![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/11/IMG_20190930_091102-840x495.jpg)
रमेश शंकर झा,
समस्तीपुर बिहार।
समस्तीपुर:- जिले के मोहनपुर रोड स्थित निजी विवाह भवन में राजद कार्यकर्ताओ की एक बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता व संचालन राजद जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने किया। वहीँ बैठक को सम्बोधित करते हुए समस्तीपुर के जिला राजद के प्रभारी सह पूर्व सांसद अर्जुन राय ने सदस्यता सम्बंधित सभी कागजात को संग्रह कर 06.11.19 तक जिला में जमा करने तथा संगठन के आगामी चुनाव के लिए आवश्यक निर्देश कार्यकर्ताओ को दिया।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/10/IMG_20191025_213946-840x708.jpg)
इस कार्यक्रम के मौके पर पूर्व विधायक रामचन्द्र निषाद, जिला राजद उपाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह, प्रांतीय नेता प्रोफेसर राजेन्द्र भगत, रामवरण महतो, सत्यविंद पासवान, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, रामविनोद पासवान , प्रमोद कुमार राय, नंदकिशोर महतो, मोo युसूफ, रेहाना खातुन, पिंकी राय, प्रोफेसर विजय यादव, लालबहादुर पंडित, रोशन यादव, उमाशंकर यादव, जकी अहमद आरजू, गंगा यादव, अजीत यादव, जयशंकर राय सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।
![](http://indiapublicnews.com/wp-content/uploads/2019/11/IMG_20190930_091252.jpg)