वंदना झा समस्तीपुर:- कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते केंद्र और राज्य सरकार कर्मकांडी ब्राह्मण, पुजारी, तीर्थ पुरोहित व ज्योतिषियों को भी राहत पैकेज दें। ब्राह्मण वर्ग भी राहत पैकेज में शामिल समूहों की तरह इसका हकदार है। जबकि यह वर्ग भी पूजा-पाठ व तीर्थ पर सेवा कर अपना उपार्जन करते हैं। वहीँ ब्राह्मणों के लिए राहत पैकेज देने की यह मांग राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ शाखा समस्तीपुर ब्राह्मण समाज ने की है। वहीँ जिला प्रवक्ता पंडित राकेश झा का कहना है की केंद्र सरकार तथा विभिन्न राज्य सरकारों…
Category: समस्तीपुर
*युवा लोजपा नेता ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर युवा लोजपा नेता राजा पासवान ने कहा कि बाबा साहब ने भारत के संविधान को निर्माण किया। उन्होंने हमेशा दलित, गरीब, पीड़ित और शोशीत समाज के वर्गों के लिए लड़ते रहे।आज उनके जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके पदचिन्हों पर चलने का काम करेंगें। जय हिंद जय भारत।
*बजरंग दल प्रखंड के सयोंजक ने संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड के बजरंग दल प्रखंड सयोंजक आनन्द कुमार बजंरगी ने संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता बाबा साहेब डाॅ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पर उन्हें नमन करते हुये कहा कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया। एक महान दार्शनिक, राजनीतिज्ञ, न्यायविद्, मानवविज्ञानी एवं समाज सुधारक होने के नाते बाबा साहेब एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे। उन्हें हमारे भारतीय संविधान के पिता के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने भारतीय संविधान…
*लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु निजी वाहनों पर लगाई रोक:-जिला पदाधिकारी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सभी प्रभारी पदाधिकारी के द्वारा कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और दिशा निर्देश दिए। वहीँ जिला पदाधिकारी के कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी अनुमंडल पदाधिकारी से राशन कार्ड निर्गमन कार्य की प्रगति की जानकारी ली और…
*अखंड भारत को कोरोना मुक्त भारत बनाएं:- कुंदन कुमार राय। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के लाल कुंदन कुमार राय ने प्रधानमंत्री के आह्वान के सपोर्ट मे आठवीं मिथिला पेंटिंग बनाई। तीन मई तक लाॅकडाउन में सात सूत्र से कोरोना के चेन का नाश प्रधानमंत्री ने लाॅकडाउन को जनता को कोरोना से बचाने व कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए तीन मई तक बढ़ा दिया है। साथ ही साथ उनहोंने सात सूत्र भी दिये।१.बुजुर्गों का ख्याल रखें। २.सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करें व घर में बने मास्क पहने।३.आयुष विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।४.आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें।५.गरीब…
*पर्यावरण प्रेमी ने पौधरोपण कर, किया अंबेडकर जी की स्मृति शेष पर माल्यार्पण। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर बिहार समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के नत्थूद्वार गांव निवासी पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा के भतीजा यशराज, भतीजी श्वेता कुमारी, शिवानी कुमारी ने हाथों में पौधा लेकर भारत रत्न संविधान निर्माता, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया की इन बच्चों ने उत्सुकता पूर्ण अपने हाथों में पौधा लिए यह संदेश देने का काम किया है। देश प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है पर्यावरण को संतुलित रखना सभी…
*जुड़ शीतल का पर्व मिथिला का पावन पर्व माना जाता है:- कुमोधनी देवी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जुड़ शीतल का पर्व मिथिला का पावन पर्व माना जाता है, जहां मां अपने पुत्र को शीतल जल देकर आरोग्य व शीतलता का आशीर्वाद देती है। वहीँ खानपुर प्रखंड क्षेत्र के नत्थूद्वार पंचायत में आज एक मां ने पेड़ पौधों के जड़ों में शीतल जल डालकर पेड़ पौधों को शीतलता का आशीर्वाद दिया। कुमोधनी देवी कहती है कि पेड़ पौधे पुत्र के समान है। एक पेड़ सौ पुत्रों के समान है। इनकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। वैसे भी सतुआनी व जुड़ शीतल…
*मेडिकल स्टोर को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑर्डर लेने और होम डिलीवरी कर दवा घर तक पहुंचाने के लिए चिन्हित किया गया:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर। हर खबर पर पैनी नजर।*
जिलाधिकारी ने क्वॉरेंटाइन कोषांग में दिए जा रहे भोजन के गुणवत्ता की समीक्षा की और दिए संबंधित दिशा-निर्देश। वन्दना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने वीसी के जरिए से सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कोविड१९ (Covid19) के संक्रमण को रोकने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी कार्यालय में Covid19 के संक्रमण रोकने हेतु बनाए गए कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, सदर अनुमंडल समस्तीपुर पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी एवं…
*ख्यातिलब्ध चिकित्सक सह समाजसेवी डा० एन० एल० झा के निधन से जिले में शोक की लहर। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के ख्यातिलब्ध चिकित्सक सह समाजसेवी डा० एन० एल० झा के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर ने इसे चिकित्सा जगत की बहुत बड़ी क्षति बताते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्होंने कहा कि डॉ० एन०एल०झा केवल समस्तीपुर नहीं बल्कि पूरे बिहार की शान थे। उन्होंने अपने जीवन काल में अपनी चिकित्सा से लाखों परिवारों को खुशियां दी। आम लोगों के लिए वो प्रेरणा स्रोत थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान…
*सुप्रसिद्ध प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर एन०एल० झा का निधन। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के सुप्रसिद्ध प्रख्यात चिकित्सक डॉ० एन० एल० झा का निधन हुआ। उनके निधन से चिकित्सकों में शोक की लहर है। वह लगभग 82 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि तीन माह पूर्व पटना के पारस हॉस्पिटल में ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद बिल्कुल ठीक ठाक थे, परंतु बहुत ही कमजोर हो गए थे, दिन प्रति दिन उनका सेहत कमजोर होते चला गया। आज उन्होंने दोपहर में अपने निवास स्थान पर अंतिम सांस लिए। समस्तीपुर वासियों ने डॉ० एन० एल० झा को खो दिया…
