*महीनों से नल-जल का पानी बंद होने से जनता परेशान, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

अंशु कुमार, समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर प्रखंड क्षेत्र के लगुनिया सूर्यकंठ पंचायत के वार्ड संख्या 16 में लगभग तीन महीने से नल-जल का पानी बंद होने से जनता है परेशान। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। हालात यह बना हुआ है की पीने का पानी दूसरे वार्ड से लाना परता है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि हम लोग आज से तीन महीने पहले तक 30 रुपए हर एक महीने के हिसाब से जमा किए हुए हैं और अब पानी ही आना बंद हो गया…

*ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का शुभारंभ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख व निदेशक ने संयुक्त रूप से किया, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर:- जिले में यूनियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में तीस दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख धर्मेंद्र राजोरिया एवं निदेशक अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। वहीं प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रमुख श्री राजोरिया ने उपस्थित  प्रशिक्षुओं से कहा कि मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण के उपरांत बैंक हर संभव सहयोग प्रदान कर रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगी।  इस अवसर पर आरसेटी निदेशक श्री कुमार ने बताया कि ब्यूटी…

*ब्रह्माकुमारी के द्वारा श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्म भोज का आयोजन, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा, समस्तीपुर:- जिले में कृष्ण भाई की माताजी के द्वादशा के निमित्त ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के शिव शक्ति भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार ब्रह्माकुमारीज़ संचालिका रानी दीदी, जमशेदपुर सेवाकेंद्र प्रभारी अंजू बहन, भागलपुर से अनिता बहन, बेगूसराय से कंचन बहन, सहरसा से स्नेहा बहन, किशनगंज से सुमन बहन, सुपौल से शालिनी बहन, मधुबनी से संगीता बहन, जयनगर से रीना बहन, मोतिहारी से मीना बहन, मोतीपुर से मनोरमा बहन एवं अन्य सेवाकेंद्रों से दर्जनों बहनों ने उपस्थित होकर माता…

*नवनियुक्त पदाधिकारी के मनोनीत होने पर दी शुभकामनाएं, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर:- जिले के राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी को मनोनीत किया गया। मौके पर समस्तीपुर जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र चौधरी जिला, उपाध्यक्ष रामबली झा, जिला प्रभारी यशवंत चौधरी, जिला संरक्षक  राजेश झा, जिला सचिव रंजीत झा, जिला प्रवक्ता राकेश झा के नेतृत्व में संजीव झा को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के कल्याणपुर प्रखंड प्रभारी मनोनीत किया गया। उनके संगठन में मनोनीत होने पर कल्याणपुर प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार झा, प्रखंड युवा अध्यक्ष कमलेश मिश्रा सहित अन्य ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।

*हर विधानसभा क्षेत्र में एक एपीएचसी व पांच एचएससी का होगा निर्माण, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

वंदना झा, मधुबनी:- जिले के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक ए०पी०एच०सी० एवं 05 05 एचएससी (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) का निर्माण होगा। जारी पत्र में बताया गया है कि जिस भवन की स्थिति जर्जर है वहां निर्माण होगा। इस संबंध में जिला पदाधिकारी अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है। इस पत्र के अनुसार सरकार प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, एवं पाँच उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए चाहरदीवारी के साथ भवन निर्माण कराना चाहती है। ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था को उन्नत एवं…

*आमदनी डबल करने के लिए आगे आए मोरंग फाउंडेशन, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

सुरेश कुमार राय, समस्तीपुर:- जिले के किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए आगे आए मोरंग देश फाउंडेशन प्रांगण। बता दे कि डॉ० राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा किसानों के लिए धान की फसल के कई प्रभेद किसानों के बीच जाकर उनके खेतों में लगाया जा रहा है। जिसमें रामपुर समथु में राजेंद्र संकर धान एक और दो किसानों के खेतों में लगाया जा रहा है। वही एक प्राइवेट कंपनी के धान को भी लगाया, तीनों का बिचड़ा एक खेत में लगाया गया है। 3 किस्मों के धान का बिचड़ा…

*राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के कुशल नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी:- स्वीटी प्रिया, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर:- जिले समता पार्टी के जमाने से ही अपनी राजनीति का उड़ान भरने वाले शक्सियत लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के सर्वसम्मति से निर्विरोध जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को लेकर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं बिहार प्रदेश जदयू की प्रदेश सचिव  स्वीटी प्रिया ने कहा कि राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के कुशल नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी। सर्वहारा समाज में अपने जनाधार को बढ़ाकर पार्टी का संगठन गांव वार्ड और…

*न्यायालय ने आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

वंदना झा, समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र  में एक 10 वर्षीय किशोरी से बलात्कार कर उसके साथ दरिंदगी करने के आरोप में न्यायालय ने आरोपी को सश्रम आजीवन कारावास के साथ 1 लाख 5 हज़ार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई हैं। मिली जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 6 अप्रैल 2016 को शाम में शादी समारोह में शामिल होने 10 वर्षीय किशोरी गयी थी। उसी दौरान बच्ची खाना खाने के बाद अपने घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दिया।…

*जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प, किया तीन वाहन को आग के हवाले, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

DK/ IPN DESK, समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महिसी पंचायत के रुपौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट। एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष को घर से खींच कर बुरी तरह से  पिटाई किया गया। ऐसा एक पक्ष के लोगों ने बताया। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो एक पक्ष के द्वारा दबंगई दिखाते हुए गोलीबारी भी की गई। इस मारपीट में आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं। जिसमें 2 महिला की स्थिति गंभीर बताई गई है। जिसे प्राथमिक उपचार…

*जदयू किसी जाति विशेष की पार्टी नहीं है:- मुख्यमंत्री, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज..

रमेश शंकर झा, पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से पटना लौटे। वह पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर०सी०पी० सिंह ने राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया। उन्होंने कहा कि 7 महीने पहले आर० सी० पी० सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। केंद्र में मंत्री बनने के बाद उनकी इच्छा थी कि उनकी जगह पर राजीव रंजन…