैसला को सर्वोपरि बताते हुए विपक्षी दलों को जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक रूप से एक साथ रहने की बात करते हुए मोहिउद्दीननगर के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को यहां से जीते उम्मीदवार सह विधायक राजेश कुमार सिंह को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह देने की मांग की है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी विकास के नाम पर दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करती है। इसलिए ऐसी मांग हम दृढ़ता…
*अखिल भारतीय किसान महासभा ने किया बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के पटोरी अनुमंडल के चकजोहरा गांव में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता माले अनुमंडल संयोजक संजीव कुमार आर्य ने किया। वहीं संचालन खेत ग्रामस के प्रखंड संयोजक राजेंद्र पासवान ने किया। बैठक में दो सूत्री मांगों पर विशेष चर्चा की गयी। इनकी मुख्य मांगें किसान विरोधी तीन अध्यादेश कानून को वापस लेने, बिजली बिल कानून को वापस लेने का है। इन्हीं मांगों पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत 26 और 27 नवंबर को प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा।…
*क्या विधायक जनता के विश्वास पर खरा उतर पाएंगे..? हर खबर पर पैनी नजर।*
धर्मेन्द्र कुमार समस्तीपुर:- जिले के 138 विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता ने बदलाव की राह पर चलकर एनडीए गठबंधन जदयू के सिटिंग प्रत्याशी राम बालक सिंह को बड़े अंतर (करीब 41000 मतों) से हराकर महागठबंधन सीपीआई (एम) के प्रत्याशी अजय कुमार को जिताने का काम किया। लोगों में बदलाव का जुनून सवार था और उन्होंने ऐसा ही किया भी। इस संबंध में क्षेत्र के मतदाताओं का कहना यह था कि सरकार किसी का भी बने लेकिन विभूतिपुर विधानसभा में बदलाव जरूरी है। बताते चलें कि लोगों ने तत्कालीन विधायक रामबालक…
*अचानक आग लगने से कई घर जलकर हुआ खाक। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित माधोपुर सरारी पंचायत में अचानक दोपहर बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग से कई लोगों का घर जल गया। आग से घर में रखे सभी सामान जल गया।वहीं अग्नि पीड़ित परिवारों में धनेश्वर पासवान, धर्मेंद्र पासवान, दिनेश पासवान, जितेंद्र पासवान, मसूदन पासवान, मो० ललीता देवी, मंगल पासवान आदि के नाम अंचलाधिकारी को दिये आवेदन में शामिल हैं। इस बीच घटनास्थल पर स्थानीय भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने जाकर खाद्य सामग्री का वितरण किया। वहीं अंचल प्रशासन द्वारा…
*बैंक को हटाने की योजना को राजद ने किया विरोध। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा। समस्तीपुर:- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरीय पदाधिकारियों द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को जितवारपुर से हटाने की योजना का राजद ने विरोध किया है। वहीं जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि अगर बैंक को जितवारपुर से हटाने का प्रयास किया गया तो राजद सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि जितवारपुर निजामत , जितवारपुर चौथ , मोहनपुर , हकीमाबाद तथा विशनपुर पंचायत के सैकड़ो पेंशनभोगी का पेंशन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इस शाखा से…
*भाजपा की ओर से आर्थिक सहायता एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय के भाजपा नगर मंडल की ओर से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप शाह के बीते दिनों आकस्मिक निधन होने के उपरांत उनके आवास पर पहुंच कर भाजपा नगर मंडल की ओर से 11000/रु की आर्थिक सहायता देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर राजेश पासवान नगर मंडल अध्यक्ष, अजय कुमार पांडेय, डॉक्टर सुनील कुमार पोद्दार, गौरी शंकर, शंभू प्रसाद साह, राजीव कुमार चौधरी, अनिल सिंह, नवल झा, श्याम कुमार लाल, राजकुमार शर्मा सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।
