रमेश शंकर झा पटना:- ख्मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं लोकपाल के न्यायिक सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी मुलतः बिहार के रहने वाले थे। वे प्रसिद्ध कानूनविद और बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को…
Category: पटना
*सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव ने बताया कि कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क अनुपम कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के नोडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों के साथ-साथ अद्यतन स्थिति पर मीडियाकर्मियों के साथ संवाद कर जानकारी दी। सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की अद्यतन स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के स्तर पर लगातार…
*मुख्यमंत्री राहत कोष में किया गया अंशदान। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डाॅ० एल०बी० सिंह के द्वारा चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के राज्य कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख 25 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।
*मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव एवं वरीय अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुये बताया कि राज्य के बाहर से आने वाले लोगों की पहले स्क्रीनिंग करायी जायेगी, उसके पश्चात उन्हें उनके गंतव्य जिले तक पहुॅचाकर संबंधित प्रखण्ड स्तरीय क्वारंटाइन केन्द्र पर रखा जायेगा। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रखण्ड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर…
*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि विकास, औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता को बढ़ाने में श्रमिकों की मेहनत एवं ताकत की बड़ी भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। श्रम एवं श्रमिकों का सम्मान हमारी संस्कृति का अंग है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवश्यक…
*प्रख्यात फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का निधन फिल्म जगत के लिये अपूरणीय क्षति:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता ऋषि कपूर के असामयिक निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुये कहा कि उनके निधन से हिन्दी सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। वहीँ मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि लम्बे समय तक वे फिल्म प्रेमियों के दिलों पर छाये रहे। वे एक उत्कृष्ट एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता थे। ऋषि कपूर फिल्म अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। वह बाल कलाकार के रूप में भी…
*प्रख्यात फिल्म अभिनेता इरफान खान का निधन फिल्म जगत के लिये अपूरणीय क्षति:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात फिल्म अभिनेता इरफान खान के असामयिक निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुये कहा कि उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि इरफान खान एक उत्कृष्ट एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता थे। भारतीय फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें पदम्श्री सम्मान से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था। अपने अभिनय से वे फिल्म प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।मुख्यमंत्री ने स्व0 इरफान खान की आत्मा…
*केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन जनहित में है:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लाॅकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे हुये प्रवासी मजदूरों, छात्र-छात्राओं, श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं अन्य लोगों के आवागमन को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में दी गयी छूट के निर्णय पर केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि ये निर्णय उपयुक्त एवं स्वागतयोग्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमलोगों का आग्रह था और उस पर केन्द्र सरकार ने सकारात्मक निर्णय लिया है। इससे बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में फंसे हुये बिहार…
*सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर ए०ई०एस० एवं जे०ई० की रोकथाम के लिये काम करें:-मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ ए०ई०एस० एवं जे०ई० की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की।बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों में इन तीन वर्षों 2012, 2014 एवं 2019 में ए०ई०एस० के ज्यादा मामले सामने आए। उनके आकलन के आधार पर ए०ई०एस० से बचाव के लिए एस०ओ०पी० बनाकर उसकी तैयारी की…
*मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान सात निश्चय योजना के अंतर्गत रोजगार सृजन के लिए शुरु किये गए कार्यों की समीक्षा की। हर खबर पर पैनी नजर।*
वन्दना झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित नेक संवाद में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान 7 निश्चय योजनान्तर्गत हर घर नल का जल एवं हर घर तक पक्की गली-नालियाॅ योजनाओं की प्रगति एवं रोजगार सृजन के लिए शुरु किये गए कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव ने हर घर नल जल योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 15 अप्रैल से 5,447 वार्डों में काम शुरु हुआ है और…
