*आमदनी डबल करने के लिए आगे आए मोरंग फाउंडेशन, हर खबर पर पैनी नजर।* इंडिया पब्लिक न्यूज…

सुरेश कुमार राय,

समस्तीपुर:- जिले के किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए आगे आए मोरंग देश फाउंडेशन प्रांगण।
बता दे कि डॉ० राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा किसानों के लिए धान की फसल के कई प्रभेद किसानों के बीच जाकर उनके खेतों में लगाया जा रहा है। जिसमें रामपुर समथु में राजेंद्र संकर धान एक और दो किसानों के खेतों में लगाया जा रहा है।

वही एक प्राइवेट कंपनी के धान को भी लगाया, तीनों का बिचड़ा एक खेत में लगाया गया है। 3 किस्मों के धान का बिचड़ा लगाने के बाद जब फसल पूरी तरह तैयार हो जाएगी तब किसान इसे काटेंगे और फिर तीनों प्रभेदों का आकलन करेंगे तब पता चलेगा कौन सा प्रभेद किसानों के लिए बेहतर होगा। वहीं राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ने किसानों के खेतों में ही धान का तीन भेद लगाकर किसानों को लिए कौन सा बीच रहा उनके लिए बेहतर।

इसका अनुसंधान किसान ही करेंगे। आज रामपुर समथु में तीन प्रभेद बिचड़ा लगाकर फसल होने तक किसान उसकी देखभाल, फसल पूरी तरह तैयार होने के बाद उसका आकलन करेंगे।  राजेंद्र संकर बीज एक और दो एवं एक अन्य प्रभेद में कौन सा प्रभेद अच्छी उपज दिया है। वहीं महेश्वर सिंह के खेतों में पहली बार इस तरह का मोरंग देश फाउंडेशन प्रागण के पहल से राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा धान की फसल लगाई गई है।

वहीं बिचड़ा रोपाई के दौरान मोरंग देश फाउंडेशन के डायरेक्टर अमरदीप कुमार ने मीडिया से बात करने के दौरान बताया कि किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी का पहला कदम है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और खेत में हरियाली, चेहरे पर खुशहाली नजर आएगी। वहीं राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के डॉ० रवि कांत, डॉक्टर विक्रम भारती, डॉ० अरुण कुमार पासवान, अमरदीप कुमार अविनाश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों किसान मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment