रमेश शंकर झा, समस्तीपुर:- जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स एवं उर्वरक निगरानी समिति की बैठक की गई। वहीं जिलाधिकारी द्वारा बैठक में निम्नांकित निर्देश दिये गये। ०१. धान अधिप्राप्ति हेतु चिन्हित स्थल की जानकारी सार्वजनिक करना। ०२. सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी जनप्रतिनिधि को रोस्टर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। ०३. किसान चौपाल में खाद/उर्वरक की जानकारी, मूल्य, धान की खरीद की जानकारी कृषि पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराना। ०४.पॉश मशीन की रसीद सभी किसान के पास अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। ०५. माप तौल यंत्र होना अनिवार्य है।…
Category: कृषि
*राज्य में किसानों से धान की अधिप्राप्ति तेजी से हो रही है:- मुख्यमंत्री। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा पटना:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जदयू पार्टी कार्यालय पहुॅचे और जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं जदयू पार्टी कार्यालय से लौटने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों के साथ पश्चिम बंगाल से जुड़े कई लोग आये हुए थे। लेकिन चुनाव पर कोई चर्चा नही हुई। उन्होंने कहा कि हमलोगों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। 26 को मीटिंग है और 27 को उसकी डिटेल मीटिंग होने वाली है। चूँकि हमलोगों के…
*भारतीय किसान महासभा ने किया बैठक का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र चकजोहरा स्थित संत कबीर आश्रम में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले माले नेता संजीव कुमार आर्य एवं राजद नेता भिखारी राय के नेतृत्व में देश में चल रहे किसान आन्दोलन,15 से 28 दिसंबर तक चलने वाली किसान संघर्ष यात्रा, 18 दिसंबर को कामरेड विनोद मिश्रा की 22वीं पुण्यतिथि मनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। वहीं सभा की अध्यक्षता संजीव कुमार आर्य ने करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बड़े व्यापारियों के हाथों में बिकी हुई है। यह सरकार बड़े…
*किसान चौपाल का आयोजन मुखिया की अध्यक्षता में किया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग उतर पँचायत के सामुदायिक भवन पानी टंकी के परिसर में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन मुखिया उपेन्द्र महतो के अध्यक्षता में किया गया। वहीं संचालन एग्रीकल्चर कॉर्डिनेटर नन्दकिशोर ने किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी शशि रंजन ने किसानो को खेती के साथ-साथ बनिकी के विषय पर किसानो को जानकारी दिया। प्रखंड तकनीकी सहायक सत्य प्रकाश ने मसरूम की खेती के वारे में जानकारी दिया। वहीँ एग्रीकल्चर कॉर्डिनेटर कैलाश सहनी ने योजना सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा कि अभी कृषि…
*विपक्ष किसान के नाम पर पूरे देश में हिंसा फैलाने का काम कर रही है:- *मनन कृष्ण। हर खबर पर पैनी नजर।*
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसान बिल के फायदे बताएगी आईटी टीम। भारत कनेक्ट समस्तीपुर:- आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक को प्रदेश सयोंजक मनन कृष्ण ने संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष किसान के नाम पर पूरे देश में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रही है। श्री कृष्ण ने कहा कि कांग्रेस आज अपने अस्तित्व को बचाने के लिए बेवजह किसानों को भड़का रही है। जब कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान बिल एक ऐतिहासिक कानून बनाया गया है। जिसमे किसानों के आय को…
*नीलगाय के आतंक से किसान है परेशान। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:-जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के किसान इन दिनों नीलगाय (घोड़प्राश) से परेशान हैं। बताते चलें कि क्षेत्र के सरसौना, बंगरा, कोठिया, मानपुरा, दिघरुआ, रामापुर महेशपुर, कस्बेआह, हरिशंकरपुर बघौनी, चकपहार, सोंगर, इत्यादि पंचायतों में इन दिनों नीलगाय (घोड़प्राश) झुण्ड में आते हैं और किसानों के खेत मे लगे फसलों को क्षति पहुँचाते हैं। सबसे ज्यादा इस समय क्षेत्र में तम्बाकू की फसल लगी हुई हैं। वहीं तम्बाकू उत्पाद राजदेव राय, पप्पू सिंह, मो० इस्तेयक, शीतल कुमार, जागेश्वर राय, राजेन्द्र महतो इत्यादि किसानों का कहना है कि नीलगाय (घोड़प्राश) तम्बाकू…
*किसान चौपाल का हुआ आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखण्ड क्षेत्र के कुरसाहा पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। वहीँ किसान चौपाल का उदघाटन करते हुए पंयायत समिति सदस्य पार्वती देवी ने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए कई योजनाओं को संचालित करती है। लेकिन आम किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। किसानों को समय पर अनुदानित बीज और खाद का लाभ मिले इसकी व्यवस्था विभाग को करनी चाहिए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्वती देवी एवं संचालन एटीएम धनंजय…
*फूलगोभी के तैयार फसल पर किसान ने चलाया ट्रैक्टर। हर खबर पर पैनी नजर।*
रमेश शंकर झा समस्तीपुर:- फूलगोभी की सही कीमत नही मिलने की वजह से नाराज़ किसान ने चलवाया ट्रैक्टर। इसी नाराज़गी के चलते उसने फूलगोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर खेत मे ही खत्म कर दिया। वहीं किसान को फूलगोभी का रेट एक रुपए प्रति किलो मिल रहा था, इसलिए खेत मे ट्रैक्टर से हल चलवाकर फूलगोभी का फसल खत्म करने का निर्णय लिया। बतादे की यह मामला समस्तीपुर ज़िले के मुक्तापुर इलाके का है। किसान ओम प्रकाश यादव ने फूलगोभी लगाई थी। इस वर्ष फूलगोभी की फसल की पैदावार बहुत…
*कृषि विभाग के द्वारा चलाये गए योजनाओं का बीज किसानों के घर पर पहुँचाया गया। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिशंकरपुर बघौनी एवं मानपुरा पंचायत में रबी मौसम में कृषि विभाग के द्वारा चलाये जा रहे भिविन्न योजना का प्रत्यक्षण का किट/बीज, आंनद ट्रेडिंग कम्पनी, सरायरंजन के द्वारा कृषि समन्वयक पंकज कुमार की उपस्थिति में योजना में चयनित सभी किसानों के घर पर (होम डिलीवरी) बीज/किट पहुँचाया गया। कृषि समन्वयक पंकज कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा इच्छुक किसानों को जो होम डिलीवरी से बीज प्राप्त करना चाहते है, उनका ऑनलाइन आवेदन किया गया था। तत्पश्चात बीज वितरण में होम…
*पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन। हर खबर पर पैनी नजर।*
DkDesk समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर में कृषि विभाग आत्मा के सौजन्य से प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत भवन के सभागार में पंचायत के मुखिया रिंकू कुमारी की अध्यक्षता में कृषि समन्वयक अमर कुमार महतो के संचालन में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सहकारिता बीमा, धान पैक्स के माध्यम से बेचने, बाढ़ से क्षतिपूर्ति का मुआवजा सहित किसानों को कृषि संबंधित सभी विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। इसका लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित भी किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर कृषि समन्वयक राजीव रंजन,…
