*सभी राज्यों के लिये अलग-अलग नोडल ऑफिसर बनाये जायें:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। हर खबर पर पैनी नजर।*

स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को अन्य राज्यों में लाॅकडाउन में फॅसे बिहार के लोगों को राहत पहुॅचाने के लिये सघन अनुश्रवण का दिया निर्देश:- मुख्यमंत्री। रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि अन्य राज्यों में लाॅकडाउन में फॅसे बिहार के लोगों को राहत पहुॅचाने के लिये सघन अनुश्रवण करें। अन्य राज्यों में बिहार के फॅसे लोगों को भोजन, आवासन एवं चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हो, इस पर पैनी नजर रखें। सभी राज्यों के लिये अलग-अलग एक नोडल आॅफिसर बनायें…

*विधायक तेज प्रताप यादव ने वीडियो जारी कर कोरोना वायरस से बचाव के तरीका बताया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बड़े पुत्र सह राजद के विधायक तेज प्रताप यादव ने अपना वीडियो जारी कर कोरोना वायरस से बचाव के तरीका बताया है। तेज प्रताप यादव ने वीडियो के जरिए कोरोना वायरस को अपने से दूर कैसे रखा जा सकता है उसके लिए तरीका बताया है। इस वीडियो में तेज प्रताप यादव ने मास्क लगाकर कहीं भी बाहर जाने की बात कही और बाहर से आने के बाद किस तरह से अपने हाथों को साफ रखना है अथवा कैसे धोना है…

*बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विदेशों से बिहार आये सभी लोगों की होगी कोरोना वायरस की जांच। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- बिहार सरकार का बड़ा फैसला जितने भी लोग विदेशों से बिहार आये सभी लोगों की होगी कोरोना वायरस की जांच। बिहार में जितने भी वैसे लोग है जो विदेश से आये हैं उन सबकी जांच करायी जाएगी। वहीँ कल से यह काम शुरू हो जाएगा। वहीँ मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि विदेश से जो भी लोग आए हैं उनकी जांच कराने का निर्णय लिया गया है। जो लोग विदेश से आये हैं उन्हें तो चिन्हित कर ही लिया गया है और सभी को korwntaine में…

*जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*

रंजीत कुमार पटना:- जिलाधिकारी ने की बैठक देशभर में कोरोना वायरस को लेकर चिंता बढ़ा दी है। वहीं इस बड़ी आपदा से लड़ने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से डटकर मुकाबला करते हुए नजर आ रहे है। वहीँ आज जिलाधिकारी कार्यालय में प्रमंडल आयुक्त संजय अग्रवाल, जिलाधिकारी कुमार रवि और नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सभी संबंधित अधिकारीयो के साथ बैठक की गई। जिसमें इस महामारी से लड़ने वाली सरकारी कर्मियों का मनोबल न टूटे इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इस मामले पर बात करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्षेत्र विकास योजना के तहत कोरोना उन्नमूलन कोष में 7 करोड़ रुपये दिए। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कोरोना उन्नमूलन कोष में 7 करोड़ रुपये दिया है। वहीं नीतीश कुमार ने विधान परिषद के, सदस्य के तौर पर कोविड-19 के सबंध में इस राशि के व्यय करने की अनुशंसा की है।बता दें कि कोरोना महामारी से बचाव एवं राहत कार्य के लिए कोरोना उन्नमूलन कोष का गठन किया गया है।जिससे कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी लड़ाई में मदद मिलेगी।

*बसों से लोगों को भेजना गलत कदम है, लॉकडाउन को कर सकता है फेल- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- देश मे महामारी कोरोना से चिंतित केंद्र और राज्य सरकार ने कई बड़े-बड़े कदम उठायें हैं। लॉकडाउन के बाद ही महामारी का संक्रमण थमता नजर नहीं आ रही है। वहीँ बिहार में राज्य सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। लोगों के पलायन पर ही सरकार काफी गंभीर दिख रही है। हालाँकि दुसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे लोगों के लिए सरकार ने जो बसें चलवा रही है उसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह…

*कोरोना संक्रमण, ए०ई०एस०, बर्ड फ्लू एवं स्वाईन फ्लू को लेकर मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*

वंदना झा पटना:- बिहार के नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग में कोरोना संक्रमण, ए०ई०एस०, बर्ड फ्लू एवं स्वाईन फ्लू को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा की। वहीँ समीक्षा के क्रम में कोरोना संक्रमण से उपजे हालात की ताजा स्थिति की जानकारी ली और इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने बर्ड फ्लू एवं स्वाइन फ्लू को लेकर भी जानकारी ली और कहा कि जहां भी पक्षियों की अननैचुरल डेथ हो रही है उस पर नजर रखें। फ्लू के प्रभाव को रोकने के लिए जरुरी कदम उठाए जायें। वहीँ मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय…

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं एवं दी बधाई। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। वहीँ मुख्यमंत्री ने कहा है कि छठ आत्मानुषासन का पर्व है। जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदयीमान भगवान सूर्य को अघ्र्य अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चैती छठ राज्यवासियों के लिये सुख, समृद्धि एवं शांति लेकर आये। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये हर व्यक्ति को सजग एवं सतर्क रहने की जरूरत है। लोग सोषल डिस्टेंसिंग…

*मुख्यमंत्री ने लोगों से की अपील घबराने की जरूरत नहीं, हम सब मिलकर इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम है। हर खबर पर पैनी नजर।*

पटना:- एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थिति के परिप्रेक्ष्य में विषेषज्ञ चिकित्सकों के साथ संवाद किया। वहीँ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उत्पन्न परिस्थिति में चिकित्सकों, नर्सेज एवं चिकित्सा सेवा से जुड़े स्टाफ की पहल एवं उनके प्रयास का अभिनंदन करता हूॅ। आप सब वरिष्ठ चिकित्सकों से भी कोरोना संक्रमण के संबंध में विचार-विमर्ष महत्वपूर्ण रहा है। मैं आप सबका भी अभिनंदन करता…

*मंत्रियों, विधायकों और विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया अंशदान। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा पटना:- बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारून रसीद ने 1 लाख 51 हजार रूपये, आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेष्वर राय ने 1 लाख 25 हजार रूपये, कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने 1 लाख रूपये, षिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने 1 लाख 25 हजार रूपये, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने 1 लाख 25 हजार रूपये, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मण्डल ने 1 लाख रूपये, समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने 1 लाख 25 हजार रूपये, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री श्री जय कुमार सिंह ने…