*अपनी जान की बाजी लगाकर दिन रात ड्यूटी करने वाले कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- अपनी जान की बाजी लगाकर दिन रात एक कर अपनी ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी,सफाई कर्मी,व मीडिया कर्मी को युवा नेता अंकित कुशवाहा, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा,प्रभात मिश्रा के द्वारा सम्मानित किया गया,गमछा,पौधा व पुष्प की वर्षा कर उनका सम्मान किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मिथिलेश ठाकुर,डॉक्टर सुधीर कुमार, जेएन झा,डॉ०मैनेजर मोहम्मद अमानुल्लाह,मुकेश कुमार,कुमारी पूनम कर्ण, संजय कुमार झा, सफाई कर्मी मंजू कुमारी,बच्चियां देवी।वहीं थाना परिसर पर अंचलाधिकारी रियाज अंसारी,थानाध्यक्ष विजय शंकर शाह,एसआई अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह,मुकेश कुमार,राहुल सिंह और विजया यादव…

*कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सेनेटाइज करने की कवायद तेज कर दी है। हर खबर पर पैनी नजर।*

विशनपुर पंचायत को सेनेटाइज करने की कवायद तेज। वन्दना झा समस्तीपुर:- कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए समस्तीपुर प्रखंड के विशनपुर पंचायत को सेनेटाइज करने की कवायद तेज कर दी गई है। वहीँ विशनपुर पंचायत के मुखिया रिंकू देवी तथा पूर्व मुखिया मृत्युंजय ठाकुर पूरे पंचायत को सेनेटाइज करवाने में जुटे हुए है। पंचायत के सभी वार्डो में कोरोना प्रतिरोधी लिक्विड/ब्लीचिंग का छिड़काव करवाया जा रहा है। मुखिया रिंकू देवी ने बताया कि गांव के प्रत्येक वार्ड में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों के अलावे घरों के कैम्पस…

*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से वीसी के जरिए कोविड१९ के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी कोषांग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से वीसी के जरिए कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, दिए दिशा निर्देश। जिलाधिकारी के कार्यालय में पुलिस अधीक्षक विकाश बर्मन, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला…

*ठेकेदार ने पत्रकार को दिलवाया जान से मारने की धमकी…? हर खबर पर पैनी नजर।*

मामला हाट बाजार में अवैध दूकान में खाद्यान्न विक्रय के समय लॉकडाउन के नियमों की धज्जियाँ उड़ाने की समाचार प्रकाशन को लेकर। प्रियांशु कुमार समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर अंचल अंतर्गत कल्याणपुर अंचलाधिकारी अभय पद दास और चकमेहसी थाना प्रभारी मो० खुशबूद्दीन की मिलीभगत से स्थानीय जय जय ठाकुर काफी दिनों से हाट/पेठिया में चुंगी वसुली का काम करते चले आ रहे हैं । विगत् महीने के 29.03.2020 को प्रत्येक न्यूज़ के पत्रकार प्रियांशु कुमार और हिंदुस्तान अखबार में हाट बाजार में लॉक डाउन का उल्लंघन के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग…

*लाॅकडाउन में पुलिस दृढ़ता से कार्य करे, लोगों के साथ विनम्रता का व्यवहार करे:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

कोरोना संक्रमण की चेन तभी टूटेगी जब प्रभावित जिले की स्क्रीनिंग में कोई घर नहीं छूटेगा:- *मुख्यमंत्री।* 15 अप्रैल से पैक्सों के माध्यम से शुरू हुये गेहूॅ अधिप्राप्ति के कार्य में किसानों को कोई कठिनाई नहीं हो। रमेश शंकर झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर डोर टू डोर कैंपेन की अद्यतन स्थिति, गेहूं की अधिप्राप्ति एवं लाॅकडाउन में रोजगार सृजन को लेकर विस्तृत…

*मुख्यमंत्री राहत कोष में किया अंशदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा  पटना:- जिलाधिकारी कार्यालय रोहतास ने 31 लाख 30 हजार 111 रूपये, एस०आर० पब्लिक चैरिटेबुल ट्रस्ट बोधगया ने 15 लाख रूपये, एस०बी०आई० सासाराम ने 8 लाख 18 हजार 159 रूपये, प्रमोद कुमार मण्डल ने 2 लाख 75 हजार रूपये, बिहार प्रोवेशन सर्विस एसोसिएशन ने 2 लाख 61 हजार 551 रूपये, श्री जे०एल०एन०एम० काॅलेज सुरसंड ने 1 लाख रूपये, भुवनेश्वरी शाॅप वर्कस मुजफ्फरपुर ने 51 हजार रूपये, मुजफ्फरपुर के जिला पार्षद अमित कुमार 25 हजार रूपये एवं श्रीमती इंदिरा देवी मुजफ्फरपुर ने 12 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना की जंग में जीत हासिल करने वाले आठ लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी। हर खबर पर पैनी नजर।*

पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना की जंग में जीत हासिल करने वाले 8 लोगों- रोहित कुमार शर्मा, डिम्पल कुमारी, अनिशा खातुन, रजिया परवीन, गुड्डू सिद्दीकी, रेहाना खातुन, शिवा खातुन एवं अतर हुसैन को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार की कोशिशों को इनके ठीक होने से बल मिला है। मुख्यमंत्री ने इन सभी 8 लोगों के स्वस्थ एवं दीघार्यु जीवन की कामना की है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व 29 लोग अर्थात् अब तक 37 लोग कोरोना…

*वी०सी०के माध्यम से सूचना एवं जनसम्पर्क सचिव स्वास्थ्य ए०डी०जी०पुलिस मुख्यालय ने कोरोना की रोकथाम को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सूचना जनसम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, पुलिस मुख्यालय से ए.डी.जी जितेन्द्र प्रसाद तथा आपदा प्रबंधन विभाग के नोडल पदाधिकारी संजय सिंह ने मीडियाकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सूचना जनसम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, कोरोना संक्रमण से बचाव एवं राहत के लिए किये जा रहे कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री की…

*जन्मदिन पर विशेष लोकगायिका से,अभिनेत्री बनने की संजना की कहानी। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- आखिरकार पितृसत्तात्मक समाज की ताना-बाना को तोड़कर, ग्रामीण अंचल और महंत परिवार की एक बेटी ने, विपरित परिस्थितियों में लंबे संघर्षों के तत्पश्चात् अपने सपनों को आकार और साकार करने में, बड़ी जीत हासिल कर ही ली। हां,भाई मैं उसी मशहूर भोजपुरी लोक गायिका और सुरीली आवाज की मल्लिका सुश्री संजना राज़ की बात कर रहा हूं,जो गोपालगंज की एक छोटी-सी सी गांव भटुआ बाजार से, काफ़ी जद्दोजहद के तत्पश्चात् बाहर निकलर, आज़ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के रूपहले पर्दे पर,एक संजीदा और सशक्त अभिनेत्री के रूप…

*फिल्म निर्देशक सूरज कुमार गिरी के जन्मदिन पर हुआ शंकर का पोस्टर लांच। हर खबर पर पैनी नजर।*

अनूप नारायण सिंह पटना:- भोजपुरी सिनेमा के बदलाव के दौर में एक्शन स्टार यश कुमार स्टारर भोजपुरी फिल्म शंकर की मेकिंग काफी अलग पैमाने पर की गई है। इस फिल्म का पोस्टर फिल्म निर्देशक सूरज कुमार गिरी के जन्मदिन पर लॉन्च किया गया। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लोग अपने घरों में रह रहे हैं और लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं। इसी दौरान जब निर्देशक सूरज गिरी का जन्मदिन का शुभ अवसर आया तो फिल्म निर्माता ने निश्चय किया कि क्यों न उनके जन्मदिन को यादगार बनाने…