*प्रेमी युगल ने घर से भागकर मंदिर में की शादी। हर खबर पर पैनी नजर।*

धर्मेंद्र कुमार

समस्तीपुर:- जिले के खुदनेश्वर धाम मंदिर मोरवा परिसर में प्रेमी-युगल ने घर से भागकर मंदिर में किया शादी। वहीँ प्रेमी युगल की पहचान समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र ग्राम ढिह गाँवपुर निवासी जागेश्वर सिंह का पुत्र संजीत कुमार उम्र 20 वर्ष, एवं सरायरंजन थाना क्षेत्र के देवाईपट्टी निवासी दीपनारायण महतो की पुत्री गीता कुमारी उम्र18 वर्ष के रूप में की गई है।

वहीँ प्रेमीयुगलों ने बताया कि हम दोनों करीब एक वर्षों से एक दूसरे को करीब से जानते हैं और एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई है। हमारे अभिवावकगण हम दोनो को शादी नही होने देते है। इसलिए घर से भाग कर मंदिर में हिन्दू रीतिरिवाज से पंडित के मंत्रोच्चारण के बीच शादी किया है। शादी के मौके पर मंदिर परिसर में लड़का पक्ष के कुछ महिलाएं एवं पुरुष होने की जानकारी मिली है। वहीं लड़की पक्ष के एक भी लोग नही थे।

Related posts

Leave a Comment