ठाकुर वरुण कुमार। समस्तीपुर:- जिला के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवाकेंद्र का उद्घाटन द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन मेला एवं स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी व राजयोग मेडिटेशन शिविर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार ब्रह्माकुमारी सेंटर संचालिका रानी दीदी, बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष रामगोपाल सुरेका, एस.डी.एम. विष्णु देव मण्डल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राज किशोर पांडे, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सी.पी. गुप्ता, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार सुरेका, समस्तीपुर से आए बी.के. कृष्ण अग्रवाल, सहरसा सेवा केंद्र प्रभारी…
Category: समस्तीपुर
*जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने राज्य खाद्य निगम के डोर स्टेप डिलीवरी वाहनों को डीलर तक जाने के लिए हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया। हर खबर पर पैनी नजर।*
वंदना झा समस्तीपुर:- जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने राज्य खाद्य निगम के डोर स्टेप डिलीवरी वाहनों को डीलर तक जाने के लिए हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया। इस कार्यक्रम के मौके पर जिला अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता दलसिंहसराय, सदर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे। वहीँ इन वाहनों में सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए खास यंत्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमे जीपीएस तथा लोड सेल का उपयोग डोर स्टेप डिलीवरी की सभी वाहनों…
*अखण्ड राम महायज्ञ से इलाका हुआ भक्तिमय। मणि भूषण की खास रिपोर्ट। हर खबर पर पैनी नजर।*
नौ दिवसीय कथा में दूर- दराज से पहुंच रहे भक्तजन, भक्ति भाव में लीन हैं ग्रामवासी और संपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र। मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर संसार में समस्त जीवों के पास केवल व्यथा है । भगवान की कथा जीवन की व्यथा मिटा देती है । उक्त बातें कथा वाचक राजन जी महाराज ने प्रखंड के सीमावर्ती सोहिलवारा गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री अखण्ड राम नाम महायज्ञ सह श्रीराम कथा के दौरान कही । उन्होंने कहा कि राम जी की कथा कामधेनु है । चंद्रमां की…
*राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए तीन पंचायतों का नाम भेजा। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार ने जिलाधिकारी को एक पत्र भेजा है । जिसमें राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2018-19 के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध एवं जिला स्तरीय अनुशंसा के संबंध में बातें कही गई है । साथ हीं प्रखंड स्तरीय कमिटी के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार हेतु ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर उत्तर, चोरा टभका और पतैलिया का नाम चयनित कर सूचिबद्ध करते हुए भेजी गई है ।
*श्रीमद भागवत कथा को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक। हर खबर पर पैनी नजर।*
मणि भूषण समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज चोरा टभका अन्तर्गत मिश्रौलिया गांव में आगामी 13 फरवरी से 19 फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने की एक बैठक । कार्यक्रम की तैयारी समेत कई विन्दुओं पर गहन विचार – विमर्श किया गया । जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि वृंदावन से पधार रहे भागवत कथा वाचक श्री श्री 108 श्री गोपी रमण दास जी महाराज के श्रीमुख से भक्तजन भागवत कथा श्रवण करेंगे । मौके पर किशुनदेव…
*कर्मचारी की लापरवाही से नहीं मिल रही है किसानों को पशु शेड का लाभ। हर खबर पर पैनी नजर।*
धर्मेंद्र कुमार समस्तीपुर:- जिले के विभूतिपुर प्रखंड में पशुपालक किसानों की माने तो यहां के रोजगार सेवको और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही और मनमानी के कारण एक भी किसानों को पशु सैड योजना का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है ।किसानों ने बताया कि कई बार आवेदन करने के बावजूद उनके मवेशियों के लिए सैड का लाभ नहीं दिया गया ।किसानों ने बताया कि रोजगार सेवकों के द्वारा विभिन्न तरह का कागजात देने को कहा गया, कागजात देने के बावजूद भी इस पर उन कर्मचारियों के द्वारा कोई कार्य…
*प्रेमी युगल ने घर से भागकर मंदिर में की शादी। हर खबर पर पैनी नजर।*
धर्मेंद्र कुमार समस्तीपुर:- जिले के खुदनेश्वर धाम मंदिर मोरवा परिसर में प्रेमी-युगल ने घर से भागकर मंदिर में किया शादी। वहीँ प्रेमी युगल की पहचान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र ग्राम ढिह गाँवपुर निवासी जागेश्वर सिंह का पुत्र संजीत कुमार उम्र 20 वर्ष, एवं सरायरंजन थाना क्षेत्र के देवाईपट्टी निवासी दीपनारायण महतो की पुत्री गीता कुमारी उम्र18 वर्ष के रूप में की गई है। वहीँ प्रेमीयुगलों ने बताया कि हम दोनों करीब एक वर्षों से एक दूसरे को करीब से जानते हैं और एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई…
*वार्ड दो में नल जल योजना का हुआ शुभारंभ। हर खबर पर पैनी नजर।*
धर्मेंद्र कुमार समस्तीपुर:- जिले के मोरवा प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत के वार्ड दो में मुख्यमंत्री नल जल योजना का शुभारंभ प्रमुख स्मिता शर्मा, मुखिया मधु देवी के द्वारा फीता काटकर व नारियल फोड़कर पंडित गंगा प्रसाद मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रमुख स्मिता शर्मा एवं मुखिया मधु देवी ने संवेदक को पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया।विदित हो कि मोरवा उत्तरी पंचायत के वार्ड 1,2,3और 10 में नल जल योजना का कार्य कराने की जवाबदेही पीएचईडी विभाग के संवेदक राकेश रौशन को मिला है।कार्योजना…
*राजकीय मेला स्थल पर मेला कमेटी की बैठक सम्पन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*
धर्मेंद्र कुमार समस्तीपुर:- जिले के मोरवा में राजकीय मेला बाबा केवल धाम में मंगलवार को मेला कमिटी की बैठक का आयोजन। इस बैठक में राजकीय मेला के अत्यंत निकट होने के बावजूद अब तक जिला प्रशासन की उदासीनता पर शोक प्रकट किया गया। जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं किए जाने पर चिंता प्रकट करते हुए इसे शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई। इसके साथ ही आगामी सर्वसम्मति से 14 फरवरी को बाबा केवल महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ समारोह का निर्णय लिया गया। मेला अध्यक्ष पूर्व मंत्री…
*सोना इंफ्राकॉन कंपनी के दो कर्मचारियों को अपराधियों ने गोली मार कर की हत्या। हर खबर पर पैनी नजर।*
धर्मेंद्र कुमार समस्तीपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के मानपुरा पंचायत आबावकरपुर गांव स्थित सोना इंफ्राकॉन कम्पनी के एक साथ दो कर्मचारियों की हत्या से कंपनी के कर्मचारियों में भय एवं आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पूर्व में सुचना देने के बाद भी पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान, नतीजा दो कर्मी की कर दी गई हत्या । मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी निवासी मो.कैसर(36वर्ष) पिता मो.शमी एवं ओराई थाना क्षेत्र के सुरहतिया निवासी रजनीश कुमार(27 वर्ष) पिता ब्रजकिशोर सिंह के रूप में किया गया ।…
