*जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- जिलाधिकारी ने की बैठक देशभर में कोरोना वायरस को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वहीं इस बड़ी आपदा से लड़ने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से डटकर मुकाबला करते हुए नजर आ रहे है। वहीँ आज जिलाधिकारी कार्यालय में प्रमंडल आयुक्त संजय अग्रवाल, जिलाधिकारी कुमार रवि और नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सभी संबंधित अधिकारीयो के साथ बैठक की गई। जिसमें इस महामारी से लड़ने वाली सरकारी कर्मियों का मनोबल न टूटे इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस मामले पर बात करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्षेत्र विकास योजना के तहत कोरोना उन्नमूलन कोष में 7 करोड़ रुपये दिए। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कोरोना उन्नमूलन कोष में 7 करोड़ रुपये दिया है। वहीं नीतीश कुमार ने विधान परिषद के, सदस्य के तौर पर कोविड-19 के सबंध में इस राशि के व्यय करने की अनुशंसा की है।बता दें कि कोरोना महामारी से बचाव एवं राहत कार्य के लिए कोरोना उन्नमूलन कोष का गठन किया गया है।जिससे कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी लड़ाई में मदद मिलेगी।

*जिला पार्षद प्रेमकला राय ने उप विकास आयुक्त को पत्र लिख कर अपने 05 महीने के मानदेय-भत्ता कोरोना वायरस महामारी से निपटने हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का आग्रह किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर:- जिले के वारिसनगर प्रखंड के सारी गांव निवासी व क्षेत्र संख्या – 32 के जिला पार्षद प्रेमकला राय ने उप विकास आयुक्त समस्तीपुर को पत्र लिख कर अपने 05 महीने के मानदेय-भत्ता (12,500) बारह हजार पांच सौ रुपये को कोरोना वायरस महामारी से निपटने हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का आग्रह किया है। वहीँ अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी से पूरा देश त्रस्त है तथा बिहार में भी त्राहिमाम मचा हुआ है।अतः आपदा की इस घड़ी में सबको पहल व सहयोग…

*विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अपने विधायक निधि कोष से पचास लाख रुपये की अनुशंसा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जिला योजना पदाधिकारी समस्तीपुर को पत्र लिख कर समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र में कोरोना महामारी के निपटने हेतु मेडिकल किट, मास्क, हैंड सेनिटाइजर, साबुन , गरीबो हेतु अनाज, पशु हेतु चारा आदि के क्रय के लिए अपने विधायक निधि कोष से (50,00000) पचास लाख रुपये की अनुशंसा की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि उक्त 50 लाख रुपये में से 10 लाख रुपये का साबुन , मास्क, हैंड सेनिटाइजर , थर्मल स्केनर तथा 30 लाख रुपये का सरकारी…

*वाट्सएप कॉल के जरिये नि: शुल्क देखेंगे चिकित्सक:- ललन यादव। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए हेतु सुविधा के आभाव में चिकित्सकों द्वारा क्लिनिक बंद किये जाने से मरीजों की परेशानी को देखते हुए समाजसेवी युवाओं की पहल काम आया। अब बीमार मरीज को चिकित्सक वाट्सएप काल के जरीये नि: शुल्क ईलाज करेंगे। इसेको लेकर कई चिकित्सक सामने आये हैं। अब जाने- माने डा० संजीव कुमार, डा० विशाल वनमाली इत्यादि संकट के समय में समाज सेवा के लिए आगे आये हैं। इस संबंध में समाजसेवी सह राजद नेता ललन यादव ने कहा कि क्लिनिक बंद…

*खादी भण्डार में खादी के कपड़े से मास्क बनाया जा रहा है। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- जिले के पूसा प्रखंड क्षेत्र के चकले वैनी पंचायत, पूसा रोड में स्थित खादी भण्डार में खादी के सूती कपड़े से मास्क बनाया जा रहा है। ये मास्क सस्ते और खादी से बने होने के कारण स्किन फ्रेंडली भी है। एक मास्क की कीमत 25 रुपया 50 पैसा होता है। मास्क के निर्माण में सोशल दूरी का ख्याल रखा जा रहा है। वहीं आज सी०ओ०और बी०डी०ओ० ने पूसा जाकर निर्माण कार्य को देखा और इसकी काफी सराहना की। यह सारी जानकारी सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी के व्हाट्सएप…

*बसों से लोगों को भेजना गलत कदम है, लॉकडाउन को कर सकता है फेल- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- देश मे महामारी कोरोना से चिंतित केंद्र और राज्य सरकार ने कई बड़े-बड़े कदम उठायें हैं। लॉकडाउन के बाद ही महामारी का संक्रमण थमता नजर नहीं आ रही है। वहीँ बिहार में राज्य सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। लोगों के पलायन पर ही सरकार काफी गंभीर दिख रही है। हालाँकि दुसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे लोगों के लिए सरकार ने जो बसें चलवा रही है उसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह…

*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक विकाश बर्मन के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक विकाश बर्मन के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित भी०सी० (VC) कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की गई। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी पीएचसी प्रभारी, सभी प्रखंड हेल्थ मैनेजर,सभी थानाध्यक्ष, सभी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने भाग लिया। समाहरणालय भी०सी० (VC) कक्ष से जिला स्तर पर गठित कोषांग के सभी प्रभारी पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक ने बैटक में भाग लिया। जिला पदाधिकारी…

*कोरोना संक्रमण, ए०ई०एस०, बर्ड फ्लू एवं स्वाईन फ्लू को लेकर मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- बिहार के नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग में कोरोना संक्रमण, ए०ई०एस०, बर्ड फ्लू एवं स्वाईन फ्लू को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा की। वहीँ समीक्षा के क्रम में कोरोना संक्रमण से उपजे हालात की ताजा स्थिति की जानकारी ली और इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने बर्ड फ्लू एवं स्वाइन फ्लू को लेकर भी जानकारी ली और कहा कि जहां भी पक्षियों की अननैचुरल डेथ हो रही है उस पर नजर रखें। फ्लू के प्रभाव को रोकने के लिए जरुरी कदम उठाए जायें। वहीँ मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं एवं दी बधाई। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा है कि छठ आत्मानुषासन का पर्व है। जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदयीमान भगवान सूर्य को अघ्र्य अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चैती छठ राज्यवासियों के लिये सुख, समृद्धि एवं शांति लेकर आये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये हर व्यक्ति को सजग एवं सतर्क रहने की जरूरत है। लोग सोषल डिस्टेंसिंग…