*आइसा- इनौस- जसम ने कैंडिल मार्च निकालकर प्रियंका रेड्डी को न्याय एवं बेटियों की सुरक्षा की गारंटी की मांग किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के आइसा- इनौस के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर तेलंगना की डॉ० प्रियंका रेड्डी के सामूहिक दुष्कर्म एवं जलाकर मार देने के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। आज रविवार को शहर के मवेशी अस्पताल से आइसा- इनौस एवं जसम के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जुटकर अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां, झंडे, बैनर एवं मोमबत्ती लेकर जुलूस निकाला जो सर्किट हाउस, सदर अस्पताल, समाहरणालय, महिला कालेज होते हुए अंबेडकर स्थल पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस सभा की अध्यक्षता आइसा-…

*ब्रेकिंग न्यूज:-* बंगरा थाना क्षेत्र में अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी। हर खबर पर पैनी नजर।

वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के बगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद पंचायत के मुर्गियाचक मलकाना पोखर के पास अज्ञात युवती का शव मिलने से आज सुबह आग की तरह सनसनी फैल गई है। वहीँ बंगरा थाना ने शव को अपने कब्जे में कर शव को ले गई। अभी तक मृतक युवती की पहचान नहीं हो पाई है। लगता है युवती की एक आंख फोड़ दिया गया है, दुष्कर्म की संभावना है।  जिले में कानून व्यवस्था की गिरती हुई  हालात पर चिंता प्रकट की भाकपा माले के कार्यकर्ताओं। भाकपा माले…

*बीती रात शादी समारोह के फायरिंग में कैमरामैन की हुई मौत। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजकुमार राय समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से सटे रेल अधिकारी क्लब में बीती रात शादी समारोह में हथियार से हुई फायरिंग में दरवाजा लगने के समय बारात पक्ष के फोटोग्राफर को गोली लगने से हुई मौत, और खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। चिंता की बात यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कड़े आदेश और निर्देश के बावजूद नगर थाना, आरक्षी उपाधीक्षक के निवास से लगभग 900 मीटर की दूरी पर इतनी बड़ी घटना कैसे घटी और हथियार का प्रयोग किसके आदेश…

*बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झासमस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रूटीन वर्क जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित थानेश्वर स्थान मंदिर से लेकर विभिन्न एरिया के मिठाई व राशन की दुकान पर से मिठाई का सैंपल लिया गया। वहीँ तत्काल इसकी जांच कर संबंधित प्रतिष्ठान मिठाई के दुकान मालिकों को इस मिठाई में क्या क्या कमी है उसीके बारे में विस्तार से बताया। जिस कारण समस्तीपुर में खाद सुरक्षा के बारे में बताए जाने के कारण उपभोक्ता और दुकानदारों के कारीगरों को जागरूक किया गया। इस जागरूक अभियान में वरीय वैज्ञानिक…

*जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में कार्यशाला, संकल्प समारोह, मॉक ड्रिल, भाषण एवं रैली का आयोजन किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल चाक्सलेम पटोरी में आशा सेवा संस्थान व प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सहयोग से कार्यशाला संकल्प समारोह, मॉक ड्रिल, भाषण और रैली का आयोजन किया गया। वहीँ भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रौशनी कुमारी, द्वितीय स्थान लाडली खातून और तृतीय स्थान चांदनी कुमारी ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पटोरी प्रखंड के अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिसोर्स पर्सन के अमित कुमार वर्मा ने पानी में डूबने…

*समाजसेवी शारदा देवी के तैल्य चित्र पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड-10 में आज भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह की माता जी शारदा देवी के निधन के तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की शुरुआत शारदा देवी के तैल्य चित्र पर फूलों का माला चढ़ाकर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दिया गया। तत्पश्चात सभा की अध्यक्षता भाकपा माले सह किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने किया। कार्यक्रम के मौके पर राजदेव प्रसाद सिंह, शिवबालक केसरी, प्रभात रंजन गुप्ता, संजय शर्मा, बासुदेव राय,…

*उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में नल जल योजना के तहत हो रही धांधली को लेकर जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी को आवेदन दिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजकुमार रौशन,समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के लोहागीर गांव में सरकारी नल जल योजना को लेकर मुखिया और पीएचडी अधिकारी के मिलीभगत से पंचायती में नल जल योजना के तहत हो रही धांधली को लेकर जिलाधिकारी सहित और भी पदाधिकारी को दिया आवेदन। वहीँ पंचायत के अनेकों वार्ड मेम्बर ने लगाया आरोप की स्थानीय मुखिया और विभागीय अधिकारी की मिलीभगत से सरकार का पैसा का दुरुपयोग किया जा रहा है। स्थानीय वार्ड मेंबर ने जिलाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों को दिया आवेदन। विभागीय अधिकारी की मिलीभगत से गलत…

*कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र में धरल्ले से चल रहा है नकली और अवैध मसाले का कारोबार। ब्यूरो नविन कुमार वर्मा के साथ ठाकुर वरुण कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

ब्यूरो नविन कुमार वर्मा के साथ ठाकुर वरुण कुमार की रिपोर्ट, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर पंचायत में धड़ल्ले से चल रहा है नकली एवं अवैध मसाले का कारोबार। आज इसी क्रम में एक कारोबारी कुल्ली गुप्ता उम्र 26 वर्ष पिता रामकिशुन गुप्ता के यहां सिल्की (लकड़ी का बुरादा) एक बजाज मैक्सिमा टेंपो गाड़ी संख्या BR33GA 6833 से उतारते हुए देखा गया। वहीँ इस मामले की तफ्तीश को लेकर जब दरवाजा खुलवाया गया तो देखा गया कि वहां मिर्च के पाउडर का अंबार लगा हुआ…

*राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड प्रतिनिधि की एक बैठक का आयोजन किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित सदरी कॉम्प्लेक्स ताजपुर परिसर में ताजपुर प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रतिनिधि की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रामवरण महतो ने किया। मंच का संचालन सह निर्वाची प्रभारी राकेश यादव ने किया। इस बैठक के माध्यम से सर्वसम्मति से प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद पर मो० अहमद रजा उर्फ मिन्टू को निर्वाचित घोषित किया गया। वहीँ प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रामवरण महतो…

*छात्र रालोसपा के मेहनाज प्रवीण अध्यक्ष पद एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए नगमा परवीन ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झासमस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के महिला कॉलेज में छात्र चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुआ। जिसको लेकर छात्र रालोसपा के मेहनाज प्रवीण अध्यक्ष पद एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए नगमा परवीन ने पर्चा दाखिल किया। वहीँ दोनों छात्राएं ने बताई की अगर छात्राओं के द्वारा जीत का माला पहनाया जाता है तो विमेंस कॉलेज में पार्किंग एवं गार्जियन के बैठने के लिए सेड की व्यवस्था करवाऊंगी और छात्राओं के हित के लिए हमेशा खरी उतरेंगी। किसी भी छात्रा को कोई परेशानी कॉलेज में ना हो, पढ़ाई से लेकर…