*ब्लड बैंक के बेहतर संचालन के लिए रक्तदान के लिए आगे आएं लोग। हर खबर पर पैनी नजर।*

रक्त की अनुपलब्धता को देखते हुए केयर अधिकारियों ने किया रक्तदान। ब्लड ट्रांसफ्यूजन से कोरोना के संक्रमण का खतरा नहीं। रमेश शंकर झा मधुबनी:- कोरोना संक्रमण के चलते रक्त की अनुपलब्धता को देखते हुए केयर इंडिया रक्तदान के लिए आगे आया। केयर इंडिया ने शुक्रवार को जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस दौरान सरकार की ओर से कोविड 19 संक्रमण से बचाव की जारी एडवाइजरी का पालन करते हुए स्वास्थ्य कर्मी तथा केयर इंडिया के कर्मी…

*गंभीर संकेतों के पहचान से नवजात मृत्यु दर में कमी संभव। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवजातों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बीमारी की जानकारी जरुरी। एसएनसीयू में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध। रमेश शंकर झा मधुबनी:- सही समय पर उचित स्वास्थ्य सुविधा के आभाव में नवजात को गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। नवजात में होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं की समय पर पहचान कर उन्हें सुरक्षित किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए फैसिलिटी एवं समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराये गए हैं। जिसमें सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट की भूमिका अहम है। *एसएनसीयू की अहम भूमिका:-*…

*मुख्यमंत्री ने हजरत सैयद शहीद गुलाम सफदर पीर मुराद शाह रहमतुल्लाह अलेह के आस्ताने पर हाजिरी दी, चादरपोशी की। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़े अदब ओ एहतराम के साथ पटना हाईकोर्ट स्थित हजरत सैयद शहीद गुलाम सफदर पीर मुराद शाह रहमतुल्लाह अलेह के आस्ताने पर हाजिरी दी। अकीदत के फूल और चादर पेश किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के सुख, शांति, समृद्धि के लिये खुदा-ए-पाक से दुआयें की। उन्होंने राज्यवासियों के बीच आपसी मेल-जोल, भाईचारा और सद्भाव के रिश्तों को मजबूत किये जाने की भी दुआ की।

*महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जनसम्पर्क अभियान चलाया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने चकनूर, विक्रमपुर बांदे, मोहनपुर, समस्तीपुर शहर, हकीमाबाद तथा जितवारपुर में जनसम्पर्क अभियान चलाया तथा जनता जनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने जनता से कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार का चहुंमुखी विकास होगा। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच राजद की नीतियों की विस्तार से चर्चा की।

*कोविड-19 महामारी से पैदा हुए भेदभाव को खत्म करने को आगे आए युवा। हर खबर पर पैनी नजर।*

सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर रहे अपने विचार।भेदभाव के खिलाफ युवाओं की भूमिका अहम। रमेश शंकर झा मधुबनी:- कोविड-19 महामारी से पैदा भेदभाव और लांछन प्रवृत्ति के खिलाफ युवा एकजुट हो रहे हैं। युवा अपने-अपने विचार सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर रहे हैं। जिले के दर्जनों युवा और सामाजिक कार्यकर्ता इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। युवा कोविड-19 महामारी से उपजे भेदभाव के खिलाफ एकजुट होकर सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से कार्य-योजना बना कर लोगों से अपील कर रहे हैं। दरअसल कोविड महामारी के…

*महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित किया। जिले के खास-खास ०८ खबरे। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा। समस्तीपुर/कल्याणपुर:- जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरहेत्ता मध्य विद्यालय पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में बिहार में एनडीए की सरकार ने लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया, कुछ किया लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही रहा। आज बेरोजगारी, महंगाई व गरीबी से आम जनता त्रस्त हैं, महागठबंधन की सरकार बनेगी और हम बिहार की जनता के विकास के लिए क्षेत्र का भी भरपूर विकास करेंगे।महागठबंधन की सरकार राज्य सहित इस क्षेत्र की जनता की आर्थिक…

*जिले के सरायरंजन विधानसभा सीट पर टिकी है सबकी निगाहें। हर खबर पर पैनी नजर।*

धर्मेन्द्र कुमार समस्तीपुर:- जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के सरजमी पर शतरंज के मोहरों की तरह चुनावी बाजी जीती जाती है। वही राजनीति यहां इस कदर रची बसी है कि कोई चाह कर भी इसे अलग नहीं कर सकता है यह आज की बात नहीं है पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा की ससुराल भी इसी विधानसभा के सीमावर्ती इलाके में आती है। कभी सलेमपुर से भी पूरे बिहार की राजनीति होती थी सरायरंजन की फिजा में सियासत तेज है हर कोई आपको समीकरण समझाने में देर नहीं करता। इस…

*वाहन की ठोकर से किशोर की दर्दनाक मौत, अन्य दो जख्मी। हर खबर पर पैनी नजर।*

धर्मेंद्र कुमार समस्तीपुर:- जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा गाँव में बुधवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक तीन वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं घटना में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे परिजन एवं आसपास के ग्रामीणों ने चिकित्सा हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं घटना की नजाकत…

*जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में तृतीय चरण निर्वाचन के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का ब्रीफिंग पटेल मैदान में किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के अवसर पर तृतीय चरण 131 कल्याणपुर, 132 वारिसनगर, 133 समस्तीपुर, 135 मोरवा, 136 सरायरंजन के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का ब्रीफिंग जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पटेल मैदान में किया गया। इस बैठक में सभी पांच विधान सभा के आ०रो०, उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर, नज़ारत उप समाहर्ता सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

*पुलिस ने कुछ ही घंटों में प्रत्याशी गोलीकांड के मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर:- जिले के युवा क्रांतिकारी पार्टी के प्रत्याशी संजय दास के फर्दबयान पर मुफ्फसिल थाना में कांड सं०-460/20 दर्ज किया गया। जिसमें गुडडू दास उर्फ गुड्डू कुमार उम्र 35 वर्ष पिता स्वर्गीय सुदेस्वर दास ग्राम विशनपुर थाना मुफ्फसिल व तीन अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। वहीँ एसपी विकास बर्मन ने प्रेस वार्ता कर प्रेस को बताया कि त्वरित कार्यवायी करते हुए कांड के मुख्य अभियुक्त गुडडू दास उर्फ गुडडू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। अनुसंधान के क्रम में बात सामने आयी है कि दोनों…