*बाहर से आये हुये लोगों की स्क्रीनिंग, भोजन, आवासन, चिकित्सीय सुविधा की समुचित व्यवस्था की गयी है। हर खबर पर पैनी नजर।*

संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आने वाले संदिग्धों की गहन ट्रैकिंग करें एवं टेस्टिंग में तेजी लायें  रमेश शंकर झा      पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने बिहार के जो लोग बाहर फंसे हुये हैं उन्हें होने वाली समस्याओं तथा मुख्यमंत्री आवास के दूरभाष, स्थानिक आयुक्त के हेल्पलाइन नंबर तथा आपदा प्रबंधन विभाग के हेल्पलाइन नम्बर पर फंसे हुये लोगों से प्राप्त सूचनाओं के संबंध में गहन समीक्षा की। वहीँ मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ Covid19 के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में प्रखंड के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से पंचायत के मुखिया ने भी भाग लिया।जिला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, पशुपालन पदाधिकारी, नजरत, उप समाहर्ता, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में…

*कोरोना वायरस महामारी को लेकर गाँव के लोगो को किया जागरूक। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखण्ड क्षेत्र के किशनपुर बैकुन्ठ गाँव में भाजपा युवा जिला कोषाघ्यक्ष अविनाश सिंह चन्देल के द्वारा अपने निजी कोष से अंतरराष्ट्रीय महामारी कोरोना वायरस की संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे गाँव के गली, महोल्ला, सभी घर दरवाजा, मंदीर, सार्वजनिक स्थान को दवा से स्नेटाईज किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी गरीब व्यक्ती को साबून, स्नेटाईजर, मास्क, हैडवॉस और कई जरूरत मंद समान वितरण किया और लोगो को जगरूकता किया गया। वहीँ सरकार द्वारा 14 अप्रेल तक देश मे…

*जिले के लाल डॉ० कुंदन कुमार रॉय ने तीसरी मिथिला पेंटिंग बनाई, इस पेंटिंग के जरिए उन्होंने कोरोना के लक्षण को दर्शाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झासमस्तीपुर । समस्तीपुर:- जिले के लाल डॉक्टर कुंदन कुमार रॉय ने प्रधानमंत्री के आह्वान के सपोर्ट मे तीसरी मिथिला पेंटिंग बनाई। इस पेंटिंग के जरिए उन्होंने कोरोना के लक्षण को दर्शाया गया है। इसके पहले अखंड भारत व 21 दिन का लाॅकडाउन पर बनी तस्वीर सम्पूर्ण भारत को जागृत करने में सफल हुई। इस पेंटिंग शोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई। वहीँ प्रधानमंत्री का सफल प्रयास है 21 दिनों के लिए भीड़-भाड़ और कोरोना के सम्पर्क से भारत वासियों को दूर रखने का अच्छा कार्य है। इस कठिन समय…

*राष्ट्रीय जनता दल ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि बिहारी मजदूरों के प्रति राज्य सरकार गंभीर नहीं है:- जवाहर लाल राय। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव जवाहर लाल राय ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि बाहर से आ रहे बिहारी मजदूरों के प्रति राज्य सरकार गंभीर नहीं है। वहीँ दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आ रहे बिहारी मजदूरों का कोई जांच भी नहीं हो रहा है। लोग किसी प्रकार अपने घर पहुंचना चाह रहे हैं। सरकार ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं वह नंबर जल्द लगता ही नहीं है। बाहर से लोग घर पर धड़ल्ले से आ…

*सड़क मार्ग से पैदल जाते हुए मजदूरों को भोजन की व्यवस्था मुखिया राजीव कुमार राय व समाजसेवियों के द्वारा की गई। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- लॉकडाउन की वजह से हजारों दिहाड़ी मजदूरों पर रोजगार का संकट छाया हुआ है और उन्हें खाने-पीने की चीजों के लाले पड़ गए हैं। फैक्ट्रियां, दुकानें, ढाबे बंद हुए तो इनके पास काम नहीं रह गया है। ऐसे माहौल में उन्हें घर लौटना ही एकमात्र विकल्प दिख रहा है। घर जाने के सारे साधन बंद हैं तो पैरों का सहारा बचा। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर बिहार के बाहर फंसे हुए मजदूरों का घर आने का क्रम जारी है। ऐसी स्थिति में जब 22…

*पटना आरपीएफ के द्वारा पटना के रेलवे स्टेशन पर गरीबो और असहायो के बीच खिचड़ी वितरण किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- पटना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों के द्वारा पटना जंक्शन पर रहने वाले गरीब और असहाय लोगों के बीच खिचड़ी, बिस्किट और पानी का वितरण किया गया। इस मौके पर आरपीएफ के आईजी एस मयंक आरपीएफ के कमांडेंट सुमन चौधरी आरपीएफ थाना इंचार्ज विनोद कुमार सिंह के साथ-साथ आरपीएफ के सभी जवान मौजूद रहे, सबसे बड़ी बात खिचड़ी बांटने के दौरान सभी गरीबों और असहाय नितिन रख कर बैठाया गया था। सभी को एक एक घेरा बनाकर बैठाया गया था। पटना जंक्शन पर कोरोना वायरस को…

*सभी राज्यों के लिये अलग-अलग नोडल ऑफिसर बनाये जायें:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। हर खबर पर पैनी नजर।*

स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को अन्य राज्यों में लाॅकडाउन में फॅसे बिहार के लोगों को राहत पहुॅचाने के लिये सघन अनुश्रवण का दिया निर्देश:- मुख्यमंत्री। रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि अन्य राज्यों में लाॅकडाउन में फॅसे बिहार के लोगों को राहत पहुॅचाने के लिये सघन अनुश्रवण करें। अन्य राज्यों में बिहार के फॅसे लोगों को भोजन, आवासन एवं चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हो, इस पर पैनी नजर रखें। सभी राज्यों के लिये अलग-अलग एक नोडल आॅफिसर बनायें…

*विधायक आलोक कुमार मेहता ने उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने विधायक निधि कोष से पचास लाख रुपये की अनुशंसा कोरोना उन्मूलन कोष में किया है। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर के विधायक आलोक कुमार मेहता ने बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में कोरोना महामारी के निपटने के लिए अपने विधायक निधि कोष से (50,00000) पचास लाख रुपये की अनुशंसा कोरोना उन्मूलन कोष में किया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि उक्त 50 लाख रु० की राशि से उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत उजियारपुर तथा दलसिंहसराय प्रखंड के अस्पतालों में वेंटिलेटर लगाने, कोरोना जाँच उपकरण (PCR Kit) खरीदने एवं साबुन, हैंड सेनिटाइजर खरीद कर उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र…

*लाखो लोग आज भी राशन कार्ड से वंचित है। आधार कार्ड के आधार पर राहत सामग्री दिया जाय:- रविन्द्र कुमार रवि। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए राहत पैकेज की सरकारी घोषणा हुई। लेकिन बिहार में लाखो गरीब लोग आज भी राशन कार्ड से वंचित है। उनको आधार कार्ड के आधार पर राहत सामग्री दिया जाय। बहुत ऐसे परिवार हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उनके लिए सरकार को वैकल्पिक व्यस्वथा करने की जरुरत है। जिला राजद महासचिव रविन्द्र कुमार रवि ने कहा है कि बिहार के उन नागरिकों को जो दिहाड़ी मजदूर,ऑटो रिक्शा चलाने वाले, सड़क पर दुकान चलाने वाले, सड़क पर खाना बेचने…