*विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी ने किया,दिये कई निर्देश। राजेश कुमार वर्मा, समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजेश कुमार वर्मा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिलाधिकारी ने पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का किया समीक्षात्मक बैठक, दिया कई निर्देश । समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने पटोरी अनुमंडल में मुख्यमंत्री नल-जल, नाली-गली, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन एवं सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के साथ ही विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस बैठक के मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी सहित सभी जिले के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम बहिष्कार करने का फैसला पत्रकारों ने लिया। हर खबर पर पैनी नजर।*

राजकुमार राय समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय समाचार पत्र के संपादक एवं पत्रकारों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नरघोघि गांव स्थित मठ के जमीन में मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल तथा इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास के कार्यक्रम को समस्तीपुर के पत्रकारों ने बहिष्कार करने का फैसला किया है। उक्त फैसला मुख्यमंत्री द्वारा भारतीय चिकित्सा परिषद के नियम को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से समस्तीपुर जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड के जमीन से स्थानांतरण कर कुछ लोगों को खुश करने के उद्देश्य से राजनीतिक रोटी सेकने…

*तत्काल स्थगित करने की अपील विधायक ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा समसतीपुर बिहार। समसतीपुर :- बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को लोकतंत्र के हत्यारा बताया है। मुख्यमंत्री अपने जीवन में एक-दो वार चुनाव जीते है। जबकि कभी चुनाव नही जीते। न्याय के साथ विकास का नारा देने वाला मुख्यमंत्री ने यह साबित कर दिया कि न्याय के साथ विकास नही बल्कि अन्याय के साथ विनाश सच साबित हुआ है। लोकतंत्र में कानून जनता के हित बनते है, न कि खास कुछ लोगो के लिए है। मुख्यमंत्री ने न्याय के साथ विकास के नारे के अंतगत समसतीपुर जिला मुख्यालय…

*नरघोघी में कल मेडिकल कॉलेज व अभियंत्रण महाविद्यालय को शिलान्यास कार्यक्रम को स्थगित करने की मांग मुख्यमंत्री से विधायक ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को जिला मुख्यालय से लगभग 26 km दूर सरायरंजन के नरघोघी में ले जाना न्यायसंगत व तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि नरघोघी में कल के शिलान्यास कार्यक्रम को स्थगित किया जाय। उन्होंने कहा कि कल इसके विरोध में समस्तीपुर स्टेशन चौक स्थित गाँधी स्मारक परिसर में सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक…

*बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने को लेकर आइसा- इननौस-माले ने मशाल जुलूस निकाला। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के न्यायालय कर्मी प्रभु प्रकाश टोपो को गोली मारने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी एवं शहर सहित संपूर्ण जिला को अपराधमुक्त करने की मांग पर आज संध्या आइसा- इनौस एवं भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में मशाल, झंडे,बैनर लेकर आक्रोशपूर्ण नारे लगाते हुए शहर के गायत्री कंपलेक्स से मशाल जुलूस निकाला जो सर्किट हाउस, सदर अस्पताल, समाहरणालय होते हुए अंबेडकर स्थल पर पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। इस मौके पर सभा की अध्यक्षता भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।…

*जितवारपुर चांदनी चौक स्थित शुभम अपना डेयरी के दूध संग्रह केन्द्र का उद्घाटन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। हर खबर पर पैनी नजर।*

वन्दना झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के जितवारपुर चांदनी चौक स्थित शुभम अपना डेयरी के दूध संग्रह केन्द्र का उद्घाटन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने किया। वहीँ उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि व जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में कृषि के साथ पशुपालन भी किसानों के लिए बेहद जरूरी हो गया है। पशुपालन से किसान दुग्ध उत्पादन कर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। कहा की पहले पशुपालकों को दूध बेचने के लिए इधर उधर भटकना…

*राजद कार्यकर्ताओ की बैठक निजी विवाह भवन में संपन्न। हर खबर पर पैनी नजर।*

रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर रोड स्थित निजी विवाह भवन में राजद कार्यकर्ताओ की एक बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता व संचालन राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने किया। वहीँ बैठक को सम्बोधित करते हुए समस्तीपुर के जिला राजद के प्रभारी सह पूर्व सांसद अर्जुन राय ने सदस्यता सम्बंधित सभी कागजात को संग्रह कर 06.11.19 तक जिला में जमा करने तथा संगठन के आगामी चुनाव के लिए आवश्यक निर्देश कार्यकर्ताओ को दिया। इस कार्यक्रम के मौके पर पूर्व विधायक रामचन्द्र निषाद, जिला राजद उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद…

समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में चली गोली, न्यायालय कर्मी हुए घायल, अपराधियों को पुलिस प्रशासन का डर नही, अविलंब गिरफ्तार किया जाए:- *सुरेंद्र।*

रमेश शंकर झा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर 4 नवंबर 2019 जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को दोपहर  अपराधियों ने पुलिस और कानून को खुल्लम-खुल्ला चुनौती देते हुए गोली चला दी। इसमें एक न्यायालय कर्मी ही घायल हो गये। जानकारी के अनुसार एक मुकदमें में पेशी के लिए न्यायालय  लाए गए बाहुबली अशोक यादव ( बिथान) को निशाना बनाकर अपराधियों ने गोली चला दी। चलाए गए गोली से न्यायालय के एसीजीएम के चतुर्थवर्गीय कर्मी प्रभु प्रकाश टोपो घायल हो गए।उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया वहां इलाज जारी…

*व्यवहार न्यायालय परिसर में चली गोली, न्यायालय कर्मी हुए घायल।ब्यूरो नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

ब्यूरो नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में आज दोपहर अपराधियों ने पुलिस और कानून को खुल्लम-खुल्ला चुनौती देते हुए गोली फायर कर दिया। जिसमे एक न्यायालय कर्मी घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक मुकदमें में पेशी के लिए न्यायालय लाए गए बाहुबली अपराधी अशोक यादव (बिथान थाना क्षेत्र का) को निशाना बनाकर अपराधियों ने गोली चलाई थी। वहीँ चलाए गए गोली से न्यायालय के एसीजीएम के चतुर्थवर्गीय कर्मी प्रभु प्रकाश टोपो गोली से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन…

*जिला बना अपराधियो का गढ़, यहाँ प्रतिदिन होती है हत्या औऱ लूट।नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर बिहार। हर खबर पर पैनी नजर।*

नवीन कुमार वर्मा समस्तीपुर बिहार। समस्तीपुर:- जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा चौक पर पूर्व सैनिक वीरबल साह उम्र 70 वर्ष औऱ उनके पुत्र राजीव कुमार उम्र 45 वर्ष को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया। जिनका उपचार सदर अस्पताल समस्तीपुर में चल रहा है। कारणों का खुल के पता नही चल पाया है। लेकिन उनका कहना है कि हमसे बार बार पैसे की मांग कर रहा था, जो नही देने पर आज गोली मार दिया। कल्याणपुर थाना पुलिस सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुँच चुकी है घायल का बयान…